Responsive Scrollable Menu

VIDEO: तिहाड़ जेल से रिहा होते ही राजपाल यादव का बड़ा बयान; बोले- 'देश और बॉलीवुड का प्यार हमेशा याद रखूंगा'

Rajpal Yadav: 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिली जिसके बाद 17 फरवरी को वह तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपना बयान जारी किया है। दिल्ली हाई कोर्ट से 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिलने के बाद उन्होंने देशभर के प्रशंसकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री का समर्थन देने के लिए आभार जताया।

रिहाई के बाद क्या बोले राजपाल यादव?

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा साझा किए गए वीडियो में राजपाल यादव वकीलों से घिरे नजर आए। उन्होंने कहा, "मैं 2027 में मुंबई में बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे करूंगा। देशभर से, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सबका प्यार मुझे मिला है। पूरे देश, दुनिया और मेरे बॉलीवुड ने जिस तरह मुझे प्यार दिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। अगर मुझ पर कोई आरोप हैं, तो मैं जवाब देने के लिए उपलब्ध हूं। हाई कोर्ट का धन्यवाद।"

बताया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, जिसमें वह पूरे मामले पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे।

कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को उनकी सजा पर 18 मार्च तक रोक लगाते हुए अंतरिम जमानत दी। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने 1 लाख रुपये के निजी मुचलके और एक जमानती की शर्त पर जमानत मंजूर की।

सुनवाई के दौरान अदालत ने पहले 1.5 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया था। शिकायतकर्ता कंपनी एम/एस मुरली प्रोजेक्ट्स की ओर से यह पुष्टि किए जाने के बाद कि राशि कंपनी के खाते में जमा कर दी गई है, जमानत दे दी गई। अगली सुनवाई तक राजपाल यादव को जेल से बाहर रहने की अनुमति है, लेकिन इस दौरान उन्हें बकाया रकम का शेष भुगतान करना होगा।

राजपाल यादव | Instagram

फिल्म फ्लॉप और कर्ज में डूबे राजपाल

मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। 2012 में फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर असफल रहने के बाद कर्ज चुकाने में दिक्कतें आईं और विवाद कानूनी लड़ाई में बदल गया।

अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट अदालत ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दोषी ठहराया। सात चेक बाउंस होने के बाद उन्हें छह महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई गई थी। 2019 में सत्र अदालत ने भी इस सजा को बरकरार रखा।

अक्टूबर 2025 तक राजपाल ने 75 लाख रुपये दो डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा किए थे, लेकिन अदालत ने माना कि कुल बकाया राशि का बड़ा हिस्सा अभी भी बाकी है।

Continue reading on the app

किरण राव की बिगड़ी तबीयत: चिकनगुनिया होने से हालत हुई खराब; सोशल मीडिया पर दी हेल्थ अपडेट

Kiran Rao: आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव कुछ समय से फिल्मी दुनिया से गायब हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वह अक्सर एक्टिव नजर आती हैं। इसी बीच उन्होंने तबीयत बिगड़ने की जानकारी फैंस के साथ साझा की। किरण राव ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह चिकनगुनिया से संक्रमित हैं और फिलहाल घर पर आराम कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के जरिए फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दी और लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की।

किरण राव को हुआ चिकनगुनिया

किरण ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं और उनके पास उनकी बिल्ली बैठी है। मजाकिया अंदाज़ में उन्होंने लिखा, “अब मुझे चिकनगुनिया हो गया है। और हां, मिरी मेरी बेहतरीन पैरामेडिक है, जो समय-समय पर मेरी तबीयत की निगरानी कर रही है।” इसके साथ उन्होंने थर्मामीटर और किताब की तस्वीर भी पोस्ट की।

Kiran Rao

‘धीरे-धीरे रिकवर कर रही हूं’

बीमारी के बावजूद किरण ने सकारात्मक रहने की बात कही। उन्होंने बताया कि लक्षण काफी गंभीर हैं, इसलिए फिलहाल वह चीजों को धीरे-धीरे ले रही हैं और पूरी तरह ठीक होने पर ध्यान दे रही हैं। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

सिनेमा में खास पहचान

किरण राव ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के तौर पर की थी। उन्होंने 'लगान' में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ काम किया और बाद में 'स्वदेस' में भी उन्हें असिस्ट किया।

वह 'दिल चाहता है' में एक छोटे से किरदार में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक मीरा नार के साथ फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' में सेकेंड असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया।

बतौर निर्देशक उनकी फिल्म 'धोबी घाट' को सराहना मिली थी। हाल ही में उनकी फिल्म 'लापता लेडीज़' को 97वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की आधिकारिक एंट्री चुना गया था।
 

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: मोहम्मद शमी की मेहनत पर टीम ने फेरा पानी, सिर्फ 99 पर ढेर बंगाल, फाइनल के करीब J-K

अपना पहला ही सेमीफाइनल खेल रही जम्मू-कश्मीर की टीम अब पहली बार फाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गई है. इसकी वजह बने तेज गेंदबाज आकिब नबी, जिन्होंने बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल में 9 विकेट झटक लिए. Tue, 17 Feb 2026 23:12:41 +0530

  Videos
See all

राफेल की घातक हैमर मिसाइल भारत में बनेगी|| India France Deal | News Ki Pathshala #shorts #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T17:33:32+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | मायावती मैदान में या योगी-अखिलेश ही घमासान में ? SP | BJP | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T17:45:52+00:00

CM Yogi On UP SIR News | SIR को लेकर CM योगी ने कह दी बड़ी बात ! Navika Kumar | Interview | SPK #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T17:38:42+00:00

भारत दौरे पर सबसे बड़ा डेलीगेशन!|| India Brazil | News Ki Pathshala #shorts #indiabrazilrelations #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T17:35:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers