Responsive Scrollable Menu

पन्ना में वन भूमि से कब्जा हटाने पर विवाद, ग्रामीणों और वन विभाग की टीम में झड़प, दो वनकर्मी समेत कई लोग घायल

पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां वन मंडल अंतर्गत अजयगढ़ रेंज के ग्राम पेराहा में वन भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। इस घटना में दो वनकर्मी समेत कई लोग घायल हो गये। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्तपाल इलाज के लिये भेजा गया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी अनुसार, जिले के ग्राम पेराहा में वन विभाग की 30 हेक्टेयर भूमि पर पटेल समाज के लोग लंबे समय से खेती करके अनाज उगा रहे थे एवं अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। काफी समय से वन विभाग इस जमीन को कब्जा मुक्त करने का प्रयास कर रही थी। वहीं, रविवार को छतरपुर और पन्ना रेंज के अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही थी एवं विभाग द्वारा भूमि को मुक्त कराकर पौधा रोपण कराया जा रहा था। जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया।

20 से अधिक लोग घायल

बता दें कि विरोध इतना बढ़ा कि मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया एवं दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। अस्पताल में भर्ती ग्रामीण विनोद पटेल ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना कोई सूचना के सुबह-सुबह जबरन कार्रवाई की। साथ ही.. विरोध करने पर महिलाओं और ग्रामीणों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुये हैं।

वहीं, वन विभाग का कहना है कि ग्रामीणों के अचानक किए गए हमले में देवेंद्रनगर के वनरक्षक बसंत लाला वर्मा और पवई रेंज की वनपाल भारती कुमारी घायल हो गईं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं, जो भी ग्रामीण घायल हुये हैं उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Continue reading on the app

महिलाओं की सुरक्षा पर Pappu Yadav ने किया बड़ा ऐलान, जानें क्या बोले

Bihar News: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध खुर्दा महोत्सव का विधिवत आगाज हो चुका है. इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पहुंचे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मंच से एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखते हुए सांसद इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने भरी सभा में मंच से ऐलान कर दिया कि जो कोई भी छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाएगा, उसे वे एक लाख रुपये का इनाम देंगे. इस कड़े और विवादित बयान के सामने आने के बाद अब पूरे इलाके में सियासी और सामाजिक चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गरम हो गया है.

दीप जलाकर किया महोत्सव का भव्य उद्घाटन

खुर्दा महोत्सव का यह भव्य आयोजन स्थानीय पंचायत के आदर्श ग्राम खुर्दा में किया जा रहा है. शनिवार की देर शाम सांसद पप्पू यादव अपने कई खास अतिथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे. उन्होंने पारंपरिक तरीके से दीप जलाकर इस सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया. इसके बाद सांसद ने मेले परिसर में सजी तरह तरह की दुकानों और विभिन्न स्टॉलों का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने मेला परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और आयोजकों की जमकर सराहना की.

 

Continue reading on the app

  Sports

पीसीबी की गिरी हुई हरकत, नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को कमेंट्री पैनल से हटाया, इमरान खान के बेटे के इंटरव्यू से लगी है मिर्ची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल किए गए नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को हटा दिया है. मामला पाकिस्तान के पिछले इंग्लैंड दौरे का है, जब माइकल एथरटन ने पूर्व क्रिकेटर और जेल बंद में इमरान खान के बेटे का इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आपत्ति जताई थी. Mon, 19 Oct 2026 09:54:35 +0530

  Videos
See all

Breaking News: 'मोदी-शाह और ज्ञानेश को हिसाब देना होगा' | CEC Gyanesh Kumar | SIR Controversy News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T04:15:20+00:00

Dilip Ghosh | Pandal Arrangements | कोलकाता भगदड़ पर दिलीप घोष का बड़ा बयान #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T04:09:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers