2100 रूपए में iQOO Pad Ultra गेमिंग टैबलेट, खुल चलाओ 9000mAh बैटरी
iQOO Pad Ultra Set to Launch on September 29: iQOO ने आखिरकार iQOO Pad Ultra की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह नया Android टैबलेट iQOO 16 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होगा। आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले, कंपनी ने इसे कई टीजर जारी किए हैं, जिनमें टैबलेट का डिजाइन, कलर ...
The post 2100 रूपए में iQOO Pad Ultra गेमिंग टैबलेट, खुल चलाओ 9000mAh बैटरी appeared first on Taza Hindi Samachar.
Ladli Behna Yojana : कैसे मिलेगा “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” का लाभ, एक क्लिक में जानिए यहां सबकुछ
MP Ladli Behna Yojana 2023 : मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज रविवार 5 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया।इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए महीना और 12000 सालाना ऱाशि खातों में भेजी जाएगी।
इस योजना के लिए 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। मई माह में आवेदनों की जाँच होगी और 10 जून को पहली किस्त बहनों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। जिन बहनों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके खाते खुलवाने में भी मदद की जाएगी।
हर महीने बहनों को एक-एक हजार रूपए उपलब्ध कराने की व्यवस्था योजना में की गई है। जिन परिवारों की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है और जिन परिवारों में कोई आयकर दाता नहीं हो, ऐसे परिवारों की 23 से 60 आयु वर्ग की बहनें योजना के लिए पात्र हैं।
बहनों को योजना में आवेदन करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हर गाँव और हर वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे और आवेदन भरने में मदद करने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविरों की जानकारी पहले से दी जाएगी।
आवेदन के लिए समग्र आईडी नम्बर और आधार नम्बर आवश्यक है। मूल निवासी और आय प्रमाण-पत्र आदि की आवश्यकता नहीं है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनें योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी बिचौलिए और दलाल के झाँसे में न आएँ। कोई भी कठिनाई होने पर फोन नम्बर 181 पर सूचना दी जाए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Taza Hindi Samachar
Mp Breaking News











