Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान में टूटने वाला था 200 साल पुराना मंदिर, हिंदुओं के विरोेध के बाद रुका; कमर्शियल प्लाजा बनाने की तैयारी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में करीब 200 साल पुराने रामलीला मंदिर को कथित तौर पर तोड़कर उसकी जगह कमर्शियल प्लाजा बनाने की कोशिश का मामला सामने आया है. हिंदू समुदाय और सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को मंदिर को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) ने मंदिर को सील कर दिया.

यह मंदिर डेरा इस्माइल खान शहर के रहीम बाजार इलाके में स्थित है. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और डेरा सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष सोहेल अहमद अजमी के मुताबिक, मंदिर को गिराए जाने की जानकारी मिलने पर वह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाया.

मंदिर की जमीन के मालिकाना हक की जांच की मांग

मंदिर को तोड़ने की कथित कोशिश के बाद हिंदू समुदाय और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जमीन के मालिकाना हक और वहां व्यावसायिक निर्माण की अनुमति देने की प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने पाकिस्तान के जनप्रतिनिधियों से भी इस मामले को संसद में उठाने की अपील की है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, रामलीला मंदिर डेरा इस्माइल खान की पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल है. ऐसे में इसके संरक्षण और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ETPB पाकिस्तान की सरकारी संस्था है, जो विभाजन के बाद भारत चले गए लोगों की छोड़ी संपत्तियों और निर्धारित धार्मिक स्थलों की देखरेख करती है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने जिले की लगभग 400 इमारतों को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में चिह्नित किया है.

अगस्त में भी सामने आया था मंदिर गिराए जाने का मामला

पाकिस्तान में हिंदू धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर इससे पहले भी सवाल उठ चुके हैं. अगस्त में पंजाब प्रांत में करीब 100 साल पुराने एक हिंदू मंदिर के ढहने का मामला सामने आया था. स्थानीय लोगों और हिंदू समुदाय के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया था कि मंदिर को जानबूझकर गिराया गया, ताकि उसकी जमीन पर मदरसा बनाया जा सके.

वहीं, पाकिस्तानी पक्ष की ओर से दावा किया गया था कि 21 जुलाई को भारी बारिश के कारण मंदिर की इमारत क्षतिग्रस्त होकर गिर गई थी. इस मामले में पाकिस्तान मसिहा मिल्लत पार्टी और स्थानीय हिंदू प्रतिनिधियों ने कुछ लोगों की भूमिका पर सवाल उठाए थे. प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) से जुड़े लोगों की संभावित भूमिका को लेकर भी आरोप लगाए गए थे. भारत के विदेश मंत्रालय ने 2 सितंबर को इस घटना की निंदा करते हुए कहा था कि मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थानीय अधिकारियों की ओर से समय पर पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए.

अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल

ऑल पाकिस्तान हिंदू राइट्स मूवमेंट के अध्यक्ष हारून सरब डायल ने धार्मिक स्थलों को विशेष सुरक्षा देने और वर्ष 2013 से 2026 के बीच धार्मिक संपत्तियों पर कथित अवैध कब्जे तथा बिक्री के मामलों की जांच कराने की मांग की है.

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने भी धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर चिंता जताई है. आयोग की रिपोर्ट में हिंदू और ईसाई लड़कियों के कथित अपहरण, जबरन विवाह, धर्म परिवर्तन और भेदभाव से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया है. आयोग ने धार्मिक संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की सिफारिश की है.

रामलीला मंदिर का मामला एक बार फिर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों के संरक्षण, संपत्ति के अधिकार और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े सवालों को सामने लाता है. अब मामले में जमीन के दस्तावेजों की जांच और मंदिर के भविष्य को लेकर प्रशासन के अगले कदम अहम होंगे.

 

Continue reading on the app

IND W vs ZIM W: जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदकर भारत ने अपने नाम की टी20 सीरीज, शेफाली वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

IND W vs ZIM W 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में बुरी तरह हरा दिया. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों और सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 103 रनों के छोटे से लक्ष्य को भारत ने महज 8.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही मंधाना ब्रिगेड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा ने 55 रनों की तूफानी पारी खेलीं.

भारतीय गेंदबाजों के आगे टेक दिए घुटने

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की महिला टीम भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने बिल्कुल बेबस नजर आई. धीमी पिच पर जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 102 रन ही बना सकी. भारत की ओर से निकी प्रसाद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि क्रांति गौड़ ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. इसके अलावा दीप्ति शर्मा, नंदनी शर्मा और श्री चरणी को भी 1-1 सफलता मिली. 

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का तूफान

103 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की. ओपनर शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 96 रनों की तूफानी साझेदारी की. शेफाली ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के की बारिश करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. शेफाली जब आउट हुईं तब भारत जीत के बिल्कुल करीब था.

कप्तान मंधाना ने छक्के से जिताया मैच

दूसरे छोर पर खड़ी कप्तान स्मृति मंधाना ने भी 25 गेंदों में नाबाद 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. मंधाना ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से एक शानदार छक्का जड़कर टीम इंडिया को 11 से ज्यादा ओवर शेष रहते 9 विकेट से एक ऐतिहासिक जीत दिला दी. भारत ने इस लक्ष्य को सिर्फ 53 गेंदों में ही हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया.

आखिरी मैच अब सिर्फ एक औपचारिकता

इस धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज को दूसरे मैच में ही अपने नाम कर लिया है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जो जिम्बाब्वे के लिए अपनी साख बचाने की लड़ाई होगा, जबकि भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

यह भी पढ़ें:  'श्रेयस अय्यर जैसा प्लेयर अक्सर देखने को नहीं मिलता...", ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन ने भारतीय कप्तान को बताया 'स्पेशल'

 

Continue reading on the app

  Sports

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगा एक महीने का बैन, साथ में लगा फाइन; जानिए क्यों मिली उन्हें ये सजा?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने 30 दिन का सस्पेंशन और 255 यूरो का फाइन लगाया है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान पुर्तगाल टीम छोड़ दी थी। Tue, 20 Oct 2026 07:25:06 +0530

  Videos
See all

Dussehra 2026 Today: आज मनाया जाएगा दशहरा, यूपी में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच | Muzaffarnagar | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:15:16+00:00

RSS 100 Years Celebration: RSS के 100 साल पूरे होने पर Nagpur में बड़ा कार्यक्रम | Mohan Bhagwat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:08:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers