'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज: तीन महिलाओं के धर्म परिवर्तन की काली कहानी कर देगी रौंगटे खड़े
The Kerala Story 2 Trailer: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल दर्शकों के सामने आने वाला है। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह एक बार फिर इसी विषय को नए अंदाज़ में लेकर लौटे हैं। फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 - गोज़ बियॉन्ड’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
ट्रेलर में दिखी डर और साज़िश की कहानी
‘द केरल स्टोरी 2 - गोज़ बियॉन्ड’ के ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी के साथ होती है, जिसमें दावा किया जाता है कि आने वाले 25 वर्षों में भारत की पहचान बदल सकती है। इसके बाद कहानी अलग-अलग राज्यों की तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है।
पहली कहानी राजस्थान से जुड़ी है, जहां एक परिवार अपनी नाबालिग बेटी के कथित धर्म परिवर्तन को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराता है। इसके बाद कहानी मध्य प्रदेश पहुंचती है, जहां एक युवती को प्रेम और शादी के नाम पर धोखे में रखकर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है।
ट्रेलर का तीसरा हिस्सा केरल पर केंद्रित है। यहां एक युवक अपनी हिंदू प्रेमिका को लिव-इन रिलेशनशिप का प्रस्ताव देता है। लड़की के इंकार करने के बाद उसके साथ जबरन व्यवहार और प्रताड़ना के दृश्य दिखाए गए हैं। ट्रेलर में तीनों लड़कियों के संघर्ष, मानसिक और शारीरिक यातना तथा परिवारों की बेबसी को भावनात्मक तरीके से पेश किया गया है।
नई स्टारकास्ट
फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आएंगी। तीनों अभिनेत्रियां अलग-अलग पृष्ठभूमि की युवतियों का किरदार निभा रही हैं, जिनकी ज़िंदगी प्यार के बाद एक खतरनाक मोड़ लेती है।
फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई है और 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Robert Duvall: ‘The Godfather’ अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का निधन; अनुपम खेर और अनुराग कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
Robert Duvall: ऑस्कर विजेता और हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का 15 फरवरी को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी पत्नी लुसियाना ने यह जानकारी साझा की। हॉलीवुड और फिल्म जगत के लिए यह एक बड़ी क्षति है। अभिनेता अनुपम खेर और अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर रॉबर्ट डुवैल को भावुक श्रद्धांजलि दी।
पत्नी ने की निधन की घोषणा
रॉबर्ट डुवैल की पत्नी लुसियाना डुवैल ने फेसबुक पर बताया कि रविवार को वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली।
लुसियाना ने कहा, "दुनिया के लिए वह एक अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेता और निर्देशक थे, लेकिन मेरे लिए वह सब कुछ थे।" उन्होंने रॉबर्ट के काम की तारीफ करते हुए कहा कि वो हर किरदार को पूरी निष्ठा और मानवीय संवेदनाओं के साथ निभाते थे।
‘द गॉडफादर’ से मिली पहचान
1972 में रिलीज हुई "द गॉडफादर" (The Godfather) ने रॉबर्ट को हॉलीवुड में पहचान दिलाई। निर्देशक फ्रांसिस कोपोला ने उन्हें टॉम हेगन की भूमिका दी, जिसमें अल पचीनो और मार्लन ब्रैंडो भी थे। डुवैल ने इस किरदार को इतनी गहराई के साथ निभाया कि वो सिनेमा की दुनिया के ‘गॉडफादर’ बन गए।
कैसे हुई अभिनय की शुरुआत
रॉबर्ट डुवैल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1962 में "टू किल ए मॉकिंगबर्ड" (To Kill a Mockingbird) फिल्म से की थी, जिसमें उन्होंने बू रैडली का किरदार निभाया। उनके अभिनय को सात बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। 1983 में फिल्म "टेंडर मर्सीज" (Tender Mercies) के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला। इसके अलावा उन्होंने चार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीते, जिनमें 1989 की मिनीसीरीज "लोनसम डव" (Lonesome Dove) शामिल है।
अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि
IN LOVING MEMORY OF ROBERT DUVALL… ????????????#RobertDuvall was the kind of actor who never needed noise to command attention. Quiet, precise, and profoundly truthful, he brought an extraordinary depth to every role he inhabited. For me, he was always one of the favourites — not… pic.twitter.com/7fGj5KDi7S
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 17, 2026
अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि रॉबर्ट डुवैल ऐसे अभिनेता थे, जिन्हें ध्यान खींचने के लिए जोर-शोर की जरूरत नहीं पड़ती थी। वे शांत, सटीक और बहुत ईमानदार थे। अनुपम ने कहा कि उनका काम हमेशा प्रेरणा देता रहेगा और लिखा, "ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।"
अनुराग कश्यप ने शेयर की डुवैल की तस्वीर
फिल्ममेकर अनुराग कश्यर ने भी रॉबर्ट डुवैल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉबर्ट डुवैल की तस्वीर शेयर की और उसके साथ रेड ब्रोकन हार्ट वाला इमोजी शेयर किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















