सुपर-8 की 7 टीमें तय:नंबर-8 का फैसला आज, नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा; अगले राउंड का शेड्यूल
टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा। टीम इंडिया ग्रुप-1 में रहेगी। जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा। ग्रुप-1 में पहले ऑस्ट्रेलिया के आने की उम्मीद थी, लेकिन टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है। उसकी जगह ग्रुप-बी में से जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में क्वालीफाई किया है। देखिए ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल… पाकिस्तान बाहर होगा या नहीं? फैसला आज सुपर-8 की आखिरी टीम आज के मैच से तय होगी। ग्रुप-ए में टीम इंडिया 6 पॉइंट्स के साथ क्वालिफाई कर चुकी है। दोपहर 3 बजे से पाकिस्तान और नामीबिया का मैच होगा। अगर पाकिस्तान जीत गया तो टीम अगले राउंड में एंट्री कर लेगी, लेकिन नामीबिया जीत गया तो 4 पॉइंट्स वाली अमेरिका क्वालिफाई कर जाएगी। 21 फरवरी से शुरू होगा सेकेंड राउंड 7 फरवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट में 20 फरवरी तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे। 21 फरवरी से सुपर-8 स्टेज शुरू होगा। पहले दिन न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान या अमेरिका का मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका ने भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका से सुपर-8 स्टेज में 22 और 26 फरवरी के साथ 1 मार्च को 2-2 मैच खेले जाएंगे। 20 से 28 फरवरी तक बाकी दिन 1-1 मैच ही होगा। टीम इंडिया 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से पहला मैच खेलेगी। टीम फिर 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। भारत का आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से होगा। सुपर-8 में 12 मैच होंगे सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनेंगे। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेगी। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें अगले राउंड में एंट्री करेंगी। 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी। अगर पाकिस्तान ने नॉकआउट राउंड में एंट्री की तो उसके सभी मैच कोलंबो में होंगे। ग्रुप स्टेज में 10 टीमें बाहर टूर्नामेंट में 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप-ए से टीम इंडिया ने क्वालिफाई कर लिया, वहीं नामीबिया 3 मैच हारकर बाहर हो गई। पाकिस्तान, अमेरिका और नीदरलैंड में आखिरी टीम का फैसला होगा। ग्रुप-बी में श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने क्वालिफाई किया। ग्रुप-सी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले राउंड में पहुंचीं। वहीं ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में एंट्री की। ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, UAE और कनाडा ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गईं। भारत ने लगातार 3 मैच जीते टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में लगातार 3 मैच जीते। टीम ने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी लगाई। भारत ने दूसरे मैच में नामीबिया को 93 रन से हराया, यहां हार्दिक पंड्या ने फिफ्टी लगाने के साथ 2 विकेट लिए। टीम ने तीसरे मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यहां प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेली। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर–8 में 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर…
SA और UAE का मैच आज:सुपर-8 में पहुंच चुका है साउथ अफ्रीका; टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार UAE से खेलेगा
साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप का 34वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच में पहली बार साउथ अफ्रीका और यूएई आमने-सामने होंगे। साउथ अफ्रीका अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। उसने पहला मैच कनाडा से 57 रन से जीता, दूसरे में अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया और फिर तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शिकस्त दी। वह ग्रुप-D के प्वांट्स टेबल में 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। दूसरी ओर UAE की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है। उसने कनाडा को 5 विकेट से हराया, लेकिन न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से हार झेलनी पड़ी थी। वह 3 मैचों में 2 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 52 मैच खेले हैं। इसमें 35 मैचों में उसे जीत मिली है, जबकि 16 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। दूसरी ओर यूएई ने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि 7 मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। SA के लिए कप्तान ऐडन मार्करम टॉप स्कोरर रहे साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान ऐडन मार्करम ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 178.57 स्ट्राइक रेट से 150 रन बनाए हैं। इस दौरान 86* रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। वहीं बॉलिंग में लुंगी एनगिडी टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7.58 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान 31 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट परफॉर्मेंस रहा है। सोहैब खान UAE के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए टूर्नामेंट में सोहैब खान ने अब तक UAE के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 157.5 की स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए हैं। इस दौरान 68 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। वहीं गेंदबाजी में जुनैद सिद्दीकी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 9.26 की इकोनॉमी से 7 विकेट चटकए हैं। इस दौरान 35 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। पिच कंडीशन अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है, जिसकी बाउंड्री लगाना आसान होता है। यहां खेले गए 12 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 7 बार चेज करने वाली टीम जीती है, जबकि पहले बैटिंग करने वाली टीमों में 5 बार टोटल डिफेंड किए हैं। दिन में मैच होने की वजह से ओस का कोई रोल नहीं होगा, इसके बावजूद टीमें टॉस जीतकर चेज करने का फैसला ले सकती हैं। वेदर कंडीशन दिल्ली में बुधवार को मौसम ज्यादातर समय बादलों से ढका रहेगा कहीं‑कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें हो सकती हैं। तापमान लगभग 26–28°C के बीच रहने की संभावना है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी। UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 















.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





