Responsive Scrollable Menu

Surya Grahan 2026: साल के पहले सूर्य ग्रहण की हुई शुरुआत, आसाम में दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर' का नजारा, जानें क्या भारत में आएगा नजर

Surya Grahan 2026: आज यानी 17 फरवरी 2026 को साल के पहले सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों का ही विशेष महत्व है. परंपराओं के अनुसार ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. ज्योतिष के अनुसार, साल का पहला सूर्य कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है जिसकी वजह से यह बहुत ही विशेष ग्रहण होगा. चलिए जानते हैं कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा और किन देशों में इसे देखा जा सकेगा. 

साल के पहले सूर्य ग्रहण की हुई शुरुआत 

भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण आज दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर शुरु हो चुका है और यह शाम 07 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा. इसकी कुल अवधि लगभग 4 घंटे 32 मिनट रहेगी. यह कंकड़ाकृति सूर्य ग्रहण होगा जिसको विज्ञान की भाषा में रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. हालांकि रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा भारत के लोग नहीं देख सकेंगे क्योंकि भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है. 

क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा?

यह सूर्य ग्रहण भारत में देखने को नहीं मिलेगा. शास्त्रों के अनुसार, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक काल नहीं माना जाता. इसलिए भारत में:मंदिरों के पट बंद नहीं होंगे, भोजन और दिनचर्या सामान्य रहेगी साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी विशेष सावधानी की जरूरत नहीं है. 

‘रिंग ऑफ फायर’ क्यों है खास?

इस सूर्य ग्रहण के दौरान एक बेहद दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. करीब 2 मिनट 20 सेकंड तक चंद्रमा सूर्य के लगभग 96% हिस्से को ढक लेगा. सूर्य का केवल बाहरी किनारा चमकता दिखाई देगा. आसमान में ऐसा लगेगा जैसे सूर्य के चारों ओर आग की चमकती अंगूठी बन गई हो. हालांकि, यह अद्भुत नजारा भारत से दिखाई नहीं देगा.

किन देशों में दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण इन क्षेत्रों में देखा जा सकेगा दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, मॉरिशस, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्से जैसे अर्जेंटीना और चिली इन देशों में रहने वाले लोग स्थानीय मान्यताओं के अनुसार नियमों का पालन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें समय और क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर का नजारा

Continue reading on the app

14 पूर्व कप्तान इमरान खान को लेकर फिक्रमंद, शहबाज शरीफ से कहा- ये बर्ताव ठीक नहीं

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विजेता टीम के कप्तान रहे इमरान खान की सेहत के लिए फिक्र जाहिर करते हुए दुनिया के 14 पूर्व कप्तानों ने एक खत वर्तमान पीएम शहबाज शरीफ को लिखा है।

इस फेहरिस्त में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और कपिल देव का नाम भी शामिल है। यह याचिका ग्रेग चैपल के नेतृत्व में तैयार की गई और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से खास अपील की है।

इस पर हस्ताक्षर करने वालों में सुनील गावस्कर, कपिल देव, ग्रेग चैपल, माइकल अथर्टन, नासिर हुसैन, बेलिंडा क्लार्क, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियर्ली, डेविड गॉवर, किम ह्यूज, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट शामिल हैं।

हम अधोहस्ताक्षरी राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान हैं और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट की महान हस्ती इमरान खान के साथ हो रहे व्यवहार और उनकी जेल की स्थितियों को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हैं।

इसमें आगे लिखा है कि क्रिकेट के खेल में इमरान खान के योगदान की पूरी दुनिया तारीफ करती है। एक कप्तान के रूप में उन्होंने 1992 में पाकिस्तान को ऐतिहासिक विश्व कप जीत दिलाई। यह एक ऐसी जीत थी जो उनके कौशल, अटूट साहस और नेतृत्व पर आधारित थी, जिसने सीमाओं के पार कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

इस खत के अनुसार, क्रिकेट के अलावा इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में भी सेवा की। राजनीतिक विचारों से इतर उन्हें अपने देश के सर्वोच्च पद पर लोकतांत्रिक रूप से चुने जाने का सम्मान प्राप्त है।

खत में उनके घटते विजन की बात है। आगे लिखा है, उनकी सेहत को लेकर आ रही हालिया खबरें, खासकर हिरासत के दौरान उनकी आंखों की रोशनी कम होने की चिंताजनक रिपोर्ट और पिछले ढाई साल से जेल की स्थितियों ने हमें बहुत परेशान किया है। हम साथी क्रिकेटर होने के नाते फेयर प्ले और सम्मान के मूल्यों को समझते हैं। हमारा मानना है कि इमरान खान जैसे कद के व्यक्ति के साथ वह गरिमा और मानवीय व्यवहार होना चाहिए जो एक पूर्व राष्ट्रीय नेता और वैश्विक खेल रत्न के योग्य हो।

शाहबाज शरीफ से अपील की गई है, हम सम्मानपूर्वक पाकिस्तान सरकार से आग्रह करते हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि इमरान खान को अपनी पसंद के विशेषज्ञों से तुरंत और उचित चिकित्सा सुविधा मिले। जेल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मानवीय और सम्मानजनक स्थितियां दी जाएं, जिसमें परिवार से नियमित मुलाकात शामिल हो और बिना किसी देरी के निष्पक्ष और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया का अधिकार मिले।

इस भावनात्मक अपील के अंत में लिखा, क्रिकेट हमेशा देशों के बीच एक पुल रहा है। मैदान पर हमारा साझा इतिहास हमें याद दिलाता है कि मुकाबला स्टंप उखड़ने के साथ खत्म हो जाता है, लेकिन सम्मान हमेशा बना रहता है। इमरान खान ने अपने पूरे करियर में इसी भावना को जिया है। हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे शालीनता और न्याय के सिद्धांतों को बनाए रखते हुए इसका सम्मान करें। यह अपील हम किसी कानूनी कार्रवाई में दखल देने के लिए नहीं, बल्कि खेल भावना और मानवता के नाते कर रहे हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सरकारी नौकरी का मौका, JPSC ने निकाली भर्ती, 12 मार्च 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के विभिन्न कॉलेजों में लेक्चरर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा चुकी है और ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए … Tue, 17 Feb 2026 23:10:11 GMT

  Videos
See all

Pakistan News | NKP | Sushant Sinha: ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी पर लटकी तलवार! #t20worldcup #moshinnaqvi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T20:16:46+00:00

News Ki Pathshala: प्रेमानंद महाराज के दरबार में विराट-अनुष्का #shorts #ytshorts #premanandjimaharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T20:29:43+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | Rafale की घातक हैमर मिसाइल भारत में बनेगी | Defence| India France #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T20:14:28+00:00

Pakistan News | NKP | Sushant Sinha: भारत के हाथों पाकिस्तान की कुटाई..! #t20worldcup #moshinnaqvi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T20:33:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers