Bridgestone: ब्रिजस्टोन भारत में बढ़ा रही दायरा, अब गुवाहाटी में ओपन किए दो नए स्टोर
Bridgestone: टायर निर्माता ब्रिजस्टोन इंडिया ने उत्तर-पूर्व भारत में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए असम में दो नए ब्रिजस्टोन सेलेक्ट स्टोर्स शुरू करने की घोषणा की है। बढ़ती ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने Guwahati में यह कदम उठाया है, जिससे स्थानीय ग्राहकों को प्रीमियम टायर और व्हील केयर सेवाएं आसानी से मिल सकें।
गुवाहाटी में दो नए स्टोर्स का उद्घाटन
इन नए स्टोर्स का उद्घाटन कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सेल्स एंड मार्केटिंग) Rajiv Sharma ने किया। कंपनी के अनुसार Assam एक महत्वपूर्ण बाजार बनकर उभरा है और यहां विस्तार करना ग्राहकों के साथ लंबे समय तक मजबूत संबंध बनाने की रणनीति का हिस्सा है।
कंपनी ने जिन दो स्टोर्स की शुरुआत की है, उनमें पहला Kamrup Tyres है, जो दमदमा–कुलहाटी रोड पर स्थित है। दूसरा The Wheels Shoppe है, जिसे बोरागांव में एनएच-37 के पास खोला गया है। इन दोनों स्थानों को रणनीतिक रूप से चुना गया है ताकि शहर और आसपास के क्षेत्रों के वाहन मालिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
ब्रिजस्टोन सेलेक्ट स्टोर की खासियत
ब्रिजस्टोन सेलेक्ट स्टोर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहकों को टायर और व्हील केयर से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही जगह पर मिल सकें। यहां ग्राहकों को एक्सपर्ट गाइडेंस, आधुनिक उपकरणों की मदद से सर्विस और सेफ्टी व कम्फर्ट पर आधारित समाधान उपलब्ध कराए जाते हैं।
प्रीमियम टायर रेंज और बेहतर अनुभव
इन स्टोर्स में कंपनी की नई और प्रीमियम टायर रेंज उपलब्ध होगी, जो बेहतर कम्फर्ट, फ्यूल एफिशिएंसी और अलग-अलग रोड कंडीशंस में भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती है।
ग्राहक-केंद्रित विस्तार रणनीति
इन नए स्टोर्स के साथ ब्रिजस्टोन इंडिया असम में अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर रहा है। कंपनी का मानना है कि इस क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले टायर सॉल्यूशंस की मांग तेजी से बढ़ रही है। गुवाहाटी और आसपास के वाहन मालिकों के लिए ये स्टोर्स वन-स्टॉप डेस्टिनेशन साबित होंगे, जहां टायर से जुड़ी हर जरूरत का समाधान आसानी से मिल सकेगा।
(मंजू कुमारी)
Tyre Technology: जेके टायर एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए पेश किया प्रीमियम फार्म टायर, जानें डिटेल
Tyre Technology: जेके टायर (JK Tyre) ने भारतीय एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए अपने नए प्रीमियम फार्म टायर ‘Shresth Plus’ को लॉन्च कर दिया है। इन टायरों का अनावरण कृषि दर्शन एक्सपो 2026 में किया गया, जो हिसार में आयोजित हो रहा है। कंपनी के मुताबिक, ये टायर आधुनिक खेती की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं और ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टरों के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं।
आधुनिक खेती के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी
- ‘Shresth Plus’ फार्म टायर नई टेक्नोलॉजी और मजबूत डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये टायर लंबे समय तक काम करने, अलग-अलग तरह की मिट्टी में बेहतर प्रदर्शन और अधिक लोड उठाने में सक्षम हैं।
- इन टायरों में हाई नॉन-स्किड डेप्थ (NSD) दी गई है, जिससे बेहतर ग्रिप और ट्रैक्शन मिलता है। चौड़ा लग डिजाइन और ऑप्टिमाइज्ड लैंड डिस्ट्रीब्यूशन माइलेज बढ़ाने के साथ रोडेबिलिटी को बेहतर बनाता है। एंगुलर स्टेप लग पैटर्न कठिन खेत परिस्थितियों में स्थिरता बढ़ाता है, जबकि लग्स के बीच दिया गया टाई-बार ट्रेड मूवमेंट कम कर टायर की लाइफ बढ़ाने में मदद करता है।
- इसके अलावा, Eagle Eye डिजाइन अतिरिक्त मजबूती और सुरक्षा प्रदान करता है। मजबूत नायलॉन बॉडी ज्यादा लोड उठाने की क्षमता सुनिश्चित करती है और बेहतर बट्रेस स्ट्रक्चर फील्ड व ऑन-रोड दोनों परिस्थितियों में साइडवॉल डैमेज से सुरक्षा देता है।
बड़ा फार्म टायर पोर्टफोलियो
JK Tyre के पास फार्म टायरों की व्यापक रेंज मौजूद है, जिसे अलग-अलग मिट्टी की परिस्थितियों और ट्रैक्टर व इम्प्लीमेंट्स के उपयोग को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। एक्सपो में कंपनी ने अपनी पूरी फार्म टायर रेंज प्रदर्शित की, जो कृषि क्षेत्र में उसकी मजबूत पकड़ को दर्शाती है।
कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर श्रीनिवासू अल्लाफन ने कहा कि भारतीय कृषि तेजी से मैकेनाइजेशन की ओर बढ़ रही है। ‘Shresth Plus’ बेहतर ट्रैक्शन, मजबूती और स्थिरता के साथ किसानों को ज्यादा एफिशिएंसी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के उद्देश्य से पेश किया गया है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



