Responsive Scrollable Menu

जम्मू से फरार दो पाकिस्तानी अंबाला में काबू:2 अन्य साथी STF को चकमा देकर भागे; अवैध रूप से बॉर्डर पार कर घुसे

अंबाला में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से दो पाकिस्तानी नागरिकों को धर दबोचा। ये दोनों आरोपी सोमवार शाम जम्मू के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह (Juvenile Home) से सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हुए थे। एसटीएफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन्हें ट्रेन पकड़ने से पहले ही काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में बंद रहे दो युवकों के रूप में हुई है। इनमें मोहम्मद सनाउल्लाह (20) निवासी मुजफ्फरगढ़, पंजाब (पाकिस्तान) शामिल है। यह 2021 से अवैध बॉर्डर क्रॉसिंग के आरोप में जेल में था। दूसरा आरोपी एहसान अनवर (21) है। यह ननकाना साहिब, पंजाब (पाकिस्तान) का रहने वाला है। यह 2019 से अवैध घुसपैठ के आरोप में बंद था। खूनखराबा कर हुए थे फरार घटनाक्रम के अनुसार, 16 फरवरी की शाम करीब 5 बजे इन दोनों ने अपने एक अन्य साथी कर्णजीत सिंह उर्फ गूंगा (स्थानीय अपराधी) के साथ मिलकर भागने की साजिश रची। भागने के दौरान कर्णजीत सिंह उर्फ गूंगा ने अपनी अवैध पिस्टल से ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मी फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जेल से भागने के बाद कर्णजीत इन दोनों को लेकर अपने एक साथी 'ठाकुर' के पास पहुंचा। वहां से ये लोग अंबाला पहुंचे। अंबाला कैंट स्टेशन पर बिछाया जाल सूचना मिलते ही एसटीएफ अंबाला सक्रिय हो गई। जैसे ही दोनों पाकिस्तानी नागरिक स्टेशन पर कहीं और भागने की फिराक में थे, टीम ने उन्हें दबोच लिया। हालांकि, इनका मुख्य साथी कर्णजीत और ठाकुर रात के अंधेरे में कहीं और निकल गए, जिनकी तलाश जारी है। एसटीएफ ने दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया है।

Continue reading on the app

Viral Video: अंडे वाले भैया ने ऐसी चीज में बनाई भुर्जी, देखते ही चकराया लोगों का माथा!

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अतरंगी 'अंडा भुर्जी' की कीमत 150 रुपये बताई जा रही है. जैसे ही इस विचित्र रेसिपी का वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने कमेंट सेक्शन में जमकर अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: भारत अपने घर पर पहली बार करेगा इस टीम का सामना, 7 खिलाड़ियों का होगा ‘डेब्यू’

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी. इस मैच में भारत का सामना एक ऐसी टीम से होगा, जिसके खिलाफ उन्होंने सिर्फ 1 टी20 मैच ही खेला है. Wed, 18 Feb 2026 07:34:54 +0530

  Videos
See all

नसबंदी के बाद जमीन पर लिटाई गई महिलाएं! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T03:44:27+00:00

Bihar Vidhan Parishad LIVE: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही | RJD | Nitish Kumar | Tejashwi Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T03:43:52+00:00

Holi 2026: होली में गैर हिंदुओं पर बैन, संत Vs मौलाना | Hindu | Muslim | Braj Holi | Mathura | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T03:45:05+00:00

Salim Khan Health Update Live: सलिम खान की तबीयत पर बड़ा अपडेट| Salim Khan Health News Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T03:42:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers