AI इम्पैक्ट समिट 2026: PM मोदी ने किया Jio इंटेलिजेंस पवेलियन का दौरा, आकाश अंबानी ने दिखाया AI मॉडल
नई दिल्ली: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित Jio इंटेलिजेंस पवेलियन का दौरा किया। यहां रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने प्रधानमंत्री को Jio के व्यापक AI इकोसिस्टम से रूबरू कराया।
इस अवसर पर PM मोदी ने Jio AI Stack, Jio संस्कृति AI (Sanskriti AI), Jio आरोग्य AI, Jio शिक्षा AI और Jio AI होम जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के लाइव डेमो देखे। ये समाधान एंटरप्राइज स्तर पर AI को मजबूत करने, भारतीय भाषाओं व सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, शिक्षा प्रणाली को सशक्त करने तथा स्मार्ट घरेलू जीवन को संभव बनाने के लिए विकसित किए गए हैं।
आकाश अंबानी ने Jio के "AI फॉर ऑल" विजन को रेखांकित करते हुए बताया कि कंपनी उन्नत तकनीक को सुलभ और समावेशी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल परिवर्तन को तेज गति मिलेगी। मुकेश अंबानी के विचारों को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि तकनीक की सच्ची सफलता लाखों-करोड़ों लोगों तक समान लाभ पहुंचाने में है।
यह समिट और एक्सपो (16-20 फरवरी 2026) भारत में AI के भविष्य पर केंद्रित है, जहां ग्लोबल टेक कंपनियां, स्टार्टअप, नीति-निर्माता और शोधकर्ता एक मंच पर आए हैं। 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले इस एक्सपो में 13 देशों के पवेलियन, 300+ प्रदर्शनी और 600+ स्टार्टअप शामिल हैं। तीन थीम-"लोग, ग्रह और तरक्की" के तहत आयोजित यह आयोजन 2.5 लाख से अधिक विजिटर्स, 500+ सेशंस और 3250+ स्पीकर्स के साथ AI से जुड़े नए सहयोग और अवसर पैदा कर रहा है।
प्रधानमंत्री के Jio पवेलियन दौरे ने प्राइवेट सेक्टर की AI विकास में बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया, जो भारत को आत्मनिर्भर और इनोवेटिव AI राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Stock Market: आईटी शेयरों की खरीदारी से संभला बाजार, सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 600 अंक उछला
Stock Market: मंगलवार को शेयर बाजार ने शुरुआत कमजोर की लेकिन कुछ ही घंटों में तस्वीर बदल गई। शुरुआती गिरावट के बाद खरीदारी लौटी और बाजार हरे निशान में पहुंच गया। सुबह कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 289.72 अंक गिरकर 82987.43 पर आ गया था। वहीं निफ्टी 50 112.45 अंक टूटकर 25570.30 तक फिसल गया।लेकिन जैसे-जैसे सत्र आगे बढ़ा, आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली और बाजार ने वापसी कर ली।
करीब 12 बजे सेंसेक्स 269.28 अंक यानी 0.32% चढ़कर 83546.43 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 51.55 अंक या 0.2% बढ़कर 25,734.30 पर पहुंच गया। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 600 अंक उछल चुका था।
किन शेयरों ने संभाला बाजार?
सेंसेक्स में इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टीसीएस, आईटीसी, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इंडिगो, सन फार्मा और Larsen & Toubro प्रमुख बढ़त वाले शेयर रहे। वहीं टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा दबाव में रहे।
बाजार की वापसी के पीछे 4 बड़े कारण
आईटी शेयरों में खरीदारी: आईटी सेक्टर में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। खासकर इंफोसिस ने एआई कंपनी एंथ्रोपिक के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की, जिससे सेक्टर में भरोसा लौटा।
इंडिया VIX में गिरावट: बाजार की अस्थिरता मापने वाला सूचकांक इंडिया VIX 2% से ज्यादा गिरकर 13.02 पर आ गया। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।
रुपया मजबूत: डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे मजबूत होकर 90.73 पर पहुंचा। हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली और मजबूत डॉलर ने बढ़त सीमित रखी।
कच्चे तेल में नरमी: ब्रेंट क्रूड 0.41% गिरकर 68.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। तेल की कीमतों में गिरावट भारत जैसे आयातक देश के लिए सकारात्मक मानी जाती है।
कुल मिलाकर, सुबह की कमजोरी के बाद बाजार ने मजबूती दिखाई। आईटी सेक्टर की खरीदारी और वैश्विक संकेतों में नरमी ने निवेशकों का मूड बेहतर किया। अब नजर इस पर रहेगी कि यह तेजी टिकती है या नहीं।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


