Responsive Scrollable Menu

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने एआई क्षेत्र में भारत की ताकत पर जताया गर्व

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो 2026 में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने एआई क्षेत्र में भारत की ताकत पर गर्व जताया।

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के आयोजन पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं जल्द ही एक सेशन में जाऊंगी और आप सभी के साथ वापस आऊंगी। मैं एआई समिट के लिए एक भारतीय होने के नाते बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं।

भूमि ने इस समिट को भारत की तकनीकी प्रगति का एक बड़ा मंच बताया और कहा कि एआई का सही उपयोग समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकता है। वे समिट में एआई के सामाजिक प्रभाव और जिम्मेदार इस्तेमाल पर चर्चा करने के लिए शामिल हुईं।

समिट में कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन के सीईओ संजीव कुमार गुप्ता ने भी एआई की क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि एआई इम्पैक्ट समिट एआई में भारत की काबिलियत की असली ताकत दिखा रहा है और जाहिर है, कर्नाटक राज्य यहां भी एआई की काबिलियत दिखाने में एक लीडिंग राज्य के तौर पर आता है।

उन्होंने बताया, हम यहां तीन अलग-अलग चीजों का ध्यान रखने आए हैं। पहला, ई-गवर्नेंस में एआई कैसे अपनी सार्थक भूमिका निभा सकता है, जिसके लिए कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं। दूसरा स्टार्टअप का क्षेत्र है, जिसमें एंटरप्रेन्योरशिप और इनोवेशन में एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वहीं, तीसरा कदम एआई का पूरा इकोसिस्टम तैयार करना है, जिसके लिए कई देशों के डेलिगेशन आ रहे हैं। कई सारी मीटिंग्स हो रही हैं।

समिट में कर्नाटक ने अपनी एआई पहलों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया है। बेंगलुरु को भारत का एआई हब कहे जाने के कारण राज्य ने ई-गवर्नेंस, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और स्टार्टअप इकोसिस्टम में एआई के उपयोग के कई प्रोजेक्ट दिखाए हैं। संजीव गुप्ता ने बताया कि कर्नाटक एआई स्किल डेवलपमेंट, एथिकल एआई गाइडलाइंस और ग्लोबल पार्टनरशिप पर फोकस कर रहा है।

समिट में 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 300 से अधिक प्रदर्शक और वैश्विक एआई लीडर्स शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित इस आयोजन में एआई को मानवता, समावेशी विकास और सस्टेनेबल फ्यूचर के लिए आकार देने पर जोर दिया जा रहा है।

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

UP Shikshamitra News : शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि! Yogi ने किया ऐलान

UP Shikshamitra News : यूपी में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में कहा है कि सरकार उनकी सैलरी बढ़ाने पर काम कर रही है। काफी समय से शिक्षामित्र और अनुदेशक वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब सरकार इस पर विचार कर रही है, जिससे उन्हें जल्द राहत मिल सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

प्रमोशन में आरक्षण विवाद पर MP हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, हर विभाग में बनेगी कमेटी 

मध्यप्रदेश प्रमोशन में आरक्षण मामले को लेकर पर बड़ी अपडेट सामने आई है। मंगलवार को सरकार की नई प्रमोशन नीति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जबलपुर हाईकोर्ट (MP Highcourt Decision) ने सुनवाई की। इस दौरान राज्य सरकार ने स्पष्टीकरण दिया। कोर्ट ने भी जवाब को रिकॉर्ड किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद … Tue, 17 Feb 2026 23:21:36 GMT

  Videos
See all

Global tributes to civil rights “giant” Jesse Jackson | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T22:41:55+00:00

Bangladesh New PM: शेख हसीना पर तारिक रहमान का पहला बयान | Tariq Rahman | Election | Sheikh Hasina #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T22:30:02+00:00

Why are young people are struggling to find jobs? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T21:46:34+00:00

Bangladesh News: 3 बजते ही Bangladesh में हो गया बड़ा खेल! Election के बाद क्या हुआ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T21:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers