Responsive Scrollable Menu

New York Church Blast: न्यूयॉर्क के चर्च में धमाका, पादरी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल; सामने आई ब्लास्ट की वजह

New York Church Blast: न्यूयॉर्क के एक चर्च में उस वक्त अफरातरफरी मच गई. जब चर्च के अंदर अचानक से जोरदार धमाका हो गया. जिसमें पादरी समेत पांच लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, ये धमाका न्यूयॉर्क के उत्तरी क्षेत्र में स्थित 'एबंडेंट लाइफ फेलोशिप चर्च' में मंगलवार सुबह हुआ. घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि चर्च में धमाके से लोग बुरी तरह से सहम गए.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

IFR Milan: मिग-29के, एलसीए तेजस समेत 50 लड़ाकू विमान और 71 युद्धपोत, राष्ट्रपति मुर्मू विशाखापट्टनम में आज लेंगी अंतरराष्ट्रीय बेड़े की सलामी

IFR Milan: 'सिटी ऑफ डेस्टिनी' कहे जाने वाले आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के समुद्र समुद्री तट आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) के जरिये दुनिया को भारत की बढ़ती नौसैनिक ताकत से रूबरू कराएंगी. इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी शाम विशाखापत्तनम पहुंच गईं. इस दौरान विशाखापट्टनम में समुद्र किनारे भारतीय नौसेना की बढ़ती शक्ति और वैश्विक मैत्री का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. बंगाल की खाड़ी में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू अंतरराष्ट्रीय बेड़े का निरीक्षण भी करेंगी.

स्वदेशी युद्धपोत INS सुमेधा से करेंगी बेड़े का निरीक्षण

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बंगाल की खाड़ी में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सुमेधा पर सवार होकर समुद्र में खड़े नौसेना के बेड़े का निरीक्षण करेंगी. जिसमें भारतीय नौसेना के साथ मित्र देशों के कुल 71 युद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल होंगी. इस कार्यक्रम के दौरान 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर फ्लाई-पास्ट कर राष्ट्रपति मुर्मू को सलामी देंगे. साथ ही आकाश में मिग-29K, LCA तेजस, P-8i टोही विमान और C-किंग हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट भी सुनाई देगी. यही नहीं इस दौरान दुनिया के सबसे घातक समुद्री कमांडो माने जाने वाले नौसेना के मार्कोस समुद्र के बीच विशेष युद्ध कौशल का भी प्रदर्शन करेंगे.

भारत की समुद्री कूटनीति का बड़ा मंच

बता दें कि इस आयोजन को भारत की सैन्य शक्ति के साथ देश की समुद्री कूटनीति का एक बड़ा मंच माना जा रहा है. पीएम मोदी के महासागर विजन के तहत, अब भारत खुद को हिंद महासागर क्षेत्र में एक सुरक्षा प्रदाता के तौर पर दुनिया के सामने पेश कर रहा है. इसी के साथ इस इलाके में अगले कुछ दिनों तक आईएफआर के साथ-साथ मिलन युद्धाभ्यास और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा.

65 देशों की नौसेना होगी कार्यक्रम में शामिल

इस कार्यक्रम में दुनियाभर के 75 देशों के साथ कुल 65 नौसेनाएं मौजूद रहेंगी. जो भारत के बढ़ते वैश्विक कद को दर्शाती है. बता दें कि भारत अपनी नौसैनिक ताकत के जरिए अब विकासशील देशों की आवाज बनकर उभर रहा है. जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को एक सामरिक बढ़त दिला रही है. यही वजह है कि अब भारतीय नौसेना सिर्फ एक सैन्य बल नहीं रहा है, बल्कि ये समुद्री व्यवस्था को आकार देने वाली एक कूटनीतिक शक्ति के रूप में बदल चुकी है.

पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने किया था पहला फ्लीट रिव्यू

बता दें कि भारत में पहली बार देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने फ्लीट रिव्यू की परंपरा 1953 में शुरू की थी. तब उन्होंने 33 भारतीय जहाजों का निरीक्षण किया था. 2016 में भी विशाखापत्तनम में इसका भव्य समारोह हुआ था. इस बार का आयोजन इसलिए खास है क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यासों में से एक मिलन-2026 के साथ आयोजित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 'अंगोला को भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन', आखिर ऐसा क्यों बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू?

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी? जिन्होंने बंगाल को हराकर टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचाया

घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने एक नया इतिहास लिख दिया है। बुधवार, 18 फरवरी को कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने बंगाल जैसी मजबूत टीम को 6 विकेट से मात देकर पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस … Thu, 19 Feb 2026 07:47:57 GMT

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान के लड़ाकों की फौज देख थर-थर कांपे अमेरिकी! | Trump | Khamenei | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:45:09+00:00

Indore MBA Student Murder: हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी...मौत, MBA छात्रा हत्याकांड की पूरी सच्चाई | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:15:09+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान ने मार गिराए B-2 बॉम्बर! | Iran Protest Trump | Khamenei |US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:38:48+00:00

America Iran War Live Update: ईरान अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump |Khamenei | Netanyahu | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:41:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers