NEP vs SCOT: स्कॉटलैंड ने नेपाल को दिया 171 रनों का लक्ष्य, माइकल जोन्स ने खेली 71 रनों की तूफानी पारी
NEP vs SCOT: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का 33वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच खेला जा रहा है. नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 7 विकेट पर 170 रन बनाए हैं. स्कॉटलैंड के लिए माइकल जोन्स ने सबसे ज्यादा 71 रनों की पारी खेली. नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.
स्कॉटलैंड ने की थी अच्छी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुन्सी और माइकल जोन्स ने पारी की शुरुआत की. दोनों ओपनर ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर जॉर्ज मुन्सी को नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने पवेलियन भेजा. जॉर्ज मुन्सी 29 गेंद पर 27 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका निकला.
माइकल जोन्स ने खेली 71 रनों की पारी
इसके बाद एक शानदार पारी खेलकर माइकल जोन्स आउट हुए. उन्हें सोमपाल कामी ने आउट किया. माइकल जोन्स ने 45 गेंदों पर 71 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौका और 3 छक्का निकला. वहीं ब्रैंडन मैकमुलन कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर सोमपाल कामीका शिकार बने. इसके बाद स्कॉटलैंड ने 4 विकेट जल्दी गंवा दिए. आखिरी ओवरों में मार्क वाट को छोड़ स्कॉटलैंड का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. मार्क वाट 4 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए.
Michael Jones took the charge for Scotland at Wankhede ????
— ICC (@ICC) February 17, 2026
His fifty is one of our @marriottbonvoy Milestones ???? pic.twitter.com/YvwtBXzRUS
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
नेपाल की प्लेइंग 11: ऑर्केस्ट्रा शेख (विकेटकीपर), कुशल भुरटेल, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलसन झा, सोमपाल कामली, संदीप जोरा, नंदा यादव, संदीप लामिछाने.
स्कॉटलैंड की प्लेइंग 11: जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी.
तारिक रहमान ने ली पीएम पद की शपथ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुलाकात कर दी बधाई, प्रधानमंत्री मोदी का दिया संदेश
ढाका के जतिया संसद भवन के साउथ प्लाजा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान की अगुवाई में BNP लगभग दो दशक बाद बांग्लादेश में सत्ता में वापस आई है। हाल …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News





















