Responsive Scrollable Menu

बदल जाएगी टाइमिंग! न्यूजीलैंड दौरे पर दोपहर में खेले जाएंगे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच?

IND VS NZ: वेस्टइंडीज सीरीज खत्म हो गई है और अब भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. सोमवार को श्रेयस अय्यर एंड कंपनी न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएगी. भारत को 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. मगर, फैंस के लिए अहम बात ये है कि न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले टी-20 मैच शाम को नहीं बल्कि दोपहर में खेले जाएंगे, जिसकी वजह है भारत-न्यूजीलैंड के समय में आने वाला अंतर. तो आइए जान लेते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के खेला जाने वाला टी-20 मैच कितने बजे शुरू होगा.

कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच?

न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले मैचों की टाइमिंग में बदलाव देखने को मिलने वाला है. जी हां, जहां, वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाले टी-20 मैच शाम 7 बजे शुरू हो रहे थे, तो वहीं अब न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले मैच दोपहर में खेले जाएंगे. भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर आएंगे. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड की टामिंग में 7 घंटे 30 मिनट का अंतर है.

कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप देख सकेंगे. इस सीरीज का सीधा प्रसारण मुफ्त में उपलब्ध नहीं है; लाइव स्ट्रीमिंग या टीवी देखने के लिए SonyLIV या Sony Ten का सब्सक्रिप्शन/पे-टीवी कनेक्शन जरूरी है.

क्राइस्टचर्च में भारत ने खेला है सिर्फ एक T20I

न्यूजीलैंड के हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक मैच खेला है, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा. ये मैच 2009 में खेला गया था. उस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. कीवी टीम ने 18.5 ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया था और 7 गेंद रहते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी.

यहां देखें भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होने वाली है. सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में, तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन, चौथा टी-20 मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां टी-20 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.

मैच

तारीख

दिन

मुकाबला

वेन्यू

पहला T20I

22 अक्टूबर 2026

गुरुवार

भारत vs न्यूजीलैंड

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

दूसरा T20I

24 अक्टूबर 2026

शनिवार

भारत vs न्यूजीलैंड

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

तीसरा T20I

27 अक्टूबर 2026

मंगलवार

भारत vs न्यूजीलैंड

एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

चौथा T20I

30 अक्टूबर 2026

शुक्रवार

भारत vs न्यूजीलैंड

ईडन पार्क, ऑकलैंड

पांचवां T20I

1 नवंबर 2026

रविवार

भारत vs न्यूजीलैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: रोमांच की हदें होंगी पार! 45 दिन के लंबे न्यूजीलैंड दौरे पर भारत, खेले जाएंगे 12 मैच, नोट कर लें टाइम और पूरा शेड्यूल

Continue reading on the app

Shardiya Navratri 2026 Day 9: आज शारदीय नवरात्रि का समापन, नवमी पर हो रही मां सिद्धिदात्री माता की पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2026 Day 9: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 11 अक्टूबर 2026 को हुआ था. आज के दिन 19 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की महानवमी मनाई जा रही है. नौ दिनों का उपवास रखने के बाद आज के दिन पारण भी किया जाता है. महाष्टमी और महानवमी पर कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रि भी समाप्त हो रही है. हालांकि, नवमी तिथि का समापन 20 अक्टूबर 2026 को होगा. इस दिन दशहरा भी मनाई जाएगी. चलिए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त.

नवरात्रि 2026 की समाप्ति कब होगी? (Navratri 2026)

हिंदू पंचांग के मुताबिक, शारदीय नवरात्रि का समापन 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ होगा. इस दिन दुर्गा मां का विसर्जन भी हो रहा है. आज नौ दिनों के व्रत के बाद लोग पारण करेंगे. सुबह के समय नवरात्रि का पारण होगा और फिर देवी भक्तों से अलविदा ले लेती हैं.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026 Wishes: "बोलो अम्बे मात की जय", शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये प्यारे संदेश

आज नवमी मनाई जाएगी (Navami 2026 Today)

पंचांग के मुताबिक, नवमी तिथि 19 अक्टूबर की सुबह 10:51 मिनट पर शुरू होगी. इसके बाद नवमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12:50 मिनट तक रहेगी. क्योंकि 18 अक्टूबर को अष्टमी तिथि उदया तिथि की नहीं होगी. इसलिए, अष्टमी और नवमी तिथि का कन्या पूजन एकसाथ आज ही किया जा रहा है.

नवमी पर कन्या पूजन मुहूर्त (Navami Pujan Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:52 से लेकर सुबह 05:40 मिनट तक
  • अमृत काल- सुबह 07:28 से लेकर सुबह 09:16 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:49 से लेकर दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक

नवमी पर किसका पूजन किया जाता है?

नवरात्रि की नवमी तिथि पर दुर्गा माता की नौवें स्वरूप की पूजा करते हैं. नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. माता सिद्धिदात्री को चार भुजाओं वाली माता है और उनका आसन कमल है. सिद्धि का अर्थ अलौकिक शक्ति और दात्री का अर्थ देने वाली है. उनके हाथों में चक्र, गदा, शंख और कमल का फूल सुशोभित होता है. इनका वाहन सिंह है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव भगवान नें इन्हीं की कृपा से आठों सिद्धियों की प्राप्त की थीं और उन्हीं के प्रभाव से शिव जी का अर्धनारीश्वर स्वरूप प्रकट हुआ था. 

सिद्धिदात्री माता का प्रिय भोग

हालांकि, नवमी के दिन कन्या पूजन होता है. इसलिए, अधिकांश घरों में महानवमी के दिन हलवा, चना और पूरी का भोग लगाया जाता है. इसके बाद इन्हें कन्याओं को खिलाया जाता है. लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता सिद्धिदात्री को सफेद फूल, सफेद मिठाइयों और पंचमेवा का भोग लगाते हैं.

सिद्धिदात्री माता के मंत्र

1.स्तुति मंत्र

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात्‌ सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥

2.मंत्र

  • ऊं देवी सिद्धिदात्र्यै नमः॥
  • ऊं सिद्धिदात्र्यै नमः॥

3.बीज मंत्र

  • ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नमः॥
  • ऊं ऐं ह्रीं क्लीं सिद्धिदात्र्यै नमः॥

कन्या पूजन की विधि क्या है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में नवमी पर कन्या पूजन किया जाता है. आज के दिन आपको छोटी कन्याओं को घर पर आमंत्रित करना है. इन्हें दुर्गा माता का स्वरूप मानकर पूजन किया जाता है. नौ कन्याओं को आमंत्रित करने के बाद उनके चरणों को धोएं और आसन पर बिठाएं. इसके बाद कन्याओं को पुष्प अर्पित करें. उन्हें तिलक लगाएं और कलावा बांधे. अब उन्हें कन्या भोज में हलवा, पूरी और काले चने परोसे जाते हैं. इसके बाद फल, मिठाई और जल भी दें. भोग का खाना सात्विक तरीके से पकाएं. भोजन करवाने के बाद उन्हें श्रद्धा के साथ सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा दें. इसके बाद कन्याओं का आशीर्वाद लेकर उन्हें विदाई दें.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Ashtami: आज या कल, कब करें अष्टमी का कन्या पूजन? जानें सही नियम

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games 2026: कौन हैं मोना अग्रवाल, जिन्होंने शूटिंग में जीता गोल्ड? बनाया एशियन गेम्स रिकॉर्ड

Mona Agarwal-Avani Lekhara: जापान के आइची नगोया में शुरू हुए एशियन पारा गेम्स में मोना अग्रवाल ने गोल्ड मेडल जबकि उसी इवेंट में अवनी लेखारा ने सिल्वर मेडल जीता है. दोनों को शूटिंग में कामयाबी मिली. Mon, 19 Oct 2026 11:55:29 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Tiger Shroff Firing Case LIVE: दबोच लिया शूटर, CBI की एंट्री | Lawrence | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T05:58:53+00:00

Tiger Shroff Firing Case: जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे शूटर- CM फडणवीस | Mumbai News| Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T06:09:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers