Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: सावधान! 18 फरवरी को राजस्थान से MP तक बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

देश में गर्मी की आहट के बीच मौसम एक बार फिर पलटी मारने वाला है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो एक नया सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसका असर 18 फरवरी को साफ दिखाई देगा. इसकी वजह से मैदानी इलाकों में जहां हल्की बारिश होगी, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर फिर से शुरू हो सकता है.

दिल्ली में चल सकती है तेज हवाएं

राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप निकल रही थी, लेकिन 18 फरवरी की दोपहर बाद मौसम बदल सकता है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी।. जानकारों का कहना है कि सुबह और रात के वक्त अभी भी हल्के गर्म कपड़े पहनना जरूरी है

प्रदूषण से मिलेगी थोड़ी राहत

दिल्ली की हवा में जहर (प्रदूषण) अभी भी बना हुआ है, लेकिन तेज हवाओं और संभावित बारिश से इसमें सुधार हो सकता है. फिलहाल दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक (AQI) 200 के आसपास है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. अगर कल अच्छी हवाएं चलीं, तो लोगों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिलेगा.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलर्ट

राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. यहां बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. जयपुर और भरतपुर में भी हल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. यहां अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है.

दक्षिण और तटीय राज्यों का हाल

गुजरात और महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक गर्मी बढ़ेगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। वहीं, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 19 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाने की बात कही गई है.

ये भी पढ़ें- 47 साल पहले सहारा मरुस्थल में पहली बार हुई थी बर्फबारी, प्रकृति ने पढ़ाया अनोखा पाठ

Continue reading on the app

NEP vs SCOT: नेपाल ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना सफर किया खत्म, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया

NEP vs SCOT: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल ने शानदार जीत के साथ अपना सफर खत्म किया है. वहीं स्कॉटलैंड का सफर इस टूर्नामेंट में हार के साथ खत्म हुआ है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 170 रन बनाए थे. जवाब में नेपाल ने 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. नेपाल के लिए दीपेंद्र ऐरी ने शानदार फिफ्टी लगाया. 

नेपाल ने की थी अच्छी शुरुआत

स्कॉटलैंड के लिए 171 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी रही थी. नेपाल ने 74 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया. कुशल भुरटेल 35 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और 4 छक्का निकला. इसके बाद आसिफ शेख 27 गेंद 2 चौके की मदद से 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

दीपेंद्र सिंह ऐरी ने लगाया शानदार अर्धशतक

वहीं कप्तान रोहित पौडेल कुछ खास नहीं कर पाए और 14 गेंद पर 16 रन बनाकर चलते बने, लेकिन इसके बाद दीपेंद्र ऐरी और गुलसन झा ने नेपाल की पारी को संभाला और शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की. दोनों खिलाड़ी नेपाल को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. दीपेंद्र ऐरी ने 23 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 3 छक्का निकला. वहीं गुलसन झा 17 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: सुपर-8 में भारत के सामने कौन है सबसे मजबूत टीम? इस दिन भिड़ेगी टीम इंडिया

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: मोहम्मद शमी की मेहनत पर टीम ने फेरा पानी, सिर्फ 99 पर ढेर बंगाल, फाइनल के करीब J-K

अपना पहला ही सेमीफाइनल खेल रही जम्मू-कश्मीर की टीम अब पहली बार फाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गई है. इसकी वजह बने तेज गेंदबाज आकिब नबी, जिन्होंने बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल में 9 विकेट झटक लिए. Tue, 17 Feb 2026 23:12:41 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | Rafale की घातक हैमर मिसाइल भारत में बनेगी | Defence| India France #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T20:14:28+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर | #t20worldcup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T20:04:18+00:00

Pakistan News | NKP | Sushant Sinha: ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी पर लटकी तलवार! #t20worldcup #moshinnaqvi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T20:16:46+00:00

Pakistan News | NKP | Sushant Sinha: मोहसिन नकवी पर क्यों भड़का मुनीर? #t20worldcup #moshinnaqvi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T19:53:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers