Responsive Scrollable Menu

राजनीतिक हाशिए से प्रधानमंत्री बनने तक, 20 साल बाद सत्ता में BNP, रहमान ने रचा इतिहास

Tarique Rahman: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सुप्रीमो तारिक रहमान ने मंगलवार (17 फरवरी) को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसी के साथ 20 साल तक शासन से दूर रहने के बाद बीएनपी की एक बार फिर सत्ता में वापसी हो गई. बीएनपी के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं. चुनाव से महज दो महीने पहले तारिक रहमान ने 17 साल स्वनिर्वासन में बिताने के बाद वतन वापसी की. वापस आने के 5 दिन बाद उनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की मौत हो गई. ऐसे माहौल में उन्होंने सत्ता के शीर्ष तक का रास्ता बनाया.

The post राजनीतिक हाशिए से प्रधानमंत्री बनने तक, 20 साल बाद सत्ता में BNP, रहमान ने रचा इतिहास appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

क्या है AI स्मार्ट चश्मा Sarvam Kaze? जिसे पीएम मोदी ने भी पहना, जानें इसकी खासियत

AI Impact Summit 2026: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे विकास के बीच एक नया इनोवेशन चर्चा में है Sarvam Kaze स्मार्ट चश्मा. हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया AI Impact Summit 2026 के दौरान इस डिवाइस का उपयोग किया, जिसके बाद यह टेक्नोलॉजी सुर्खियों में आ गई. यह चश्मा भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI की ओर से विकसित किया गया है और इसे भविष्य की AI-सक्षम वियरेबल टेक्नोलॉजी के रूप में देखा जा रहा है. 

क्या है Sarvam Kaze?

Sarvam Kaze एक AI आधारित स्मार्ट ग्लास है, जो यूज़र की आवाज़ और आसपास के वातावरण को समझकर तुरंत प्रतिक्रिया देता है. इसे पहनने पर ऐसा अनुभव होता है मानो आपके पास एक निजी डिजिटल असिस्टेंट मौजूद हो. यह डिवाइस रियल-टाइम में काम करती है आप जो देखते या बोलते हैं, यह उसे तुरंत प्रोसेस कर जानकारी उपलब्ध कराती है. 

अब तक AI का उपयोग मुख्य रूप से मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन के माध्यम से होता था, लेकिन यह चश्मा AI को सीधे आंखों के सामने ले आता है, जिससे बार-बार स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं पड़ती.

प्रमुख फीचर्स और खासियत

Sarvam Kaze में एक इनबिल्ट माइक्रो कैमरा है, जो सामने की वस्तुओं को पहचान सकता है. यह केवल रिकॉर्डिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि AI की मदद से वस्तु को समझकर जानकारी भी देता है.

  • इसका सबसे बड़ा फायदा है पूरी तरह वॉइस कंट्रोल. यूज़र को किसी बटन को दबाने की जरूरत नहीं पड़ती. केवल बोलने से ही डिवाइस सक्रिय हो जाती है और जवाब देती है.
  • इसके अलावा, यह रियल-टाइम उत्तर देने में सक्षम है. चाहे रास्ता पूछना हो या किसी वस्तु की जानकारी चाहिए हो, जवाब तुरंत मिलता है.
  • फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा इसे कंटेंट क्रिएटर्स और यात्रियों के लिए उपयोगी बनाती है. मोबाइल निकाले बिना ही दृश्य कैप्चर किए जा सकते हैं.
  • सबसे अहम बात यह है कि इसे भारतीय भाषाओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जिससे हिंदी सहित कई भाषाओं में इसका उपयोग संभव होगा.

सरकार का AI विज़न और आगे की दिशा

सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा इस तकनीक का उपयोग यह संकेत देता है कि भारत स्वदेशी AI समाधानों को बढ़ावा देने की दिशा में गंभीर है. सरकार का India AI Mission देश में रिसर्च, स्टार्टअप और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर केंद्रित है.

Sarvam AI अन्य प्रोजेक्ट्स जैसे भारतीय भाषा आधारित स्पीच मॉडल और डॉक्यूमेंट डिजिटाइजेशन टूल्स पर भी काम कर रही है.

भविष्य पर क्या होगा असर

Sarvam Kaze केवल एक गैजेट नहीं, बल्कि इस बात का प्रतीक है कि भारत अब AI टेक्नोलॉजी के उपभोक्ता से आगे बढ़कर निर्माता की भूमिका में आ रहा है. आने वाले समय में ऐसे स्मार्ट डिवाइस हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन सकते हैं. जैसे हमारे काम को आसान करना, समय की बचत करना या फिर हो सकता है कई मौकों पर पैसों की भी बचत करना. जैसे कोई ट्रेवल ब्लॉगर इस चश्मे का इस्तेमाल करता है तो उसे किसी अन्य डिवाइस की जरूरत नहीं होगी. वह आसानी से जिस दृश्य को देखेगा उसे रिकॉर्ड या कैप्चर कर सकता है. 

यह भी पढ़ें - दुनिया को AI मॉडल देगा भारत! टॉप-3 महाशक्ति बनने का संकल्प, पीएम मोदी बोले- अपना होगा 'डिजिटल कोड'

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

TRAI ने Spam calls को लेकर निर्णायक फैसला लिया है #shorts #spamcalls #aajtak #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T05:09:16+00:00

Pakistan News | Pakistan Goverment ने बढ़ाए Petrol-diesel के दाम! #petrolpricepakistan #t20worldcup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T05:12:31+00:00

Times Now Navbharat Top News | इस वक्त की 50 सबसे बड़ी खबरें | Latest Hindi News Today | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T05:09:28+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: किसी के मर जाने के बाद उसके आधार कार्ड का क्या होता है? #aadhaar #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T05:10:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers