CJP नेताओं की जमानत मामले में मजिस्ट्रेट को धमकी:FIR दर्ज; सौरव दास और आशुतोष रांका 6 दिन पहले जंतर-मंतर से पकड़े गए थे
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत मामले स्पेशल मजिस्ट्रेट को धमकाने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वालों की पहचान अभी नहीं हुई है। दरअसल, रांका और दास की न्यायिक हिरासत पर रविवार को फैसला होना था लेकिन धमकी की बात सामने आने के बाद सुनवाई नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों को अन्य CJP कार्यकर्ताओं के साथ 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पकड़ा था। इसके बाद स्पेशल कोर्ट ने 14 अक्टूबर को दोनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया था। दोनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। पुलिस के मुताबिक, दास और रांका ने शांति बनाए रखने के बांड का उल्लंघन किया और जंतर-मंतर में प्रवेश किया। जंतर-मंतर को हाल में प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाया गया है। CJP ने जमानत प्रक्रिया में देरी का आरोप लगाया CJP पुलिस और प्रशासन पर नेताओं की रिहाई में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। CJP ने कहा कि वह नेताओं की रिहाई के लिए कानूनी कार्रवाई करेगी। पार्टी की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि जमानत की सुनवाई में घंटों देरी हुई और चार जमानतदारों को अस्पष्ट कारणों से खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट ने बाद में धमकी मिलने की जानकारी दी, जिसके बाद वकीलों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शेफाली वर्मा का विश्व कीर्तिमान... स्मृति मंधना का रिकॉर्ड चकनाचूर, एक कैलेंडर ईयर में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Shafali Verma World Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. साल 2026 में यह उनका नौवां 50-प्लस स्कोर रहा, जिसके साथ उन्होंने साथी खिलाड़ी स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कैलेंडर ईयर में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पचास से ज्यादा रन बनाने का यह नया विश्व कीर्तिमान है. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18









