Responsive Scrollable Menu

Shardiya Navratri की महाष्टमी पर Maa Mahagauri की पूजा और Kanya Pujan का विशेष विधान

शारदाय नवरात्रि में महाष्टमी का दिन बेहद खास माना जाता है। इस पावन मौके पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं इस दिन कन्या पूजन और व्रत की भी परंपरा है। हालांकि इस बार सप्तमी तिथि दो दिन रहने की वजह से अष्टमी और नवमी की तिथि को लेकर लोगों में मन में कंफ्यूजन है। तो आइए जानते हैं अष्टमी तिथि कब है, कन्या पूजन और व्रत की विधि के बारे में...

अष्टमी तिथि 2026

वैदिक पंचांग के मुताबिक 18 अक्तूबर की सुबह 8:27 मिनट पर अष्टमी तिथि की शुरूआत हुई है। वहीं आज यानी की की 19 अक्तूबर की सुबह 10:51 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 19 अक्तूबर 2026 को दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। इस दिन मां महागौरी की पूजा और कन्या पूजन किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: दुर्गा अष्टमी, महा नवमी और सरस्वती विसर्जन: शक्ति, सिद्धि और ज्ञान की आराधना का महापर्व

मां महागौरी की पूजा

मां महागौरी को पवित्रता, शांति और करुणा की देवी माना जाता है। ऐसे में इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर पूजा स्थल पर मां की प्रतिमा का तस्वीर को स्थापित करें। इसके बाद सफेद फूल, धूप, अक्षत, फल और दीप आदि अर्पित करें। पूजा के दौरान 'ऊँ देवी महागौर्ये नम:' मंत्र का जाप करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें और आरती कर पूजा में हुई भूलचूक के लिए क्षमायाचना करें।

कन्या पूजन

नवरात्रि में छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और भोजन कराया जाता है। ऐसे में कन्या पूजन के लिए कन्याओं को आदरपूर्वक घर बुलाएं और उनको साफ आसन पर बिठाएं। फिर कन्याओं के पैर धोकर उनका तिलक करें और उन्हें भोजन कराएं। कन्या पूजन के लिए परंपरागत रूप से पूड़ी, हलवा और काले चने प्रसाद के रूप में बनाए जाते हैं। कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षिणा या गिफ्ट देकर उनका आशीर्वाद लें। वहीं कुछ लोग कन्याओं के साथ एक बालक को भैरव मानकर भोजन कराते हैं और दक्षिणा देते हैं।

महत्व

बता दें कि महाष्टमी को दु्र्गा अष्टमी भी कहा जाता है। यह दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक देवी की पूजा-आराधना और व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वहीं इस मौके पर कन्याओं को देवी मां का रूप मानकर उनका पूजन किया जाता है और भोजन कराने व उपहार देने की परंपरा है।

Continue reading on the app

Dussehra 2026: कब होगा रावण दहन? जानें सही तारीख, विजय मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Dussehra 2026: विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा और रावण दहन की परंपरा है. जानें दशहरा पर रावण दहन का शुभ समय, पूजा विधि और विजयादशमी का धार्मिक महत्व.

The post Dussehra 2026: कब होगा रावण दहन? जानें सही तारीख, विजय मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

निषाद कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीते दो गोल्ड मेडल, बनाया खास रिकॉर्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निषाद कुमार ने कमाल कर दिया है। उन्होंने 2 गोल्ड मेडल जीतकर खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे एक ही एशियन पैरा गेम्स में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय प्लेयर बन गए हैं।  Tue, 20 Oct 2026 19:03:38 +0530

  Videos
See all

Akshara Singh's video goes viral: 'Don't be stubborn… don't act foolishly' | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T13:44:00+00:00

PM Modi performs 'Ravan Dahan' on Vijayadashami; video goes viral!#viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T13:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers