Responsive Scrollable Menu

वो 60, 70 और 80 की उम्र के हैं... आपको भी पता है क्या होगा? लालू से जुड़े केस में CBI से क्यों बोला SC

ASG एसवी राजू ने कहा कि यह कानून का सवाल है। इसे लागू किया जाना चाहिए। यह इस बात का उल्लंघन है कि सजा सस्पेंड की गई है। ऐसा नहीं किया जा सकता। यह एक गैर-कानूनी आदेश है। इस पर SC की यह टिप्पणी आई है।

Continue reading on the app

ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन समिट: एस जयशंकर ने कहा- भारत की जन केंद्रित नीतियां उसे भरोसेमंद बनाती हैं

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुश्किल दौर में भारत के ताकतवर बनने के संकल्प को ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन समिट में रेखांकित किया। ये शिखर सम्मेलन 17-19 फरवरी तक मुंबई में आयोजित किया गया है। इसमें विकसित और विकासशील देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

फ्यूचर इकोनॉमिक कोऑपरेशन काउंसिल (एफईसीसी) का ये आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से हो रहा है।

विदेश मंत्री ने एक्स प्लेटफॉर्म पर इस आयोजन की तस्वीरों के साथ एक टेक्स्ट पोस्ट में लिखा, मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस के साथ ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन में हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि मंच से उन्होंने भारत के मुश्किल दौर में ताकतवर बनने की कोशिशों पर भी प्रकाश डाला। कहा, हमारी सरकार की तेजतर्रार, प्रैक्टिकल और जन केंद्रित नीति भारत को दुनिया का एक भरोसेमंद साझेदार बनाती है।

शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भू-आर्थिक स्थिति, व्यापार कूटनीति और निवेश पर मंथन करना है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यहां भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और रणनीतिक साझेदारी पर बल दिया।

डॉ. एस जयशंकर ने मंच से दुनिया में आ रहे बदलावों की बात की। उन्होंने कहा, मौजूदा ग्लोबल ऑर्डर हमारी आंखों के सामने साफ तौर पर बदल रहा है। रिप्लेसमेंट बनाना मुश्किल है, और ऐसा लगता है कि हम एक अंधेरे की ओर बढ़ रहे हैं। यह जोखिम भरा, अप्रत्याशित,और शायद खतरनाक भी हो सकता है। हमने इसे अलग-अलग जगहों पर पहले ही देखा है। मौजूदा ऑर्डर के पहलू उभरते हुए ऑर्डर के तत्वों के साथ-साथ रहेंगे। जब चुनाव की बात आएगी तो इकोनॉमिक्स पॉलिटिक्स और सिक्योरिटी को रास्ता देगी और एआई के जमाने में टेक्नोलॉजी पहले से कहीं ज्यादा ट्रांसफॉर्मेटिव होगी।

जयशंकर ने रिफॉर्म एक्सप्रेस को जारी रखने की बात भी यहां कही। वो बोले, वैश्विक चुनौतियों से निपटने का भारत का जवाब है कि वह अपनी राष्ट्रीय क्षमताओं को और बढ़ाए, ग्रोथ की चुनौतियों का पूरी तरह से सामना करे, और शॉर्ट-टर्म मुद्दों और लॉन्ग-टर्म संभावनाओं, दोनों से निपटे। रिफॉर्म एक्सप्रेस आगे भी जारी रहेगी। इसका असर सप्लाई और डिमांड दोनों तरफ होगा। मजबूत स्थिति से, भारत अपने अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ ज्यादा गहराई से जुड़ रहा है। यह हाल ही में हुए ट्रेड डील्स में दिखा है। हम उत्पादन, सेवाओं, टेक्नोलॉजी, स्किल्स और टैलेंट पर ग्लोबल कैलकुलस में भी ज्यादा अहम होंगे।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कुलदीप बाहर, 2 खिलाड़ी अंदर, नीदरलैंड के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को उतारेगा भारत!

Team India playing XI for Netherlands match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया की आखिरी टक्कर नीदरलैंड्स के साथ है. टीम इंडिया ने अब अपने ग्रुप में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. ऐसे में उम्मीद है कि चौथे मैच में भी वह जीत हासिल करें. ऐसे में आइए जानते हैं नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के लिए क्या हो सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन. Wed, 18 Feb 2026 00:22:17 +0530

  Videos
See all

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: जेल से छूटते ही भावुक हुए राजपाल यादव! #tiharjail #bollywoodnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T00:44:23+00:00

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | बढ़ते तापमान के बीच DELHI-NCR के लिए आंधी-बारिश का तगड़ा अलर्ट! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T00:35:02+00:00

CM Yogi On Pakistan | 'UP का भी मुकाबला नहीं कर सकता PAK'-CM Yogi | #shorts #cmyogi #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T00:43:26+00:00

US-Iran War : ईरान बोला काटो लाइफ़लाइन, तड़ेपेंगे ट्रंप? | Trump | Ali Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T00:30:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers