Responsive Scrollable Menu

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिखाया बेटे नीर का नर्सरी टूर, बोले- ‘यह हमारा सबसे खास कमरा है’

Parineeti Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने बेटे नीर की नर्सरी का टूर साझा किया। अक्टूबर 2025 में माता-पिता बने इस कपल ने पहली बार अपने बच्चे के कमरे की झलक दिखाते हुए इसे “सैंक्चुअरी” यानी शांति और प्यार का ठिकाना बताया।

Continue reading on the app

Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का पिंडदान, पितरों का आशीर्वाद होगा प्राप्त

Phalguna Amavasya 2026: सनातन धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व होता है. आज सूर्य ग्रहण के दौरान फाल्गुन माह की अमावस्या मनाई जा रही है. यह अमावस्या तिथि बेहद पावन मानी जाती है. अमावस्या पर प्राचीन काल से ही पावन नदियों में स्नान और दान करने की परंपरा चली आ रही है. साथ ही इस तिथि पर महादेव की पूजा की जाती है.

इस दिन जप-तप और साधना की जाती है. अमावस्या की तिथि पितरों को समर्पित की गई है इसलिए इस दिन पितरों का तपर्ण और पिंडदान किया जाता है. इस दिन पितरों का पिंडदान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. अगर आप भी अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप राशि अनुसार इन चीजों का दान कर सकते हैं. 

फाल्गुन अमावस्या पर राशि अनुसार करें दान 

मेष राशि 

आज यानी फाल्गुन अमावस्या पर मेष राशि के जातक अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं या फिर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो गुड़ और मसूर की दाल दान कर सकते हैं. 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या पर चावल और आटे का दान कर सकते हैं. इन  चीजों का दान करने से आपकी कुंडली से पितर दोष खत्म हो जाएगा. 

मिथुन राशि 

इसके अलावा मिथुन राशि के जातकों को फाल्गुन अमावस्या पर हरी सब्जियों का दान करना चाहिए. शास्त्रों में कहा गया है कि इन चीजों का दान करने से पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं. 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को फाल्गुन अमावस्या के दिन चूड़ा, दही और चीनी का दान करना शुभ माना जाता है. 

सिंह राशि 

वहीं सिंह राशि के जातकों को आज के दिन लाल कपड़े और गेहूं का दान करना चाहिए. 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को आज यानी फाल्गुन अमावस्या पर हरे रंग के फलों का दान कर सकते हैं. इन राशियों का शुभ कलर हरा है. 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को आज के दिन सफेद तिल और कपड़े का दान करना चाहिए. 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए आज के दिन मोटे अनाज की चीजें दान करनी चाहिए. 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को आज के दिन किला, पपीता और गन्ने का दान करना शुभ माना गया है. 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को आज के दिन जरूरतमंदों में खिचड़ी का दान करना चाहिए. 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को आज यानी फाल्गुन अमावस्या के दिन चमड़े के जूते-चप्पल और कंबल का दान करना चाहिए. 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों को आज के दिन पीले रंग के वस्त्र बेसन का दान करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Phalguna Amavasya 2026: आज फाल्गुन अमावस्या पर सर्य ग्रहण का साया, नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने चुन-चुनकर गिनाई पाकिस्तान के गिरते स्तर की कहानी

नई दिल्ली. कोलंबो में भारत के खिलाफ 61 रनों की शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने टीम पर तीखा प्रहार किया है। कनेरिया ने न्यूज़ 18 हिंदी से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 में भारत के सामने घुटने टेकने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ईमानदारी से कहूं तो बॉयकॉट कम शर्मनाक होता. कनेरिया का यह बयान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गया है. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों और एक्सपर्ट्स की तीखी आलोचना के निशाने पर टीम हार के बाद पाकिस्तान की टीम को कनेरिया के अलावा भी कई क्रिकेट दिग्गजों और एक्सपर्ट्स से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है. शोएब अख्तर ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को नाकारा और जाहिल करार देते हुए कहा कि जब आप किसी अयोग्य व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी देगे, तो जाहिर है वह संगठन को तबाह कर देगा. पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान को बेंच करने की मांग की. रमीज राजा ने मैच को आपदा बताया, जबकि मोहम्मद यूसुफ ने इसे पाकिस्तानी क्रिकेट इतिहास का सबसे अंधेरा दौर कहा. अहमद शहजाद ने टीम के प्रदर्शन को दयनीय करार दिय. मोहम्मद हफीज ने कप्तान सलमान अली आगा पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम क्रिकेट में भारत से बहुत पीछे हैं और हमें इसे स्वीकार करना चाहिए. Tue, 17 Feb 2026 19:46:26 +0530

  Videos
See all

लॉन्च से पहले Nothing 4a का बड़ा खुलासा! | Nothing 4a leaks #shorts #nothing4a #nothing4apro #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T14:08:51+00:00

Elon Musk बने दुनिया के पहले Trillionaire! #shorts #elonmusk #trillionare #musk #tesla #xai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T14:06:54+00:00

Half Price में MacBook! ₹50,000 वाली डील जानिए! #shorts #apple #macbook #appleevent #march4 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T14:09:21+00:00

Sawal Public Ka Live | Navika Kumar | योगी ने खुलेआम ललकारा ! | CM Yogi Exclusive Interview #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T14:06:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers