Responsive Scrollable Menu

किरण राव की बिगड़ी तबीयत: चिकनगुनिया होने से हालत हुई खराब; सोशल मीडिया पर दी हेल्थ अपडेट

Kiran Rao: आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव कुछ समय से फिल्मी दुनिया से गायब हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वह अक्सर एक्टिव नजर आती हैं। इसी बीच उन्होंने तबीयत बिगड़ने की जानकारी फैंस के साथ साझा की। किरण राव ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह चिकनगुनिया से संक्रमित हैं और फिलहाल घर पर आराम कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के जरिए फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दी और लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की।

किरण राव को हुआ चिकनगुनिया

किरण ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं और उनके पास उनकी बिल्ली बैठी है। मजाकिया अंदाज़ में उन्होंने लिखा, “अब मुझे चिकनगुनिया हो गया है। और हां, मिरी मेरी बेहतरीन पैरामेडिक है, जो समय-समय पर मेरी तबीयत की निगरानी कर रही है।” इसके साथ उन्होंने थर्मामीटर और किताब की तस्वीर भी पोस्ट की।

Kiran Rao

‘धीरे-धीरे रिकवर कर रही हूं’

बीमारी के बावजूद किरण ने सकारात्मक रहने की बात कही। उन्होंने बताया कि लक्षण काफी गंभीर हैं, इसलिए फिलहाल वह चीजों को धीरे-धीरे ले रही हैं और पूरी तरह ठीक होने पर ध्यान दे रही हैं। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

सिनेमा में खास पहचान

किरण राव ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के तौर पर की थी। उन्होंने 'लगान' में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ काम किया और बाद में 'स्वदेस' में भी उन्हें असिस्ट किया।

वह 'दिल चाहता है' में एक छोटे से किरदार में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक मीरा नार के साथ फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' में सेकेंड असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया।

बतौर निर्देशक उनकी फिल्म 'धोबी घाट' को सराहना मिली थी। हाल ही में उनकी फिल्म 'लापता लेडीज़' को 97वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की आधिकारिक एंट्री चुना गया था।
 

Continue reading on the app

UIDAI का Big Action! करोड़ों Aadhaar Card हुए डिएक्टिवेट, घर बैठे Online ऐसे चेक करें अपना Status.

हाल ही में UIDAI ने करोड़ों आधार कार्डों को इनएक्टिव कर दिया है। करीब ढाई करोड़ कार्ड यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निष्क्रिय किए गए हैं। बता दें कि, यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी के राज्य मंत्री जतिन ने दी है। उन्होंने बताया है कि आधार डेटाबेस की सटीकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है। ऐसे में राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान के तहत यह सभी कार्ड निष्क्रिय हुए हैं। किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसकी आधार संख्या निष्क्रिय करना जरुरी होता है। इस कदम को उठाने के बाद न सिर्फ धोखाधड़ी कम होगी बल्कि आधार कार्ड से सरकारी कल्याणकारी योजना के गलत उपयोग को भी बेहतर आसानी से रोक सकते हैं। ऐसे  में  UIDAI ने करोड़ों सर्विस की शुरुआत की है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं  UIDAI ने नई सर्विस क्या है। 

UIDAI सर्विस क्या है?

“रिपोर्टिंग डेथ ऑफ ए फैमिली मेंबर” नाम की एक नई सेवा शुरू की गई है। नाम से स्पष्ट है कि यह सुविधा उन मामलों के लिए बनाई गई है, जब किसी व्यक्ति का निधन हो जाता है। इस सेवा का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों या संस्थानों को परिवार के सदस्य की मृत्यु की जानकारी देने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

यह आपको मायआधार पोर्टल पर दिखाई देगी। ऐसे में जिन लोगों की डेथ हो गई है, उनके परिवार वाले इस पोर्टल पर जाकर रिर्पोटिंग डेथ ऑफ ए फैमिली मेंबर पर क्लिक करके उनके आधार कार्ड को डिएक्टिवेट करवा सकते हैं। ऐसे में जानते हैं क्या है पूरा प्रोसेस

आधार स्टेटस कैसे चेक करें?

- सबसे पहले आप फोन या लैपटॉप पर मायआधार पोर्टल को खोलें।

- फिर स्क्रॉल करके चेक आधार वैलिडिटी पर क्लिक करें।

- फिर आप आधार नंबर और कैप्चा कोड दिया होगा, आपको उसे भरना है और प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आप प्रोसीड पर क्लिक करेंगे आपके सामने पेज खुलेगा।

- जहां पर आपको आधार कार्ड स्टेटस दिखाई देगा।

- यदि आपका आधार का स्टेटस एक्टिवेट है तो इसका मतलब आपका आधार कार्ड निष्क्रिय नहीं हुआ है, लेकिन यदि आपका आधार डिएक्टिवेट है तो इसका मतलब आपका आधार कार्ड निष्क्रिय नहीं हुआ है। यदि आपका आधार डिएक्टिवेट है, तो आप आधार कार्ड के कस्टमर केयर  पर जाकर इसका कारण पता कर सकते हैं। 

- बता दें कि, कभी-कभी उम्र, नाम, लिंग, राज्य, मोबाइल नंबर आदि जानकारी के गलत होने पर या मैच न होने पर भी निष्क्रिय हो जाएगा। 

Continue reading on the app

  Sports

सरकारी नौकरी का मौका, JPSC ने निकाली भर्ती, 12 मार्च 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के विभिन्न कॉलेजों में लेक्चरर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा चुकी है और ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए … Tue, 17 Feb 2026 23:10:11 GMT

  Videos
See all

होली पर नहीं होगी रेलवे टिकट की दिक्कत #shorts #railway #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T18:42:49+00:00

Ghaziabad: Hindon Flyover Mazar Controversy Explained | हिंडन फ्लाईओवर मजार पर भारी बवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T19:15:00+00:00

Crime Story Hindi: बेवफा पत्नी और वो, एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री! Love Triangle Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T19:10:00+00:00

78 साल की छात्रा बनी मिसाल #shorts #viralnews #ytshorts #shortsviralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T18:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers