जिम्बाब्वे ने बनाए आठ विकेट पर 102 रन
जिम्बाब्वे ने बनाए आठ विकेट पर 102 रन
दमोह में पिछले 45 वर्षों से नवमी पर रावण दहन की परंपरा, सोमवार को तहसील ग्राउंड पर भव्य आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
दमोह: देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम है। नौ दिनों तक देवी आराधना के बाद दशमी को दशहरा मनाया जाता है। देश के कई हिस्सों में रावण दहन की अलग-अलग परंपराएं हैं। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में भी दशहरा अनोखे तरीके से मनाया जाता है। यहां पिछले 45 वर्षों से दशहरा से एक दिन पहले नवमी पर रावण दहन करने की परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत सोमवार रात नवमी पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
बता दें कि दमोह के तहसील ग्राउंड पर भव्य रूप से होने वाले रावण दहन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं या कह सकते हैं कि इस ग्राउंड पर पूरा मेला लगाया जाता है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं।
जानकारी अनुसार, आकर्षक आतिशबाजी और राम-रावण युद्ध इस आयोजन की प्रमुख विशेषताएं हैं। रावण दहन देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंचते हैं। इस बार प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पुलिस, राजस्व, वन विभाग और नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ रामजी सेवा समिति के सदस्यों ने मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन को भव्य बनाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की बात कही।
नवमी पर होगा रावण दहन का भव्य आयोजन
श्रीरामजी सेवा समिति के सदस्य अनुनय श्रीवास्तव ने बताया कि.. समिति पिछले 45 वर्षों से रावण दहन का आयोजन कर रही है। दमोह में दशहरे के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत राम दल, रावण दहन और चल समारोह आयोजित किये जाते हैं। रावण दहन का कार्यक्रम दूसरे दिन यानी नवमी को होता है। इस बार दमोह में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण उरई, जालौन सहित अन्य स्थानों से आये कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।
अनुनय श्रीवास्तव ने बताया कि 19 अक्टूबर, सोमवार को तहसील ग्राउंड में भगवान श्रीराम अपने अग्निबाण से रावण के पुतले का दहन करेंगे। यह आयोजन अहंकार और बुराई के अंत का संदेश देता है। साथ ही.. आने वाली पीढ़ी को यह सीख देता है कि व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली, धनवान और विद्वान क्यों न हो, यदि वह गलत रास्ते पर चलता है तो उसका अंत निश्चित है।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वहीं, दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को तहसील ग्राउंड में बड़े स्तर पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया है। एसपी ने कहा कि.. कार्यक्रम में लोगों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। पटाखों और आतिशबाजी की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया है। मैदान के चारों ओर पुलिस बल तैनात रहेगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और डॉक्टरों की टीम भी तैनात रहेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Mp Breaking News








