Ameesha Patel: चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी; एक्ट्रेस बोली - मामला पहले ही सुलझ चुका है
Ameesha Patel: चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव का नाम सुर्खियों में आने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। मुरादाबाद की अदालत ने साल 2017 के एक इवेंट विवाद से जुड़े मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। बताया जा रहा है कि तय सुनवाई पर पेश न होने के कारण अदालत ने यह कदम उठाया। अमीषा ने इस मामले को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया हैं।
क्या है पूरा मामला?
शिकायत मुरादाबाद के इवेंट आयोजक पवन वर्मा ने दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि 16 नवंबर 2017 को एक शादी समारोह में परफॉर्म करने के लिए अमीषा को 14.50 लाख एडवांस दिए गए थे और होटल में ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई।
आयोजक का कहना है कि बाद में अमीषा ने पूरी रकम लौटाने का वादा किया। 10 लाख रुपये नकद लौटाए गए, जबकि बाकी 4.50 लाख का चेक दिया गया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद मामला अदालत तक पहुंचा।
अमीषा की सफाई
इन खबरों के सामने आने के बाद अमीषा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत पुराना मामला है और पहले ही सुलझाया जा चुका है। उनके अनुसार, पवन वर्मा ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे और पूरी सहमति राशि ले ली थी।
अमीषा ने यह भी कहा कि अब उनके वकील संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करेंगे। उन्होंने साफ किया कि वे झूठे आरोपों से परेशान नहीं हैं और अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं।
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा ने 2023 में फिल्म 'Gadar 2' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। फिलहाल उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।
Gold Silver rate drops : MCX पर सोना लगभग 1% टूटा, चांदी भी फिसली, जानिए कमोडिटीज में आज कहां हो सकता है मुनाफा
Gold Silver Rate Today : : 17 फरवरी को चांदी और सोने की कीमतों में गिरावट आई है। लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण कम ट्रेडिंग और US डॉलर के मज़बूत होने से इन पर दबाव पड़ा। पड़ा है। एमसीएक्स पर 11.30 बजे के आसपास चांदी 7,491 रुपए यानी 3.12 फीसदी गिरकर 232,400 लाख रुपए प्रति किलो पर दिख रहा था
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol















.jpg)




