Responsive Scrollable Menu

इंफोसिस और एंथ्रोपिक ने एडवांस एआई सॉल्यूशंस विकसित करने के लिए किया साझेदारी का ऐलान

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की दिग्गज टेक कंपनी इंफोसिस ने मंगलवार को अमेरिकी एआई कंपनी कंपनी एंथ्रोपिक के साथ साझेदारी का ऐलान किया। दोनों कंपनियां मिलकर सॉफ्टवेयर, मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्र में एडवांस एंटरप्राइज एआई सॉल्यूशंस विकसित और डिलीवरी करेंगी।

इंफोसिस ने बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत इन्फोसिस के टोपाज को एंथ्रोपिक के क्लाउडे मॉडल (क्लाउडे कोड सहित) के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे कॉम्प्लेक्स वर्कफ्लो को ऑटोमेट, सॉफ्टवेयर डिलीवरी में तेजी और विभिन्न उद्योगों में एजेंटिक एआई सॉल्यूशंस विकसित किए जा सकें।

यह साझेदारी टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्र में एक समर्पित एंथ्रोपिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ शुरू होगी, जो उद्योग-विशिष्ट कार्यों के अनुरूप एआई एजेंटों का निर्माण और तैनाती करेगा। यह साझेदारी फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर विकास सहित अन्य इंडस्ट्री में भी विस्तारित होगी।

इस साझेदार के तहत सर्विसेज सेक्टर में एआई एजेंट जोखिम का पता लगाने, अनुपालन रिपोर्टिंग को ऑटोमेट करने का कार्य करेंगे। साथ ही, ग्राहकों के साथ व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करेंगे।

मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग में, क्लाउडे उत्पाद डिजाइन और सिमुलेशन को गति देने में मदद करेगा, जिससे अनुसंधान एवं विकास में लगने वाला समय कम होगा और इंजीनियर उत्पादन से पहले अधिक संस्करणों का परीक्षण कर सकेंगे।

कंपनी ने बताया कि सॉफ्टवेयर विकास क्षेत्र में, टीमें क्लाउडे कोड का उपयोग कोड लिखने, परीक्षण करने और उसमें मौजूदा कमियों को दूर करने के लिए करेंगी - जिससे डेवलपर्स डिजाइन से उत्पादन तक की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर सकेंगे।

इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिल पारेख ने कहा, इंटेलिजेंस रिस्क मैनेजमेंट और अनुपालन के साथ फाइनेंशियल सर्विसेज का आधुनिकीकरण करने से लेकर, एआई-संचालित डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के साथ इंजीनियरिंग व्यवसायों को मजबूत बनाने तक, हमारा लक्ष्य वैश्विक उद्यमों के लिए एआई मूल्य प्राप्ति में तेजी लाने के लिए दोनों कंपनियों की संयुक्त विशेषज्ञता का लाभ उठाना है।

एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक डारियो अमोदेई ने कहा,“डेमो में काम करने वाले एआई मॉडल और विनियमित उद्योग में काम करने वाले एआई मॉडल के बीच एक बड़ा अंतर है और यदि आप उस अंतर को पाटना चाहते हैं, तो आपको डोमेन विशेषज्ञता की आवश्यकता है। इंफोसिस के पास दूरसंचार, वित्तीय सेवाएं और विनिर्माण जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों में ठीक इसी तरह की विशेषज्ञता है।”

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

प्रेमानंद जी महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, कपल ने सादगी से जीता सबका दिल

Virat Kohli Anushka Sharma: भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेनानंद जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. ये पहली बार नहीं है, जब ये जोड़ा वृंदावन गया है बल्कि कई बार उन्हें प्रेमानंद जी महाराज की शरण में जाते देखा जाता है. आपको बता दें, विराट कोहली टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं. ऐसे में वह इस वक्त एक्शन से दूर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं.

विराट-अनुष्का पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज के पास

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे. दोनों ने केली कुंज आश्रम में संत प्रेनानंद जी महाराज के दर्शन किए. कपल की फोटो-वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि वह भीड़ के साथ ही जमीन पर बैठे हैं.

इस दौरान विराट ने सफेद रंग की शर्ट पहनी है और अनुष्का ने नीले रंग का सिंपल सूट पहना हुआ है. अनुष्का के गले में तुलसी की माला भी नजर आ रही है और ये माला उनके गले में तब भी थी, जब हाल ही में वह एयरपोर्ट पर नजर आई थीं. आपको बता दें, इस साल ये कपल जनवरी में भी एक बार वृंदावन गया था. ऐसे में इस साल दूसरी बार वह यहां पहुंचे हैं.

IPL में खेलते दिखेंगे विराट कोहली

भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट और T20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. ऐसे में वह वनडे क्रिकेट में खेलते नजर आते हैं. जनवरी में उन्होंने न्यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. अब विराट सीधे आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे, जहां आरसीबी अपना खिताब डिफेंड करने मैदान पर उतरेगी. हालांकि, अब तक टूर्नामेंट की तारीखों के लिए कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. मगर, रिपोर्ट्स की मानें, तो IPL 2026 मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकता है.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका से हारने के बाद अभी भी सुपर-8 में पहुंच सकती है ऑस्ट्रेलिया, समीकरण आया सामने

Continue reading on the app

  Sports

MP का ऐसा शहर जहां मिट्टी से निकलते हैं हीरे, कहलाती है हीरों की नगरी

भारत में कई शहर अपनी संस्कृति, मंदिरों या इतिहास के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन एक शहर ऐसा भी है जिसकी पहचान उसकी मिट्टी में छिपे खजाने से है। यहां खेतों और खदानों में मेहनत करने वाला साधारण इंसान भी अचानक करोड़पति बन सकता है। हम बात कर रहे हैं मध्य भारत के उस अनोखे इलाके … Wed, 18 Feb 2026 09:28:09 GMT

  Videos
See all

CM Yogi on Akhilesh Yadav: CM योगी ने अखिलेश के PDA को बताया 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी'! UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T04:03:17+00:00

प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने किया स्कूल में हंगामा | Rampur | UP news | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T04:03:12+00:00

Live: जेल से निकलते ही Rajpal Yadav, फूट-फूट कर रो पड़े | Rajpal Yadav cheque bounce case #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T04:03:44+00:00

ट्रेन पकड़ने की जल्दी में हादसा | #narsinghpur | #roadaccident | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T04:04:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers