मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, एकनाथ शिंदे की चेतावनी- दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों द्वारा फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस जानलेवा हमले में अभिनेता बाल-बाल बच गए, हालांकि उनका ड्राइवर घायल हो गया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि मुंबई में दहशत फैलाने या कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार और पुलिस मिलकर अपराधियों से सख्ती से निपटेंगी. उन्होंने 90 के दशक के दौर का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र में किसी भी गैंगवॉर या गुंडागर्दी को पनपने नहीं दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर ने इस घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए हमलावरों की धरपकड़ के लिए करीब 15 विशेष टीमों का गठन किया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से भी बातचीत कर उन्हें पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है.
ग्वालियर भीषण सड़क हादसे में बढ़ा मृतकों का आकंड़ा, अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंद दिया था
ग्वालियर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में माँ शीतला के मंदिर से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा चिनार रोड पर ढलान के पास उस समय हुआ जब प्रतिबंधित क्षेत्र में एक भारी वाहन प्रवेश कर गया.
घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं. लापरवाही बरतने के आरोप में एक सीएसपी, तीन थाना प्रभारियों, एक यातायात निरीक्षक और चार अन्य पुलिसकर्मियों सहित कुल आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा, ट्रक और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सामान्य घायलों को भी आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. साथ ही, घायलों के मुफ्त इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन को इस पूरी घटना की तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट जल्द भेजने के निर्देश दिए गए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










