'संभलकर रहना पड़ेगा....', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सहमा पूरा बॉलुवड, सेलेब्स ने किया रिएक्ट
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर संडे की रात हमला हुआ. एक्टर की कार पर 7 राउंड फायरिंग हुई, हालांकि वो बाल-बाल बचे और पूरी तरह सुरक्षित हैं. लेकिन इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है और सेलेब्स डरे हुए हैं. खबर सामने आने के बाद कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन भी दिया है. एक्ट्रेस पूनम पांडे और एक्टर रणवीर शौरी समेत कई सितारों ने इस मामले पर चिंता जताई है. चलिए जानते हैं, किसने क्या कहा.
पूनम पांडे को लग रहा डर
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने न्यूज एजेंसी एएनआई संग बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा- 'मुझ समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है. मैं मुंबई में ही बड़ी हुई हूं. पिछले कुछ सालों में ऐसी कई घटनाएं हो रही हैं. सैफ अली खान सर के घर में कोई घुस गया. सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई. मुझे डर लग रहा है. ये बहुत डरावना है.'
#WATCH | Mumbai | Firing incident involving actor Tiger Shroff | Actor Poonam Pandey says, "I am still struggling to process this. We were just at a Durga pandal when this news suddenly came to my attention...Over the last few years, we have repeatedly heard such news. Someone breaks into an actor's home, as happened with Saif Ali Khan, or Salman Khan receives threats...It is frightening. It is truly terrifying. Tiger Shroff is someone who has absolutely no controversies associated with him. In all the time I have followed his work, I have never seen him involved in any controversy. He is someone who works out or dances. That is all I ever see him doing. I cannot fathom how shots could be fired at him. I am even scared to speak about this on camera. What if someone comes after me? We will have to be extremely careful now. This is very shocking and very dangerous..."
— ANI (@ANI) October 18, 2026
टाइगर को लेकर कही ये बात
पूनम पांडे ने आगे कहा- 'टाइगर श्रॉफ एक ऐसा नाम हैं जो बिल्कुल विवादों में नहीं रहते हैं. वो बेचारे या तो वर्कआउट करते हैं या फिर डांस करते हैं. उन पर फायरिंग कैसे हो सकती है. मुझे कैमरे पर ये बोलते हुए डर भी लग रहा है कि कहीं कोई मेरे पीछे न आ जाए. 'संभलकर रहना पड़ेगा. ये बहुत शॉकिंग है. बहुत डरावना है. रोहित सर के साथ भी हुआ है. मैं मुंबई को हमेशा से ही सुरक्षित शहर मानती हूं. लेकिन ऐसा कुछ होता है तो समझ नहीं आता है कि ऐसा क्यों होता है.'
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई, हमले में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद
अभिषेक बजाज ने मांगी दुआ
वहीं, टीवी एक्टर अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) से टाइगर पर हुए हमले को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा- 'माता रानी की देन है. वह ठीक है.' वहीं, एक्ट्रेस अपूर्वा अरोड़ा (Apoorva Arora) ने भी इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, 'मुझे पता चला और ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मैं उम्मीद करती हूं कि न्याय मिले. ये बहुत डरावना है. मैं विश्वास करना चाहती हूं कि मु्ंबई सुरभित है और आगे भी सुरक्षित रहेगा, मुंबई पुलिस की वजह से.'
रणवीर शौरे ने बताया शॉकिंग
एक्टर रणवीर शौरे (Ranvir Shorey) ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा- 'शॉकिंग और घिनौना. उम्मीद करता हूं कि सब सुरक्षित हों. जिन्होंने कानून तोड़ा है उनके लिए कोई दया नहीं.' वहीं, डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने भी कानून व्यवस्था पर अपना गुस्सा जाहिर किया और लिखा- 'यह कैसी कानून व्यवस्था है? निर्दोष लोगों को जेल भेजा जाता है - अपराधी सड़कों पर बेगुनाहों पर गोलियां चला रहे हैं.'
???? Shocking, and disgusting! Hope everyone is safe, @iTIGERSHROFF @bindasbhidu! No mercy for the perpetrators, @MumbaiPolice! This is outrageous! ????
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) October 18, 2026
टाइगर श्रॉफ के पीछे थे करणवीर
टीवी एक्टर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने बताया कि जब टाइगर की गाड़ी पर हमला हुआ था तो उनकी गाड़ी एक्टर के पीछे ही थी. एक्टर ने बताया कि जब उनकी गाड़ी वहां पहुंची तो वहां पर बस खून ही खून था.
ये भी पढ़ें- मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग के बाद शरीर पर पट्टियां बांधे दिखे टाइगर श्रॉफ, डिप्टी सीएम शिंदे ने की मुलाकात
Stock Market Fall: महानवमी पर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 538 अंक तक फिसला; निवेशकों ने गंवाए ₹3.23 लाख करोड़
Stock Market Fall: शुक्रवार को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,73,46,932.132 करोड़ रुपये रहा था। सोमवार को मार्केट खुलने के कुछ ही देर में यह 4,70,22,982.02 करोड़ रुपये हो गया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol








