Adani Group का AI बड़ा दांव, 2035 तक होगा $100 अरब का निवेश, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.5% चढ़े
Adani Enterprises Shares: अदाणी ग्रुप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने का ऐलान किया है। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने मंगलवार 17 फरवरी को बताया कि कि वह 2035 तक AI-रेडी डेटा सेंटर बनाने के लिए 100 अरब डॉलर का निवेश करेगी
भारत आने वाले समय में हेल्थकेयर में विश्व को नया एआई मॉडल देगा : अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा कि भारत आने वाले समय में हेल्थकेयर में विश्व को नया एआई मॉडल देगा, जिससे पूरे सेक्टर में काम करने के तरीके में बदलाव आएगा।
समिट में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से एआई का उपयोग बढ़ रहा है। भारत आने वाले समय में विश्व को नया एआई मॉडल देगा, जिसमें दुनिया को दिखाया जाएगा कि कैसे एआई का उपयोग करके पूरे हेल्थकेयर इकोसिस्टम को बदला जा सकता है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण पर केंद्रित है और समिट में हमारा फोकस है कि कैसे एआई को बड़ी आबादी के फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
उन्होंने आगे बताया कि इस समिट को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है और वह एआई के जरिए नए-नए समाधान विकसित कर रहे हैं।
विदेशों आने वाले लीडर्स को लेकर पूछे गए सवाल पर वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की जो पहचान बनी है, यह उसी का परिणाम है कि दुनियाभर के लीडर्स एआई पर बातचीत के लिए भारत आ रहे हैं। साथ ही, इसे दुनिया का सबसे बड़ा एआई समिट बताया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से एआई का उपयोग बढ़ रहा है। भारत आने वाले समय में विश्व को नया एआई मॉडल देगा, जिसमें दुनिया को दिखाया जाएगा कि कैसे एआई का उपयोग करके पूरे हेल्थकेयर इकोसिस्टम को बदला जा सकता है।
युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि भारतीय युवा टेक्नोलॉजी में दक्ष हैं और उनको अपनी शक्ति का उपयोग एआई के जरिए दुनिया की बड़ी समस्याएं सुलझाने में लगाना चाहिए।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 शुक्रवार तक चलेगा और इसमें देश, दुनिया के सैकड़ों एक्सपर्ट्स और लीडर्स शामिल हो रहे हैं।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation
























