Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस
भारतीय कंपनी मिवी (Mivi), जो कि ऑडियो डिवाइस बनाने वाली एक देसी कंपनी है। अब यह कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में कदम रख चुकी है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए अपना पहला हैंडसेट MIVI One 5G भारत में पेश कर दिया है। वैसे यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए खास है, जो कम बजट में एक स्टाइलिश और दमदार 5जी फोन लेना चाहते हैं।
शानदार फीचर्स के साथ इस फोन की कीमत 11,999 रुपये हैं। वही, कंपनी ने तीन रैम वेरिएंट में लॉन्च किया है जिनमें 4GB, 6GB और 8GB रैम शामिल है।
फोन के दमदार फीचर्स
- इस समय में यह फोन माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव है। इस फोन के पांच बेहतरीन कलर्स हैं। फोन को ब्लैक, स्काई ब्लू, ग्रीन, पिंक और बरगंडी कलर्स में लॉन्च किए गए हैं।
- Mivi One 5G के सभी वेरिएंट में 128GB की ऑनबॉर्ड स्टोरेज होगी।
- इस फोन में सामने की तरफ फ्लैट डिस्प्ले और बैक पैनल पर पिल-शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर लगा है। स्मार्टफोन में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप है सिस्टम है। वैसे कंपनी ने इसे सबसे बेहतरीन कैमरा वाला फोन बताया है।
- बता दें कि, इस फोन की बैटरी 6000mAh है।
- इस फोन में स्नैपड्रैगन चिपसेट पैक करेगै। कंपनी ने बताया है कि यह सेगमेंट का पहला स्नैपड्रैगन 5G चिपसेट होगा। Mivi One 5G में 4nm प्रोसेस पर बना है। चिपसेट को क्वालकॉम के एड्रोनो जीपीयू के साथ पेयर किया जाता है।
- दरअसल, यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आएगा और इसे एंड्रॉयड 18 तक अपडेट किया जा सकता है। फोन मिवी न्यूरल वॉयस इंजन "Supercall" का सपोर्ट दिया गया है। इस फीचर से शोर वाले जगह पर भी साफ आवाज सुनाई देगी।
Instant Dhokla Recipe: बिना खमीर 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला
गुजरात का सबसे लोकप्रिय खमन ढोकला हर घर में खाया जाता है। लोग इसे अब अपने घर में बनाने लगे हैं। यह स्वाद के साथ ही काफी हेल्दी भी होता है। हालांकि, लोग इसे घर में बनाने से कई बार कतराते हैं, क्योंकि इसके लिए खमीर उठाना पड़ता है या फिर यीस्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है।
अब आपको एकदम बजार जैसा स्पंजी और रुई जैसा रसीला ढोकला सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएगा। आइए आपको रेसिपी बताते हैं-
सामग्री
बैटर के लिए सामाग्री - 1 कप बेसन
2 चम्मच सूजी
आधा कप ताजा दही
आधा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच चीनी
चुटकी भर हल्दी और 1 बड़ा चम्मच तेल
घोल को स्पंजी बनाने के लिए - आधा चम्मच बेकिंग सोडा। खट्टा-मीठा तड़का और गार्निशिंग के लिए- 2 चम्मच तेल
1 चम्मच राई
2 से 3 कटी हरी मिर्च
थोड़े कढ़ी पत्ते
1 चम्मच चीनी
आधा कप पानी
नींबू का रस
बारीक कटा हरा धनिया और कद्दूकस किया ताजा नारियल।
स्पंजी ढोकला बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में बेसन और सूजी को छलनी से छान लीजिए। फिर दही, पानी, स्वादानुसार नमक, चीनी, चुटकीभर हल्दी, 1 चम्मच तेल और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डाल लें। अब इसमें 2 से 3 मिनट तक फेंटें, जिससे यह स्मूथ और गाढ़ा घोल बने।
- इसके बाद ढोकला पकाने वाले टिन या गहरी प्लेट में थोड़ा-सा तेल लगाकर चारों तरफ ग्रीस कर लें। अब कढ़ाई या स्टीमर में 2 गिलास पानी डालें। इसे मध्यम आंच पर उबलने दें।
- स्टीमर का पानी उबलने लगे, तो बेसन के बैटर में बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी डालें। फिर इसे एक ही दिशा में मिला लें। इसके बाद बैटर फूलकर झागदार हो जाएगा।
- अब फूले हुए बैटर को बिना देर किए ग्रीस की हुई प्लेट में डालें। अब प्लेट को उबलते हुए पानी वाले स्टीमर में रखें, ढक्कन बंद करें और 10 मिनट के लिए स्टीम होने दें। 10 मिनट के बाद चाकू से आप चेक करें। यदि चाकू साफ बाहर आए, तो ढोकला पक चुका है।
- इसके बाद ढोकले को स्टीमर से निकालकर 5 मिनट ठंडा होने दें, फिर मनचाहे शेप में काट लें।
- अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें राई, कढ़ी पत्ता और लंबी कटी हुई हरी मिर्ट डालकर चटकाएं। इसमें अब आधा कप पानी, 1 चम्मच चीनी और नींबू का रस डालकर उबाल लें।
- फिर इस रसीले तड़के के पानी को कटे हुए ढोकले पर चारों तरफ फैलाकर डालें और बारीक हरे धनिए से गर्निश करें। इसके बाद आपका ढोकला तैयार कर लें। आप चाहे तो इसे सर्व कर सकती हैं।
ढोकला को एकदम स्पंजी बनाने के सीक्रेट टिप्स
- बेसन में ज्यादा हल्दी न डालें, वरना बेकिंग सोडा रिएक्शन करेगा, जिससे ढोकले पर लाल-भूरे धब्बे पड़ जाएंगे। इसलिए हल्दी लिमिटेड ही रखें।
- बेकिंग सोडा मिलाने के बाद बैटर को ज्यादा समय तक बाहर न रखें, वरना उसकी गैस निकल जाएगी और ढोकला स्पंजी नहीं बनेगी।
- जब आप बेसन का इस्तेमाल करें, तो सबसे पहले छलनी से अच्छे से छान लें। ताकि गुठलियां न पड़े।
- बेसन और पानी का घोल बनाते समय उसे कम से कम 3-4 मिनट तक एक ही दिशा में फेंटें।
- बैटर में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल दें। इससे ढोकला अंदर से सूखा-सूखा नहीं होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









