Salim Khan Health Update: ICU में भर्ती सलीम खान से मिलने पहुंची दोनो पत्नियां; दामाद आयुष से लेकर बहू तक लीलावती अस्पताल पहुंचे ये सितारे
Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें मंगलवार सुबह अस्पताल लाया गया और फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। उनकी सेहत को लेकर अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है।
शूटिंग छोड़ पहुंचे सलमान
पिता की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही सलमान खान शूटिंग बीच में छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे। उस समय वे मुंबई के मढ़ इलाके में शूटिंग कर रहे थे। अस्पताल से बाहर निकलते समय सलमान के साथ सुरक्षा गार्ड भी नजर आए। बाद में वे दोपहर में अस्पताल से लौट गए।
परिवार के सदस्य भी पहुंचे
सलीम खान से मिलने परिवार के कई सदस्य अस्पताल पहुंचे। अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ पहुंचे।
अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा और दामाद अतुल अग्निहोत्री भी अस्पताल में नजर आए।
सलीम खान की बेटी अलवीरा भी जल्दी-जल्दी अस्पताल जाती दिखाई दी।
सलीम खान की दोनों पत्नियां, सलमा खान (सुशीला चरक) और हेलेन, भी उनसे मिलने पहुंची। अस्पताल के बाहर खान परिवार के सदस्यों की लगातार आवाजाही देखी गई।
फैंस कर रहे दुआ
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम
90 वर्षीय सलीम खान हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध लेखक रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘बारात’ से की थी। बाद में ‘हाथी मेरे साथी’ जैसी फिल्मों से उन्होंने लेखक के रूप में पहचान बनाई।
इस कंपनी को मिला ₹1897.51 करोड़ का रेलवे प्रोजेक्ट, डिविडेंड दे रही है कंपनी, कल फोकस में रहेंगे शेयर
Dividend Stock: जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स (GR Infraprojects) को एक बड़ा वर्क ऑर्डर आज मंगलवार, 17 फरवरी को मिला है। कंपनी को नए रेलवे लाइन के कंस्ट्रक्शन का काम मिला है। यह कंस्ट्रक्शन कंपनी को मध्य प्रदेश में करना है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan




















