इमरान खान का इलाज करो! गावस्कर-कपिल समेत 14 कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र
पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. 14 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने एक संयुक्त पत्र लिखा है. इसमें पाकिस्तान सरकार से उनकी बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग की गई है. यह पत्र प्रधानमंत्री शेहबाज शरीफ को संबोधित बताया जा रहा है. अपील में कहा गया है कि जेल में बंद इमरान खान को तुरंत और उचित इलाज दिया जाए. इमरान खान की सेहत को लेकर हाल में कई खबरें सामने आई थीं. कहा गया कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है. यहां तक कि उनकी नजर कमजोर होने की भी चर्चा हुई. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत कई दिग्गजों ने इस अपील का समर्थन किया है. उनका कहना है कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. क्रिकेट जगत की यह एकजुटता बड़ी मानी जा रही है. अब सबकी नजर पाकिस्तान सरकार की प्रतिक्रिया पर है.
गुरुजी क्रेडिट कार्ड में 4% के बदले 10.65% ब्याज, विद्यार्थियों के परिजनों पर अतिरिक्त बोझ
Guruji Student Credit Card: रांची में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4% ब्याज के बजाय 10.65% वसूली से अभिभावक परेशान हैं. इंट्रेस्ट सबवेंशन की राशि समय पर नहीं मिल रही. एचडीएफसी बैंक नोडल बैंक है. विभाग ने तकनीकी समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
The post गुरुजी क्रेडिट कार्ड में 4% के बदले 10.65% ब्याज, विद्यार्थियों के परिजनों पर अतिरिक्त बोझ appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
























