दो भारतीय जिसे BCCI ने बाहर निकाला, श्रीलंका की टीम से जुड़ उड़ाई ऑस्ट्रेलिया की धज्जी, श्रीधर और राठौर बने काल
श्रीलंका के हेड कोच और दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को मिली शानदार जीत का श्रेय दो पूर्व भारतीय कोच आर श्रीधर और विक्रम राठौर को दिया. जयसूर्या ने कहा, "आर श्रीधर हमारे फील्डिंग कोच हैं, वो भारत से हैं. विक्रम (राठौर) हमारे बैटिंग कोच हैं. दोनों बहुत अच्छे इंसान हैं.
Holi School Holiday 2026: होली पर छात्रों के लिए खुशखबरी! 4 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, 3 मार्च की छुट्टी को लेकर बढ़ी उम्मीदें
Holi School Holiday 2026: उत्तर प्रदेश में होली 2026 को लेकर स्कूलों की छुट्टियों को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. दो और चार मार्च को अवकाश तय है, लेकिन तीन मार्च को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है. इसी वजह से छात्र और शिक्षक सभी शिक्षा विभाग के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि 3 मार्च को स्कूल खुले रहेंगे या बंद रहेंगे.
3 मार्च को स्कूल खुलेंगे या नहीं?
उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में 1 मार्च यानी रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा. वहीं 2 मार्च यानी सोमवाल को होलिका दहन के कारण छुट्टी घोषित की गई है. इसके अलावा 4 मार्च यानी बुधवार को रंग वाली होली पर अवकाश दिया गया है. लेकिन शिक्षा परिषद के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, 3 मार्च यानी मंगलवार को स्कूल खुले रहने की बात कही गई है. यही एक दिन पूरे मामले में सबसे बड़ा कंफ्यूजन बना हुआ है. लगातार छुट्टियों के बीच एक दिन स्कूल खोलने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं.
चार दिन की छुट्टी की उम्मीद
अगर 3 मार्च को भी अवकाश घोषित होता है, तो होली पर छात्रों और शिक्षकों को लगातार चार दिन की छुट्टियां मिल सकती हैं. इसी उम्मीद में शिक्षक संगठन लगातार मांग कर रहे हैं कि इस दिन भी स्कूल बंद रखे जाएं.
शिक्षक संगठनों का विरोध
तीन मार्च को स्कूल खोलने के फैसले पर शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है. उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है. संघ का कहना है कि फरवरी के अंत तक पढ़ाई पूरी हो जाती है. इसके बाद कई शिक्षक अपने गृह जनपद चले जाते हैं. ऐसे में केवल एक दिन के लिए लौटना व्यावहारिक नहीं है. साथ ही कई जिलों में 3 मार्च को भी होली का रंग चलता रहता है, जिससे स्कूलों में उपस्थिति कम रहने की आशंका है.
होलिका दहन की तारीख को लेकर कंफ्यूजन
इस साल होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त को लेकर भी लोगों में कन्फ्यूजन है. चंद्र ग्रहण और भद्रा काल के कारण सही समय को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है.पंचांग के अनुसार पूर्णिमा और भद्रा की स्थिति के कारण होलिका दहन का समय अंग्रेजी तारीख से मेल नहीं खा रहा. इसी वजह से छुट्टियों को लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है.
मार्च 2026 में घोषित छुट्टियां
बेसिक शिक्षा परिषद कैलेंडर 2026 के अनुसार मार्च में ये अवकाश तय हैं-
2 मार्च – होलिका दहन
4 मार्च – होली
21 मार्च – ईद-उल-फितर
26 मार्च – राम नवमी
31 मार्च – महावीर जयंती
फिलहाल 3 मार्च को अवकाश घोषित नहीं है, लेकिन शिक्षक संगठनों की मांग के बाद विभाग के फैसले पर सभी की नजर टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें: Holi Special Train List: बिहार जाने के लिए रेलवे ने शुरू की होली स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation




















