Responsive Scrollable Menu

Ladli Behna Yojana : कैसे मिलेगा “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” का लाभ, एक क्लिक में जानिए यहां सबकुछ

MP Ladli Behna Yojana 2023 : मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज रविवार 5 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना  का शुभारंभ किया।इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए महीना और 12000 सालाना ऱाशि खातों में भेजी जाएगी।

इस योजना के लिए 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। मई माह में आवेदनों की जाँच होगी और 10 जून को पहली किस्त बहनों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। जिन बहनों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके खाते खुलवाने में भी मदद की जाएगी।

हर महीने बहनों को एक-एक हजार रूपए उपलब्ध कराने की व्यवस्था योजना में की गई है। जिन परिवारों की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है और जिन परिवारों में कोई आयकर दाता नहीं हो, ऐसे परिवारों की 23 से 60 आयु वर्ग की बहनें योजना के लिए पात्र हैं।

बहनों को योजना में आवेदन करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हर गाँव और हर वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे और आवेदन भरने में मदद करने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविरों की जानकारी पहले से दी जाएगी।

आवेदन के लिए समग्र आईडी नम्बर और आधार नम्बर आवश्यक है। मूल निवासी और आय प्रमाण-पत्र आदि की आवश्यकता नहीं है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनें योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी बिचौलिए और दलाल के झाँसे में न आएँ। कोई भी कठिनाई होने पर फोन नम्बर 181 पर सूचना दी जाए।

 

 

Continue reading on the app

PHOTO : कौन है Rashmika Mandanna की छोटी बहन, जो दिखती है एक्ट्रेस से भी क्यूट

 

Rashmika Mandanna फिल्म पुष्पा के बाद नेशनल क्रश के नाम से फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लगातार चर्चाओं में बनी हुई है, उनकी फैन फॉलोइंग केवल दक्षिण भारत में नहीं बल्कि पूरे देश में हैं, वे सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती है, उनका मासूम सा चेहरा और उनकी चुलबुली अदाएं देख फैंस अपना दिल हार बैठते हैं और उनकी स्माइल से लेकर हर लुक की फैंस तारीफ करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रश्मिका मंदाना की छोटी बहन उनसे भी ज्यादा क्यूट हैं।

ये है रश्मिका मंदाना की छोटी बहन शिमोन मंदाना है, जो उनसे करीब 17 साल छोटी हैं। 9 साल की शिमोन और रश्मिका मंदाना के बीच उम्र का लंबा गैप है। शिमोन घर में हर किसी की लाडली हैं जैसा कि रश्मिका की शेयर की गई तस्वीरों में देखने को मिलता है।

रश्मिका अक्सर अपनी बहन के साथ क्यूटनेस और प्यार भरे फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वे अपनी छोटी बहन के बेहद करीब भी हैं और जब भी मौका मिलता है दोनों सोशल मीडिया पर अपनी साथ में बिताए पल शेयर करने से नहीं चूकती।

इस फोटो में डॉगी, रश्मिका और शिमोन की मस्ती और बहुत अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है। अपनी बहन के साथ रश्मिका तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

रश्मिका अक्सर अपनी क्यूट सिस्टर के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। इस तस्वीर में भी रश्मिका अपनी छोटी बहन और मम्मी-पापा के साथ नजर आ रही हैं।

 

शिमोन और रश्मिका के बीच भले ही उम्र का बड़ा फासला है, लेकिन एक्ट्रेस अपनी बहन के बेहद करीब हैं और उन्हें बड़ा ही दुलार करती हैं। जब भी रश्मिका अपनी क्यूट सिस्टर के साथ फोटो शेयर करती है, तो फैंस भी उसे बेहद पंसद करते है।

 

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स में कोकिला ने मेडल किया पक्का, जूडो फाइनल में बनाई जगह

एशियन पैरा गेम्स में भारत की दृष्टिबाधित जूडोका कोकिला ने कमाल कर दिया. कोकिला ने शानदार खेल दिखाते हुए चीन की अपनी प्रतिद्वंदी को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल पहुंचने के साथ कोकिला ने मेडल पक्का कर लिया है. फाइनल में उनकी कोशिश अब मेडल के रंग को बदलने पर होगी. Mon, 19 Oct 2026 11:10:59 +0530

  Videos
See all

CM Yogi | Maha Navami | Ram Navami | UP News | कन्या पूजन कर रहे हैं सीएम योगी #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T05:44:45+00:00

Ravi Kishan On Tiger Shroff Firing | टाइगर श्रॉफ फायरिंग पर क्या बोले रवि किशन? #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T05:44:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers