Responsive Scrollable Menu

Delhi के Mohan Garden में स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, पांच आरोपी पकड़े गए

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में स्कूल के निर्धारित जूते पहनने को लेकर दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद 12वीं कक्षा के एक छात्र की स्कूल के बाहर कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में तीन नाबालिगों और दो वयस्कों समेत पांच आरोपियों को पकड़ा गया है।

इनमें से तीन उसी स्कूल के छात्र हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 14 अक्टूबर को हुई, जब शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर मोहन गार्डन स्थित एक सरकारी स्कूल के पास चाकू से हमला किए जाने के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन आया। मोहन गार्डन का रहने वाला पीड़ित छात्र चाकू लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था।

उसे तारक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एक अन्य छात्र ने शिक्षक से शिकायत की कि पीड़ित ने स्कूल के निर्धारित जूते नहीं पहने हैं। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई और दूसरे छात्र ने कथित तौर पर उसे धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब पीड़ित छात्र अपने दोस्तों के साथ बाहर निकला, तो दूसरे छात्र ने कथित तौर पर अन्य आरोपियों को उकसाया। इसके बाद समूह ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान एक आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित को चाकू मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू स्कूल के गेट के पास से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र के पिता पूर्व सैनिक हैं और फिलहाल गुरुग्राम में बंदूकधारी के तौर पर काम करते हैं।

Continue reading on the app

Mumbai में Tiger Shroff पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे अभिनेता

(तस्वीरों के साथ) मुंबई, 18 अक्टूबर मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की। हालांकि, अभिनेता को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में श्रॉफ का चालक और एक ऑटो चालक घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना पश्चिमी उपनगर में जुहू पुलिस थानक्षेत्र में पुष्पा पार्क के पास हुई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा, ‘‘गोलीबारी की घटना में श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।’’ प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिनेता और उनके एक दोस्त पर गोली चलाई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता की कार पर गोलीबारी करता दिखाई दे रहा है। अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सुराग जुटाने के लिए विशेष टीमें इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर रही हैं।

टाइगर के पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने पुष्टि की कि उनका बेटा सुरक्षित है। दो मार्च 1990 को जय हेमंत श्रॉफ के रूप में जन्मे टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के प्रमुख एक्शन अभिनेताओं और मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों में शामिल हैं। टाइगर श्रॉफ ने 2014 में फिल्म ‘‘हीरोपंती’’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने ‘‘बागी’’, ‘‘बागी 2’’ और ‘‘वॉर’’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान मजबूत की।

Continue reading on the app

  Sports

स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने पहली टी20 सीरीज जीती, शेफाली वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

INDW vs ZIMW 2nd T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 102 रन ही बना सकी. जवाब में भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा के तूफानी अर्धशतक और कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार नाबाद पारी की बदौलत महज 8.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. Sun, 18 Oct 2026 21:39:14 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का वीडियो आया सामने #shorts #tigershrofffiring #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T16:41:05+00:00

Firing on Tiger Shroff LIVE : टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग | Mumbai Police | Lawrence Bishnoi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T16:41:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers