मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग के बाद शरीर पर पट्टियां बांधे दिखे टाइगर श्रॉफ, डिप्टी सीएम शिंदे ने की मुलाकात
Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी हुई. जिसमें एक्टर को भी चोट आई हैं. इस घटन के बाद महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार रात उनसे मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. डिप्टी सीएम शिंदे ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और किसी को भी धमकाकर डराने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
शरीर पर पट्टियां बांधे दिखे टाइगर श्रॉफ
उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और टाइगर श्रॉफ की मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें टाइगर श्रॉफ के बाएं हाथ पर पट्टी बंधी नजर आ रही है. उनके कंधे और छाती पर भी मरहम-पट्टी दिखाई दे रही है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि घटना के दौरान पांच राउंड फायरिंग की गई. हालांकि, अभिनेता सुरक्षित हैं, लेकिन उनके हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं. इस घटना में उनका ड्राइवर भी घायल हुआ है.
#WATCH | Mumbai | Visuals from inside the residence of Tiger Shroff as Maharashtra Dy CM Eknath Shinde arrived to visit him following an incident of firing at his car, injuring his driver
— ANI (@ANI) October 18, 2026
The actor is safe and has not sustained any gunshot injuries, as per Mumbai Police… pic.twitter.com/YNuLTWCNeC
घटना के बाद डरे हुए हैं टाइगर और उनकी मां- डिप्टी सीएम शिंदे
मीडिया से बातचीत के दौरान उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि गोलीबारी के बाद टाइगर और उनकी मां आयशा श्रॉफ काफी घबराए हुए हैं. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगी. डिप्टी सीएम शिंदे ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को निशाना बनाकर डराने-धमकाने की कोशिशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
#WATCH | Mumbai | Firing incident involving actor Tiger Shroff | Maharashtra Dy CM Eknath Shinde says, "This is a major incident... five rounds were fired, but fortunately, he was safe. His driver sustained injuries, and the incident is condemnable. I met with the actor; he has… pic.twitter.com/Eye2SpfnU9
— ANI (@ANI) October 18, 2026
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रशासन इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें कि रविवार शाम को टाइगर के एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकलने के दौरान गोलीबारी की खबर सामने आई थी. इसके बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अभिनेता का हाल जानने उनके घर पहुंचे. मुलाकात के समय उनकी मां आयशा श्रॉफ भी मौजूद थीं. बाद में अभिनेत्री दिशा पाटनी भी टाइगर के घर पहुंचीं.
मुंबई में गैंगवार का दौर लौटने नहीं देंगे: शिंदे
गोलीबारी की घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में 1990 के दशक के गैंगवार के दौर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस समय पुलिस ने संगठित आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए कार्रवाई की थी और सरकार अब ऐसी घटनाओं को दोबारा पनपने नहीं देगी. उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को धमकी देकर भय का माहौल बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में आवश्यक कदम उठाएंगे.
सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
इस घटनाके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से बात की. सीएम फडणवीस ने पुलिस प्रमुख से घटना की जानकारी ली. साथ ही हमलावरों को जल्द पकड़ने, जांच तेज करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. सीएम फडणवीस ने भी अभिनेता से मुलाकात की.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
तीन दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
Sharab Dukan Band News: तीन दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24










