Responsive Scrollable Menu

किचन की इन 6 चीजों से पाएं ग्लोइंग स्किन और स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी, भाग्यश्री ने मैजिक वाटर के फायदे

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री भाग्यश्री हेल्दी डाइट और फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। वे अक्सर इससे जुड़े वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस भी हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर प्रेरित हो सकें। मंगलवार को उन्होंने एक स्पेशल हेल्थ टिप दी, जिसका नाम है मैजिक वॉटर।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक आसान और फायदेमंद ड्रिंक बताई है। साथ ही, उसके पीने के फायदे भी बताए। अभिनेत्री ने बताया कि इसको पीने से ग्लोइंग स्किन, स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी और वजन कम करने में मदद मिलती है।

वे बताती हैं कि किचन में आसानी से मिलने वाली कुछ सामग्री से यह बनाया जा सकता है। इस मैजिक वॉटर को बनाने के लिए आप दालचीनी (दालचीनी), लौंग, इलायची, तेज पत्ता, पुदीना और चक्र फूल लें। इन सबको गुनगुने पानी में डालकर लगभग 8 घंटे तक भिगोकर रखें। सुबह उठकर इस पानी को पीएं।

अभिनेत्री ने इन सभी सामग्री के फायदे भी बताए हैं। वे कहती हैं, दालचीनी और लौंग इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं। वहीं, पुदीना और इलायची शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पाचन को बेहतर करते हैं। तेज पत्ता और चक्र फूल शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करते हैं और सूजन को कम करते हैं। कुल मिलाकर यह पानी अंदरूनी हेल्थ को सुधारता है, जिससे बाहर से भी त्वचा चमकदार और फ्रेश दिखती है।

भाग्यश्री ने लिखा, मैजिक वाटर। आपकी किचन की आसान चीजें आपके शरीर को बदल सकती हैं। यह आसान तरीका आजमाएं और बताएं कि इनमें से कौन सा आपके लिए असरदार रहा। इसे गुनगुने पानी में भिगोकर लें। नियमित रूप से 2 हफ्ते तक इसे अपनाएं और बदलाव देखें।

भाग्यश्री शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव सांगली के राजा थे। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म मैंने प्यार किया से की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया और बाद में हिमालय दासानी से शादी करने के बाद मनोरंजन जगत से ब्रेक ले लिया।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एनएचएम के तहत 87 संविदा पदों पर भर्ती: बलौदाबाजार-भाटापारा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया संबल

बलौदाबाजार, 17 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत विभिन्न 87 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती न केवल स्वास्थ्य विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर भी लेकर आई है। खास बात यह है कि यह भर्ती स्थानीय छत्तीसगढ़ निवासी अभ्यर्थियों के लिए है, जिससे जिले के युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कुल 87 पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। इनमें स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तकनीकी और सहायक दोनों प्रकार के पद शामिल हैं। सबसे अधिक रिक्तियां स्टाफ नर्स के 36 पदों पर हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के 17 पद, नर्सिंग ऑफिसर के 4 पद और एएनएम के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। काउंसलर के 2 पद, सपोर्ट स्टाफ के 3 पद और जूनियर सेक्रेट्रीयल असिस्टेंट के 6 पद भी शामिल हैं। लैब असिस्टेंट के 2 पद, साइकोलॉजिस्ट के 5 पद तथा फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा), फीडिंग डिमांस्ट्रेटर, अटेंडेंट, कुक कम केयर टेकर और सिक्योरिटी गार्ड के एक-एक पद पर भी नियुक्ति की जाएगी। इन पदों की विविधता से स्पष्ट है कि भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य स्वास्थ्य तंत्र को जमीनी स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करना है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जिले में कई स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टाफ की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ऐसे में इन 87 पदों पर भर्ती से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल की सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और स्टाफ नर्स जैसे पदों की संख्या अधिक होने से यह साफ है कि प्राथमिक और सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साइकोलॉजिस्ट और काउंसलर जैसे पदों की भर्ती मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इससे जिले और प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। प्रशासन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही योग्य मानव संसाधन तैयार कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) के पते पर 28 फरवरी 2026 शाम 5:00 बजे तक केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जा सकता है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन भेजने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन पत्र में आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन अधूरा पाए जाने या आवश्यक दस्तावेज संलग्न न होने की स्थिति में आवेदन निरस्त किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन भेजने की सलाह दी गई है।

हालांकि यह भर्ती संविदा आधार पर की जा रही है, लेकिन इससे जुड़े अवसर और अनुभव का महत्व कम नहीं है। स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने का अनुभव न केवल पेशेवर दृष्टि से उपयोगी होता है, बल्कि समाज सेवा का अवसर भी प्रदान करता है। जानकारों का मानना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों को जमीनी स्तर पर काम करने का व्यापक अनुभव मिलता है, जो भविष्य में स्थायी नौकरियों या अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भी लाभकारी हो सकता है।

भर्ती की सूचना सामने आने के बाद जिले के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। विशेषकर नर्सिंग, लैब टेक्नीशियन, मनोविज्ञान, और अन्य स्वास्थ्य संबंधी पाठ्यक्रमों से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि जिले में ही रोजगार का अवसर मिलना बड़ी राहत की बात है। इससे बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और स्थानीय स्तर पर सेवाएं देने का मौका मिलेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप होगी। मेरिट, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या सिफारिश को स्थान नहीं दिया जाएगा। इससे योग्य और मेहनती उम्मीदवारों को अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यह भर्ती जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ रोजगार के नए द्वार भी खोल रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है, ऐसे में प्रशिक्षित और योग्य स्टाफ की आवश्यकता भी बढ़ी है। यह भर्ती न केवल रिक्त पदों को भरेगी, बल्कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 87 संविदा पदों पर भर्ती का अवसर युवाओं के लिए बड़ी संभावना लेकर आया है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को समयसीमा का ध्यान रखते हुए 28 फरवरी 2026 शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करना जरूरी है। अब देखना यह है कि कितने योग्य अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाते हैं और आने वाले समय में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊर्जा मिलती है।

--आईएएनएस

एमएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

नारंगी रंग से सराबोर होगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, फुटबॉल से ज्यादा नीदरलैंड्स फैंस पहुंचे अहमदाबाद, टीम इंडिया से अंतिम लड़ाई!

नीदरलैंड टीम एक लाख 32 हजार दर्शक क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेलने को लेकर रोमांचित है. अगर मैदान आधा भी भरा होगा तो डच फुटबॉल टीम की हौसलाअफजाई के लिये स्टेडियम आने वाले दर्शकों से यह संख्या अधिक होगी. नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवडर्स ने कहा ,‘‘ यह हमारे लिये बहुत बड़ा मौका है Tue, 17 Feb 2026 19:24:42 +0530

  Videos
See all

Halla Bol: BJP के Prem Shukla का वार, Congress की Ragini Nayak का पलटवार- Vote Chori पर संग्राम #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T14:08:46+00:00

Sawal Public Ka Live | Navika Kumar | योगी ने खुलेआम ललकारा ! | CM Yogi Exclusive Interview #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T14:06:53+00:00

लॉन्च से पहले Nothing 4a का बड़ा खुलासा! | Nothing 4a leaks #shorts #nothing4a #nothing4apro #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T14:08:51+00:00

Elon Musk बने दुनिया के पहले Trillionaire! #shorts #elonmusk #trillionare #musk #tesla #xai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T14:06:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers