टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपी की पहली तस्वीर सामने आई, हमले में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद
Tiger Shroff Firing Incident: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले कथित संदिग्ध हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में दोनों आरोपी सफेद शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं. उनमें से एक ने कैप भी लगाई हुई है. हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन ऐसा लगता है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पोस्ट में इस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन पुलिस इस दावे की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है.
पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की है और और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. हमलावरों के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं.
बदल जाएगी टाइमिंग! न्यूजीलैंड दौरे पर दोपहर में खेले जाएंगे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच?
IND VS NZ: वेस्टइंडीज सीरीज खत्म हो गई है और अब भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. सोमवार को श्रेयस अय्यर एंड कंपनी न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएगी. भारत को 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. मगर, फैंस के लिए अहम बात ये है कि न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले टी-20 मैच शाम को नहीं बल्कि दोपहर में खेले जाएंगे, जिसकी वजह है भारत-न्यूजीलैंड के समय में आने वाला अंतर. तो आइए जान लेते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के खेला जाने वाला टी-20 मैच कितने बजे शुरू होगा.
कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच?
न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले मैचों की टाइमिंग में बदलाव देखने को मिलने वाला है. जी हां, जहां, वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाले टी-20 मैच शाम 7 बजे शुरू हो रहे थे, तो वहीं अब न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले मैच दोपहर में खेले जाएंगे. भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर आएंगे. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड की टामिंग में 7 घंटे 30 मिनट का अंतर है.
BACK IN THE MIX. READY TO UNLEASH THE MYSTERY. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 18, 2026
Varun Chakaravarthy is back from injury and ready to trouble the Kiwis in #NZvIND!
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st T20I, starting 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV &… pic.twitter.com/XwCFEgB9om
कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप देख सकेंगे. इस सीरीज का सीधा प्रसारण मुफ्त में उपलब्ध नहीं है; लाइव स्ट्रीमिंग या टीवी देखने के लिए SonyLIV या Sony Ten का सब्सक्रिप्शन/पे-टीवी कनेक्शन जरूरी है.
???? Announcement ????#TeamIndia's T20I squad and India A squads for New Zealand tour announced ????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Bhuvneshwar Kumar makes a comeback to the T20I side ????
More Details ▶️ https://t.co/oJ52QSH0DO#NZvIND pic.twitter.com/btbXlQ0nQD
क्राइस्टचर्च में भारत ने खेला है सिर्फ एक T20I
न्यूजीलैंड के हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक मैच खेला है, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा. ये मैच 2009 में खेला गया था. उस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. कीवी टीम ने 18.5 ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया था और 7 गेंद रहते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी.
यहां देखें भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल
Big hits. Fierce battles. A rivalry ready to ignite! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 18, 2026
The Men in Blue are gearing up for one of their biggest challenges of the year. Are the Kiwis ready? ????????
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st T20I, on 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network… pic.twitter.com/gquwClHreH
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होने वाली है. सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में, तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन, चौथा टी-20 मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां टी-20 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.
|
मैच |
तारीख |
दिन |
मुकाबला |
वेन्यू |
|---|---|---|---|---|
|
पहला T20I |
22 अक्टूबर 2026 |
गुरुवार |
भारत vs न्यूजीलैंड |
हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च |
|
दूसरा T20I |
24 अक्टूबर 2026 |
शनिवार |
भारत vs न्यूजीलैंड |
हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च |
|
तीसरा T20I |
27 अक्टूबर 2026 |
मंगलवार |
भारत vs न्यूजीलैंड |
एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन |
|
चौथा T20I |
30 अक्टूबर 2026 |
शुक्रवार |
भारत vs न्यूजीलैंड |
ईडन पार्क, ऑकलैंड |
|
पांचवां T20I |
1 नवंबर 2026 |
रविवार |
भारत vs न्यूजीलैंड |
सेडन पार्क, हैमिल्टन |
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









