Responsive Scrollable Menu

Jharkhand Vidhan Sabha Session: 18 फरवरी से झारखंड विधानसभा का सत्र शुरू, 24 को पेश होगा बजट

Jharkhand Vidhan Sabha Session: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा. सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. इसके बाद 23 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुपूरक बजट का आय-व्यय विवरण सदन में रखा जाएगा. वहीं 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का मुख्य बजट पेश किया जाएगा.

सदन की कार्यवाही होगी डिजिटल

इस बार विधानसभा की कार्यवाही खास होने वाली है, क्योंकि सदन को पेपरलेस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. अब नेशनल ई-विधान ऐप के जरिए विधायक ऑनलाइन प्रश्न पूछ सकेंगे और सदन की कार्यवाही डिजिटल माध्यम से चलेगी. इसके लिए विधायकों को लैपटॉप और टैबलेट भी दिए गए हैं और प्रशिक्षण कराया गया है.

सत्ता और विपक्ष दोनों ने बनाई रणनीति

बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों सक्रिय हैं. विपक्ष ने भ्रष्टाचार, स्थानीय नीति और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है. सत्र शुरू होने से पहले दोनों पक्षों की बैठक भी होने की उम्मीद है, ताकि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके.

यह भी पढ़ें- झारखंड के निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत, गंभीर बीमारी के इलाज के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद

Continue reading on the app

बंजी जंपिंग बना मौत का खेल! ऋषिकेश में लड़की की हवा में गर्दन की हड्डी टूटने से हुई मौत, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: बंजी जंपिंग रोमांच का एक ऐसा खेल है, जिसमें लोग ऊंचाई से छलांग लगाकर अलग ही थ्रिल का मजा लेते हैं. हालांकि जरा सी चूक आपकी जान पर भारी पड़ सकती है. ऋषिकेश से सामने आए एक वायरल वीडियो ने यही साबित कर दिया है. जहां एक लड़की की बंजी जंपिंग के दौरान हवा में गर्दन की हड्डी टूटने से मौत हो गई. इस खतरनाक नजारे को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या यही आपके एडवेंचर की कीमत है? चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला. 

बंजी जंपिंग कर रही लड़की की हुई मौत

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि बंजी जंपिंग करने के लिए पूरी सुरक्षा किट पहनकर स्पॉट से कूदी थी. शुरुआत में सब कुछ सही था लेकिन कुछ ही सेकेंड में स्थिति बिगड़ने से लड़की के गर्दन पर अचानकर जोर पड़ा और उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई जिससे उसकी हवा में ही मौत हो गई. 

वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि छलांग के दौरान युवती असहज स्थिति में नजर आती है. लोग इस वीडियो को देखकर बंजी जंपिंग की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे लापरवाही का नतीजा बताया है.

छोटी सी लापरवाही बन सकती है जानलेवा

ऋषिकेश साहसिक खेलों के लिए देश-विदेश में मशहूर है. हर साल हजारों पर्यटक यहां बंजी जंपिंग और रिवर राफ्टिंग का आनंद लेते हैं. लेकिन यह घटना एक चेतावनी है. रोमांच के साथ सुरक्षा सबसे जरूरी है. छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: चीन के Spring Festival Gala में ह्यूमनॉइड रोबोट का धमाकेदार प्रदर्शन, कुंग फू और डांस मूव्स से दर्शकों को रिझाया

Continue reading on the app

  Sports

सरकारी नौकरी का मौका, JPSC ने निकाली भर्ती, 12 मार्च 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के विभिन्न कॉलेजों में लेक्चरर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा चुकी है और ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए … Tue, 17 Feb 2026 23:10:11 GMT

  Videos
See all

Pakistan News | NKP | Sushant Sinha: मोहसिन नकवी पर क्यों भड़का मुनीर? #t20worldcup #moshinnaqvi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T19:53:15+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर | #t20worldcup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T20:04:18+00:00

Saga Bhai Chor: 1 Year, 40 Robberies! सगे भाइयों ने मचाया आतंक | Police Case Study | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T20:00:05+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | Rafale की घातक हैमर मिसाइल भारत में बनेगी | Defence| India France #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T20:14:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers