Actor Tiger Shroff की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने दागीं गोलियां | Mumbai Police | Ground Report
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना उस समय हुई जब शाम करीब 6:50 से 7:00 बजे के बीच टाइगर श्रॉफ मैदान से फुटबॉल खेलकर बाहर निकल रहे थे। इस दौरान गेट के पास मौजूद भीड़ के बीच बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से गोलियों के लगभग सात निशान मिले हैं, जिसे पुलिस ने पीले टेप से घेरकर सील कर दिया है। यह वारदात जुहू पुलिस स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी लेने के दावों के बाद मुंबई पुलिस उस एंगल से भी तफ्तीश कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और डीसीपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में 15 विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास के रास्तों, रेलवे स्टेशनों और संदिग्ध स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। देखिए सत्य प्रकाश शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट... Actor Tiger Shroff की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने दागीं गोलियां | Mumbai Police | Ground Report #TigerShroff #MumbaiFiring #Juhu #DCPMohitGarg #MumbaiPolice #BollywoodNews #BreakingNews #CrimeNews #SpotVisuals #MumbaiCrimeBranch #SatyaprakashSahrmaGroundReport ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
प्रयागराज की अनोखी रामलीला, एक रावण से युद्ध करते हैं दो श्रीराम, कटरा के राम क्यों नहीं करते वध?
Prayagraj Dussehra: प्रयागराज में दशहरे पर सदियों पुरानी परंपरा निभाई जाती है. श्रीकटरा और श्रीदारागंज रामलीला कमेटियों के श्रीराम एक ही रावण से युद्ध करते हैं, लेकिन रावण का वध केवल श्रीदारागंज के भगवान राम करते हैं.
The post प्रयागराज की अनोखी रामलीला, एक रावण से युद्ध करते हैं दो श्रीराम, कटरा के राम क्यों नहीं करते वध? appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat










