Responsive Scrollable Menu

Tyre Technology: जेके टायर एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए पेश किया प्रीमियम फार्म टायर, जानें डिटेल

Tyre Technology:  जेके टायर (JK Tyre) ने भारतीय एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए अपने नए प्रीमियम फार्म टायर ‘Shresth Plus’ को लॉन्च कर दिया है। इन टायरों का अनावरण कृषि दर्शन एक्सपो 2026 में किया गया, जो हिसार में आयोजित हो रहा है। कंपनी के मुताबिक, ये टायर आधुनिक खेती की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं और ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टरों के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं।

आधुनिक खेती के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी

  • ‘Shresth Plus’ फार्म टायर नई टेक्नोलॉजी और मजबूत डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये टायर लंबे समय तक काम करने, अलग-अलग तरह की मिट्टी में बेहतर प्रदर्शन और अधिक लोड उठाने में सक्षम हैं।
  • इन टायरों में हाई नॉन-स्किड डेप्थ (NSD) दी गई है, जिससे बेहतर ग्रिप और ट्रैक्शन मिलता है। चौड़ा लग डिजाइन और ऑप्टिमाइज्ड लैंड डिस्ट्रीब्यूशन माइलेज बढ़ाने के साथ रोडेबिलिटी को बेहतर बनाता है। एंगुलर स्टेप लग पैटर्न कठिन खेत परिस्थितियों में स्थिरता बढ़ाता है, जबकि लग्स के बीच दिया गया टाई-बार ट्रेड मूवमेंट कम कर टायर की लाइफ बढ़ाने में मदद करता है।
  • इसके अलावा, Eagle Eye डिजाइन अतिरिक्त मजबूती और सुरक्षा प्रदान करता है। मजबूत नायलॉन बॉडी ज्यादा लोड उठाने की क्षमता सुनिश्चित करती है और बेहतर बट्रेस स्ट्रक्चर फील्ड व ऑन-रोड दोनों परिस्थितियों में साइडवॉल डैमेज से सुरक्षा देता है।

बड़ा फार्म टायर पोर्टफोलियो
JK Tyre के पास फार्म टायरों की व्यापक रेंज मौजूद है, जिसे अलग-अलग मिट्टी की परिस्थितियों और ट्रैक्टर व इम्प्लीमेंट्स के उपयोग को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। एक्सपो में कंपनी ने अपनी पूरी फार्म टायर रेंज प्रदर्शित की, जो कृषि क्षेत्र में उसकी मजबूत पकड़ को दर्शाती है।

कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर श्रीनिवासू अल्लाफन ने कहा कि भारतीय कृषि तेजी से मैकेनाइजेशन की ओर बढ़ रही है। ‘Shresth Plus’ बेहतर ट्रैक्शन, मजबूती और स्थिरता के साथ किसानों को ज्यादा एफिशिएंसी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के उद्देश्य से पेश किया गया है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Electric SUV: मारुति ने लॉन्च की ई-विटारा, इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री; जानें कीमत और फीचर्स

Electric SUV: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आधिकारिक तौर पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की EV सेगमेंट में बड़ी एंट्री मानी जा रही है। इससे पहले इस मॉडल को साल 2025 में पेश किया गया था और अब इसे ग्राहकों के लिए बाजार में उपलब्ध करा दिया गया है।

दमदार फीचर्स से लैस नई इलेक्ट्रिक SUV

  • इस इलेक्ट्रिक SUV में कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एलईडी हेडलाइट और टेललाइट, एंबिएंट लाइटिंग और ड्यूल-टोन इंटीरियर जैसी खूबियां मिलती हैं।
  • सेफ्टी के लिहाज से इसमें सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं।

बैटरी और रेंज
कंपनी ने इस SUV को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया है, जिसमें 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक शामिल हैं। सिंगल चार्ज में यह SUV 543 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 128 किलोवाट तक की पावर और 193 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करती है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है।

कंपनी का बयान
मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े अधिकारी Partho Banerjee ने कहा कि कंपनी की EV रणनीति इस तरह तैयार की गई है कि यह SUV ग्राहकों की पहली पसंद बन सके। बेहतर रेंज के साथ इसे मजबूत चार्जिंग इकोसिस्टम और 1500 से ज्यादा EV-रेडी सर्विस सेंटर का सपोर्ट दिया गया है।

कीमत और ऑफर
इस इलेक्ट्रिक SUV को Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के तहत लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा बैटरी उपयोग के लिए 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह इंट्रोडक्ट्री कीमत 31 मार्च तक मान्य रहेगी। कंपनी तीन साल बाद 60 प्रतिशत बायबैक का ऑफर भी दे रही है।

इनसे होगा मुकाबला
मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Motor Company, MG Motor, Tata Motors और Mahindra & Mahindra जैसे ब्रांड्स की इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

‘दादाजी की स्किन कैसे चमकती है…’ ईशान किशन से गर्लफ्रेंड अदिति ने पूछ लिया मजेदार सवाल, Video

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी विस्फोटक बैटिंग से तो ईशान किशन ने तहलका मचाया ही है. मगर मैदान से बाहर अपने दादाजी के एक वायरल इंटरव्यू के कारण भी वो चर्चा में हैं. उसके बाद अब एक बार फिर उनके दादाजी का एक नया वीडियो हिट हो गया है. Wed, 18 Feb 2026 00:04:19 +0530

  Videos
See all

होली पर नहीं होगी रेलवे टिकट की दिक्कत #shorts #railway #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T18:42:49+00:00

Crime Story Hindi: बेवफा पत्नी और वो, एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री! Love Triangle Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T19:10:00+00:00

Ghaziabad: Hindon Flyover Mazar Controversy Explained | हिंडन फ्लाईओवर मजार पर भारी बवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T19:15:00+00:00

Trump vs Khamenei: क्या ईरान का खात्मा तय है? | US Military Buildup in Middle East 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T19:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers