Responsive Scrollable Menu

वॉट्सएप का नया गेस्ट कॉलिंग फीचर:बिना अकाउंट के भी कॉल में जुड़ सकेंगे; बस लिंक पर क्लिक करना होगा

वॉट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर 'गेस्ट कॉलिंग' लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए अब उन लोगों को भी वॉट्सएप कॉल में शामिल किया जा सकता है, जिनके पास वॉट्सएप अकाउंट नहीं है और न ही उनके फोन या कंप्यूटर में एप इंस्टॉल है। इस नए अपडेट की हर जानकारी के लिए पढ़ें यह सवाल-जवाब… सवाल 1. वॉट्सएप का नया गेस्ट कॉलिंग फीचर क्या है? जवाब: वॉट्सएप के इस नए फीचर की मदद से आप ऐसे किसी भी व्यक्ति को वॉट्सएप कॉल में जोड़ सकते हैं, जो वॉट्सएप का इस्तेमाल नहीं करता है। इसके लिए सामने वाले व्यक्ति को न तो वॉट्सएप एप डाउनलोड करने की जरूरत है और न ही कोई अकाउंट बनाने की। आप बस उन्हें कॉल का लिंक भेजेंगे और वे उस पर क्लिक करके सीधे कॉल में शामिल हो जाएंगे। सवाल 2. बिना एप इंस्टॉल किए कोई यूजर कॉल से कैसे जुड़ सकता है? जवाब: मेटा ने इस साल की शुरुआत में वॉट्सएप के वेब वर्जन पर कॉल सपोर्ट फीचर जोड़ा था। जब आप किसी बिना अकाउंट वाले व्यक्ति को कॉल लिंक भेजते हैं, तो वह अपने मोबाइल या कंप्यूटर के वेब ब्राउजर जैसे गूगल क्रोम, सफारी में लिंक खोलकर सीधे कॉल से जुड़ सकता है। सवाल 3. क्या गेस्ट यूजर्स को कॉल के दौरान बाकी फीचर्स मिलेंगे? जवाब: हां, गेस्ट यूजर्स को भी वॉट्सएप कॉल के मुख्य फीचर्स का एक्सेस मिलेगा। वे कॉल के दौरान: सवाल 4. बिना अकाउंट वाले गेस्ट कॉल की सुरक्षा का क्या होगा, क्या यह सुरक्षित है? जवाब: सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया गया है। वॉट्सएप के मुताबिक, गेस्ट कॉलिंग के जरिए होने वाली कॉल भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी। इसका मतलब है कि कॉल पर मौजूद लोगों के अलावा कोई तीसरी पार्टी या खुद वॉट्सएप भी आपकी बातचीत नहीं सुन सकता। सवाल 5. क्या कोई भी व्यक्ति सीधे लिंक पर क्लिक करके कॉल में घुस सकता है? जवाब: नहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें 'वेटिंग रूम' का फीचर दिया गया है। जब कोई गेस्ट लिंक पर क्लिक करेगा, तो वह सबसे पहले वेटिंग रूम में जाएगा। जब कॉल का होस्ट यानी कॉल शुरू करने वाला यूजर उसे अप्रूव करेगा, तभी वह कॉल में एंट्री कर पाएगा। सवाल 6. गेस्ट यूजर्स के लिए क्या-क्या पाबंदियां रहेंगी? जवाब: सुरक्षा और निजता बनाए रखने के लिए गेस्ट यूजर्स पर कुछ सीमाएं तय की गई हैं: सवाल 7. इस नए फीचर से यूजर्स को क्या फायदा होगा? जवाब: सवाल 8. कैलेंडर इंटीग्रेशन को लेकर क्या नया अपडेट है? जवाब: मेटा ने बताया है कि इस साल के अंत तक वॉट्सएप कॉल के लिए गूगल कैलेंडर और आउटलुक इंटीग्रेशन भी लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को वॉट्सएप प्लगइन इंस्टॉल करके अपना अकाउंट कनेक्ट करना होगा। इसके बाद वे अपनी कैलेंडर इनवाइट्स के साथ ही सीधे वॉट्सएप कॉल का लिंक भेज सकेंगे। क्या होता है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन ? यह एक ऐसी सुरक्षा तकनीक है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि केवल भेजने वाला और पाने वाला ही मैसेज या कॉल को एक्सेस कर सकते हैं। बीच में कोई भी हैकर, टेलीकॉम कंपनी या खुद सर्विस देने वाली कंपनी (वॉट्सएप/मेटा) भी आपकी कॉल या मैसेज को नहीं सुन/देख सकती।

Continue reading on the app

9000mAh बैटरी में सस्ता हुआ Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन

भारत में Redmi Note 17 Pro के बेस वेरिएंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 36,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके 8GB+256GB रैम और स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। कंपनी SBI, Axis Bank और IDFC First Bank के कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट या HDB ...

The post 9000mAh बैटरी में सस्ता हुआ Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन appeared first on Taza Hindi Samachar.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा से शादी, शुभमन गिल के साथ डेट और श्रेयस अय्यर के साथ क्या? अनाया बांगर ने बताई अपनी दिल की बात

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रैपिड फायर राउंड में सवालों के जवाब दे रही हैं. इस दौरान उन्हें मैरी, हुक अप और किल के तीन विकल्प चुनने थे. Mon, 19 Oct 2026 06:50:28 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Latest News:हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहले तस्वीर आई सामने! Top News।Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T02:10:59+00:00

Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर पुलिस, बढ़ाई सुरक्षा | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T02:13:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers