Responsive Scrollable Menu

कितनी सैलरी वाले लोगों को खरीदनी चाहिए Tata Nexon, मिनटों में समझिए Down Payment और EMI का हिसाब

अगर आप 5-स्टार सेफ्टी, दमदार फीचर्स और बजट-फ्रेंडली SUV की तलाश में हैं, तो Tata Nexon आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यहां आपको Nexon की ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट, EMI कैलकुलेशन से लेकर फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज तक की पूरी डिटेल मिलेगी. जानिए आपकी सैलरी में ये SUV कितनी फिट बैठती है.

Continue reading on the app

'रईसजादे की रील की मस्ती ने मेरा बेटा छीन लिया':दिल्ली में हिट-एंड-रन केस में पीड़ित की मां बोलीं- नाबालिग पर 13 ओवर स्पीडिंग चालान हैं

दिल्ली में 3 फरवरी को द्वारका इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी थी। घटना में साहिल धनेशरा (23) की मौत हुई थी। हिट एंड रन के इस में नाबालिग को जमानत मिल चुकी है। अब साहिल की मां इन्ना माकन का वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने बेटे के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा है कि रईसजादे की ‘मस्ती’ के कारण मेरे बेटे की जान चली गई। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है कि माता-पिता की दौलत उन्हें सड़क पर कुछ भी करने का लाइसेंस देती है। उनके रील के चक्कर में मेरा बच्चा चला गया।’ इन्ना ने दावा किया कि नाबालिग कार ड्राइवर पर पहले से ही दिल्ली में ओवरस्पीडिंग के कई चालान कटे हुए थे, इसके बावजूद उसके पिता ने उसे बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने से नहीं रोका। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा ऑफिस जा रहा था। स्कॉर्पियो चला रहा लड़का अपनी बहन के साथ रील बना रहा था। रील में साफ दिख रही थी कि गाड़ी कितनी तेज थी। एक्सीडेंट से पहले की दो तस्वीरें… मां बोलीं- 10 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा बेटा इनना मकान ने बताया मुझे 1 बजे दोपहर में एक्सीडेंट के बारे में पता चला। मैं पहुंची तो देखा कि मेरा बेटा सड़क पर पड़ा था। उसकी जैकेट फटी हुई थी। वह बहुत बुरी स्थिति में था। वह लगभग 10 मिनट से मदद के लिए चीख रहा था। एम्बुलेंस मौजूद थी लेकिन उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। नाबालिग के खिलाफ 13 ओवर-स्पीडिंग चालान मां ने पुलिस और प्रशासन से कहा कि स्कॉर्पियों ड्राइवर पर पहले से 13 ओवर-स्पीडिंग चालान हैं। फिर भी उसके पिता ने उसे रोक नहीं पाया। उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। मेरा बच्चा चला गया, लेकिन ऐसा करना बंद होना चाहिए। सड़क पर कोई सुरक्षित नहीं। अमीरों की यह सोच कि वे कुछ भी कर सकते हैं, पूरी व्यवस्था को खतरे में डालती है। ‘बेटा मैनचेस्टर जाना चाहता था’ मां ने कहा कि मैं हमेशा चाहती थी कि मेरा बेटा इस देश में नहीं रहे। यहां के हालात देखकर मैं उसे बाहर जाने को कहती थी, लेकिन अब मेरा बच्चा ही नहीं रहा। मेरा बेटा बहुत टैलेंटेड, मेहनती और होनहार लड़का था। उसका सपना मैनचेस्टर जाना था, लेकिन एक स्कार्पियो ने उसे बेरहमी से मार डाला। इना आरोप है कि स्कॉर्पियो बहन के साथ स्पीड पर फन रील्स बना रहे थे। वीडियो में वे कह रही हैं कि मैं हेल्पलेस मदर हूं, मेरे बेटे की जान चली गई, लेकिन न्याय कहां है? मैं लोगों से अपील करती हूं कि मेरी मदद करें, न्याय दिलवाएं। नाबालिग को अंतरिम जमानत मिली पुलिस के मुताबिक, 3 फरवरी को द्वारका साउथ स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हादसा हुआ था। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो SUV ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और फिर बाइक पर जा रहे साहिल को कुचल दिया। दुर्घटना में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक अजीत सिंह घायल हो गया। जांच में सामने आया कि SUV चला रहा नाबालिग के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। 10 फरवरी 2026 को उसे बोर्ड परीक्षा के कारण अंतरिम जमानत मिली। टक्कर में सिर की हड्डी टूट गई थी पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में सामने आया कि साहिल धनेशरा की मौत सिर और छाती पर गंभीर चोटों के कारण हुई। सिर की हड्डी बाईं ओर टूटी हुई थी और सिर के नीचे खून जम गया था। छाती में बाईं ओर तीन पसलियों (4, 5 और 6) में फ्रैक्चर थे और फेफड़ों में लगभग 100 मिलीलीटर खून जमा था। मौत का मुख्य कारण हेमोरैजिक शॉक (भारी रक्तस्राव) था, साथ ही दाएं हाथ और महत्वपूर्ण अंगों में भी चोटें थीं। मुंह में जम चुका खून भी मिला, जो हादसे की गंभीरता और क्रूरता को दिखाता है। --------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली- गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत:जलबोर्ड के 3 अधिकारी सस्पेंड, केस भी दर्ज; राहुल गांधी बोले- कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

MP का ऐसा शहर जहां मिट्टी से निकलते हैं हीरे, कहलाती है हीरों की नगरी

भारत में कई शहर अपनी संस्कृति, मंदिरों या इतिहास के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन एक शहर ऐसा भी है जिसकी पहचान उसकी मिट्टी में छिपे खजाने से है। यहां खेतों और खदानों में मेहनत करने वाला साधारण इंसान भी अचानक करोड़पति बन सकता है। हम बात कर रहे हैं मध्य भारत के उस अनोखे इलाके … Wed, 18 Feb 2026 09:28:09 GMT

  Videos
See all

ट्रेन पकड़ने की जल्दी में हादसा | #narsinghpur | #roadaccident | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T04:04:49+00:00

प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने किया स्कूल में हंगामा | Rampur | UP news | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T04:03:12+00:00

Live: जेल से निकलते ही Rajpal Yadav, फूट-फूट कर रो पड़े | Rajpal Yadav cheque bounce case #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T04:03:44+00:00

CM Yogi on Akhilesh Yadav: CM योगी ने अखिलेश के PDA को बताया 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी'! UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T04:03:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers