Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका को ट्राई सीरीज से पहले लगा झटका, पथुम निसांका हुए टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

18 अक्टूबर से पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम को पथुम निसांका के बिना मैदान पर उतरना होगा। दरअसल बोर्ड ने 15 अक्टूबर को उनके बाहर होने की जानकारी दी। निसांका को इंग्लैंड के हालिया दौरे के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। वह अभी तक खेलने के लिए जरूरी मेडिकल क्लीयरेंस हासिल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह लाहिरू उदारा को मौका देने का फैसला किया है। उदारा के लिए यह सीरीज वनडे टीम में अपनी जगह बनाने का मौका होगी।

वहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर बताया कि पथुम निसांका पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे ट्राई सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बोर्ड के मुताबिक इंग्लैंड दौरे के दौरान उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और उन्हें अभी खेलने की मंजूरी नहीं मिली है। इसी वजह से उनकी जगह लाहिरू उदारा को वनडे टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि निसांका श्रीलंका के अहम बल्लेबाजों में शामिल हैं। ऐसे में उनका बाहर होना टीम की बल्लेबाजी के लिए चुनौती बन सकता है।

फाइनल 31 अक्टूबर को खेला जाएगा

हालांकि उनकी गैरमौजूदगी में किस खिलाड़ी को किस क्रम पर उतारा जाएगा इस बारे में बोर्ड की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। श्रीलंका के पास कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो और कामिंडु मेंडिस जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। टीम को अब सीरीज से पहले अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा। इस ट्राई सीरीज में श्रीलंका के सामने पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमें होंगी। तीनों टीमों के बीच मुकाबले 18 अक्टूबर से शुरू होंगे और फाइनल 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। ऐसे में श्रीलंका के लिए शुरुआती मैचों से ही सही संयोजन तैयार करना अहम रहेगा।

लाहिरू उदारा का इंटरनेशनल करियर

दरअसल लाहिरू उदारा को श्रीलंका की वनडे टीम में शामिल किया गया है लेकिन उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और श्रीलंका के लिए टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक उदारा ने अब तक 5 टेस्ट और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उदारा ने 9 पारियों में 34.77 की औसत से 313 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक निकला है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 7 पारियों में 19 की औसत और 135.71 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम एक अर्धशतक भी है। उदारा ने अक्टूबर 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए डेब्यू किया था। अब वनडे टीम में जगह मिलने के बाद उनके पास इस फॉर्मेट में भी खुद को साबित करने का मौका होगा।

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की घोषित टीम:

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा।

Continue reading on the app

Smriti Mandhana: बॉलीवुड के इस एक्टर पर था स्मृति मंधाना को क्रश !

Women T20 वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब स्मृति मंधाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें स्मृति ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया।

कई यंगस्टर की क्रश स्मृति की खूबसूरती और उनके अभिनय की कई लोगों ने तारीफ़ की है ।एक इंटरव्यू में स्मृति ने खुलासा किया है कि उनका क्रश कौन है।

हाल ही में Amazon Prime पर हुए एक कार्यक्रम में स्मृति से कुछ रैपिड फ़ायर सवाल पूछे गए, जिस्मे उनसे पूछा गया कि उनका सेलिब्रिटी क्रश कौन है। उस वक्त स्मृति ने बिना एक सेकेंड लिए बॉलीवुड सुपरस्टार का नाम लिया जो अब सुर्ख़ियाँ बन रहा है ।

इस वायरल इंटरव्यू में स्मृति ने अपने बॉलीवुड क्रश का नाम ऋतिक रोशन बताया जो इस समय वायरल हो रहा है, वैसे ऋतिक को कई युवतियाँ अपना क्रश मानती है ।

इतना ही नहीं इस रैपिड फायर राउंड में स्मृति ने कई सवालों के जवाब दिए। ऐसे ही एक सवाल में  स्मृति से पूछा गया कि अगर आप क्रिकेटर नहीं होतीं तो क्या करतीं ? इसका जवाब देते हुए स्मृति ने कहा कि अगर मैं क्रिकेटर नहीं होती तो शेफ बन जाती. क्योंकि उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद है।

अगर लोकप्रियता की बात करें तो मंदाना एकमात्र ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और अब तो फैंस मंधाना की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी करने लगें है ।

18 जुलाई 1996 को मुंबई में जन्मी स्मृति मंदाना की नेट वर्थ भी टॉप पर है; आमतौर पर स्मृति किसी भी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए साल में कम से कम 50 लाख रुपये लेती हैं।


 

Continue reading on the app

  Sports

बिहार की टीम से निकाला एक और वैभव सूर्यवंशी, विनू मांकड़ ट्रॉफी में 86 गेंद में कूट डाले 184 रन

विनू मांकड़ ट्रॉफी 2026 में बिहार के अनमोल कुमार ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धूम मचा दी है. अनमोल ने इस प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 86 गेंद में 184 रन कूट डाले. अनमोल के इस बैटिंग को देखकर फैंस उन्हें दूसरा वैभव सूर्यवंशी भी बुलाने लगे हैं. Mon, 19 Oct 2026 12:09:10 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Firing Case Shooter's Arrested LIVE : टाइगर शूटिंग केस में बहुत बड़ा खुलासा ! | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T07:13:30+00:00

Firing On Tiger Shroff News Live : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा ! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T07:14:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers