Responsive Scrollable Menu

Kerala में अगस्त के पहले चार दिन में सामान्य से 181 प्रतिशत अधिक बारिश

तिरुवनंतपुरम, चार अगस्त केरल में एक से चार अगस्त के बीच 205.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, जबकि सामान्य रूप से इस अवधि में 73.2 मिमी बारिश होती है। यानी राज्य में सामान्य से 181 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश का असर राज्य के कई हिस्सों में जारी रहा और कई जिलों में सामान्य से दोगुनी से भी अधिक बारिश हुई।

पथनामथिट्टा जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। यहां 49.7 मिमी के सामान्य स्तर के मुकाबले 275.5 मिमी बारिश हुई, जो 454 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 24.8 मिमी के सामान्य स्तर के मुकाबले 121.8 मिमी बारिश हुई, जो 391 प्रतिशत अधिक है।

वहीं, कोझिकोड में 290.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 274 प्रतिशत अधिक है। कोल्लम में 130.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 245 प्रतिशत अधिक है। मलप्पुरम में 227 मिमी बारिश हुई, जो 235 प्रतिशत अधिक है, जबकि कोट्टायम में 209.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 234 प्रतिशत अधिक है।

कन्नूर में 274.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 179 प्रतिशत अधिक है। एर्नाकुलम में 192.8 मिमी बारिश हुई, जो 180 प्रतिशत अधिक है। अलाप्पुझा में 139.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 175 प्रतिशत अधिक है।

त्रिशूर में 189.6 मिमी बारिश हुई, जो 162 प्रतिशत अधिक है। पलक्कड़ में 174.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 188 प्रतिशत अधिक है। इडुक्की में 229.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 110 प्रतिशत अधिक है।

कासरगोड में 205.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 80 प्रतिशत अधिक है। वहीं, वायनाड में 171.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 57 प्रतिशत अधिक है। केंद्र शासित प्रदेश माहे में भी भारी बारिश हुई।

यहां 81.1 मिमी के सामान्य स्तर के मुकाबले 201.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 148 प्रतिशत अधिक है। ये आंकड़े बताते हैं कि अगस्त के पहले चार दिनों में समूचे केरल में मानसून की तेज बारिश का व्यापक असर देखने को मिला।

Continue reading on the app

Tejashwi Yadav ने Samrat Choudhary को ठहराया Bankipur उपचुनाव में BJP की हार का जिम्मेदार

पटना, चार अगस्त राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘करारी हार’’ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ का परिणाम है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यहां प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले 150 दिन में भाजपा राज्य में दो चुनाव हार चुकी है। पहले विधान परिषद चुनाव और अब बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सम्राट चौधरी राज्य चलाने में पूरी तरह विफल रहे हैं।

इसके अलावा राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।’’ तेजस्वी ने कहा, ‘‘हम बांकीपुर के जनादेश को स्वीकार करते हैं। यह जनादेश भाजपा नीत राजग और मुख्यमंत्री के खिलाफ है।’’ जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती थी, जिस पर पार्टी 1995 के बाद से कभी नहीं हारी थी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया था। अपने पहले ही चुनाव में किशोर ने 64,151 मत हासिल किए और भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 मतों के अंतर से पराजित किया। सिन्हा को पार्टी ने अंतिम समय में तब उम्मीदवार बनाया था, जब पूर्व में घोषित प्रत्याशी अभिषेक ‘‘बंटी’’ ने ‘‘पारिवारिक कारणों’’ का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था।

इस उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी को 14,273 मत मिले जो तीसरे स्थान पर रहीं। यादव ने कहा, ‘‘हम बांकीपुर उपचुनाव के जनादेश को स्वीकार करते हैं। लोगों ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और मुख्यमंत्री के खिलाफ मतदान किया है।

भाजपा के प्रति जनता का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। बताइए, मुख्यमंत्री ने 150 दिनों में एक भी बड़ा रचनात्मक काम किया है?’’ इस बीच, डेहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हाल में हुई मौत का मुद्दा उठाते हुए यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले की सही तरीके से जांच नहीं कर रही है तथा मुख्यमंत्री और राज्य सरकार इस मामले में स्थानीय विधायक को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मृत अधिकारी के परिजन निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री के पास उनसे मिलने का समय नहीं था।

इस मामले में स्थानीय विधायक की भूमिका की पुलिस जांच होनी चाहिए, क्योंकि वह ‘रंगदारी’ में लिप्त हैं। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।’’ विमल कुमार का शव एक अगस्त को बिहार के औरंगाबाद जिले में मिला था।

वह उसी दिन डेहरी से पटना जा रहे थे, जब बारुण क्षेत्र में सोन नहर सेवा पथ पर यह घटना हुई। यादव ने कहा, ‘‘मैं विमल कुमार के परिजनों से मिला हूं। इस मामले में विधायक के खिलाफ रंगदारी और हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि की कथित रंगदारी का शिकार हुए। मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? मैं मृत अधिकारी के परिजनों को सुरक्षा और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग करता हूं।

Continue reading on the app

  Sports

आकिब नबी के 3 सबसे बड़े हथियार, जिन्हें आजमाकर श्रीलंका में बन सकते हैं 'रॉकस्टार', इरफान पठान ने गिनाई खूबियां

Irfan Pathan praised auqib nabi: टीम इंडिया से पहली बार बुलावा मिलने के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने आकिब नबी की जमकर तारीफ की है. पठान का मानना है कि जम्मू-कश्मीर का यह तेज गेंदबाज नियमित रूप से 133-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम है, जो टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए बेहद प्रभावी मानी जाती है. उन्होंने आकिब की गेंदबाजी की खूबियां गिनाई हैं. Tue, 4 Aug 2026 23:42:58 +0530

  Videos
See all

क्या Anil Deshmukh ने Mukesh Ambani को केस की सच्चाई बताई? । Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:39:53+00:00

Fake Case की वजह से Mansukh Hiren की हुई हत्या । Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:38:28+00:00

जब Arnab के सवालों पर बटर की तरह पिघल गए Anil Deshmukh । Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:26:46+00:00

Mukesh Ambani के घर के बाहर बम क्यों रखा Param Bir Singh ने ? । Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:36:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers