Responsive Scrollable Menu

Ind vs Pak: भारत की जीत पर पाकिस्तानी यूट्यूबर ने खोया आपा, अपनी बहन के मुंह पर केक दे मारा, वीडियो वायरल

Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा भावनाओं से भरा होता है। लेकिन इस बार मैदान से ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही। टी20 विश्व कप में कोलंबो में खेले गए मैच के बाद एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो वायरल हो रहा।

मैच में पाकिस्तान की टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट गंवा बैठी थी। मीम्स की बाढ़ आ चुकी थी कि तभी यह वीडियो सामने आया। वीडियो में यूट्यूबर हाथ जोड़कर कहते दिखता है, 'हमें दे दो ऐसा अभिषेक शर्मा।' तभी उसकी बहन बताती है कि उन्होंने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए पहले से केक मंगाया था।'

अपनी टीम की हार से नाराज यूट्यूबर अचानक गुस्से में केक उठाकर अपनी ही बहन के चेहरे पर दे मारता है। माहौल बिगड़ता देख उनकी मां बीच-बचाव करती नजर आती हैं। यह वीडियो एक्स पर @ccdx_2 नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद बहस छिड़ गई।

कुछ यूजर्स ने इस हरकत को गलत बताया। एक ने लिखा, 'बहन के लिए बुरा लगा। गुस्से में उसका व्यवहार अपमानजनक और गलत था।ट दूसरे ने कहा, 'आज बहन के साथ ऐसा किया, सोचिए दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करता होगा।' हालांकि कुछ लोग इसे भाई-बहन के बीच मजाक भी बता रहे हैं।

मैदान पर बात करें तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई। सिर्फ उस्मान खान ने 44 रन की जुझारू पारी खेली, बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए।

भारत की गेंदबाजी ने मैच पर पूरा नियंत्रण रखा। बुमराह (2/17), अक्षर पटेल (2/29), वरुण चक्रवर्ती (2/17) और हार्दिक पंड्या (2/16) ने शानदार गेंदबाजी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल कर लगातार दबाव बनाए रखा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे और 61 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली, जहां पहले से वेस्टइंडीज टीम क्वालीफाई कर चुकी थी।

हार ने पाकिस्तान के फैंस को झटका जरूर दिया लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने बहस को और हवा दे दी है। क्रिकेट की हार-जीत अपनी जगह है, लेकिन खेल की भावना और निजी व्यवहार भी उतने ही अहम हैं।

Continue reading on the app

ind tour of aus: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की बढ़ी ताकत, 4 महीने बाद धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

ind tour of aus: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला टीम को बड़ी राहत मिली है। युवा बल्लेबाज़ प्रतिका रावल को तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए टीम में शामिल कर लिया गया। वह अब 16वीं सदस्य के रूप में स्क्वॉड से जुड़ेंगी। यह वनडे सीरीज़ जारी टी20 सीरीज़ और एकमात्र टेस्ट मैच के बीच खेली जाएगी। फिलहाल भारत टी20 सीरीज़ में 1-0 से आगे है।

प्रतिका पिछली बार 26 अक्टूबर को मैदान पर दिखी थीं, जब नवी मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे विश्व कप मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय उनके घुटने और टखने में चोट लग गई थी। इसके बाद वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहीं। हालांकि उन्हें पहले टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब वह वनडे में ही अंतरराष्ट्रीय वापसी कर सकती हैं।

बीसीसीआई ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि प्रतिका ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा कर लिया है और वह टखने की चोट से पूरी तरह उबर चुकी हैं।

प्रतिका ने दिसंबर 2024 में वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। अब तक 23 पारियों में उन्होंने 1110 रन बनाए हैं। उनका औसत 50.45 और स्ट्राइक रेट 82.83 रहा है। टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने दो शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं।

वनडे विश्व कप में भी वह बेहतरीन लय में थीं। चोटिल होने से पहले उन्होंने 37, 31, 37, 6 और 122 रन की पारियां खेली थीं। उनकी निरंतरता का ही नतीजा था कि 9 फरवरी को घोषित बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें ग्रेड-सी में जगह मिली। टीम में उनकी वापसी से बल्लेबाज़ी और मजबूत होगी। खासकर तब, जब ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर चुनौती हमेशा कठिन रहती है।

हरमनप्रीत कौर कप्तान होंगी जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा शेफाली वर्मा भी टीम में हैं, जिन्होंने विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 78 गेंदों पर 87 रन और दो विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। गेंदबाज़ी विभाग में रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और उमा छेत्री संभालेंगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की नजर सीरीज़ जीतने के साथ-साथ बहु-प्रारूप (मल्टी-फॉर्मेट) अंक तालिका में बढ़त बनाने पर भी होगी। प्रतिका रावल की वापसी टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाली खबर है और अब सबकी निगाहें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी।

India women squad for ODIs in Australia: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, एन श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतीक रावल

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया की निकल गई हेकड़ी! कैसे हुई इतनी बुरी हालत, क्रिकेटरों ने किसे बताया गुनहगार?

ऑस्ट्रेलिया के सामने टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. सवाल ये है कि आखिर ऑस्ट्रेलिया इतनी बुरी हालत में पहुंची कैसे? ये वही टीम है कभी जिसके सामने उतरते वक्त बड़ी से बड़ी टीम के पसीने छूट जाते थे. Tue, 17 Feb 2026 13:16:19 +0530

  Videos
See all

Yogi-Akhilesh Clash on Bengal Babri Masjid LIVE: बाबरी पर भिड़े योगी-अखिलेश! | Humayun | Bulldozer #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:54+00:00

France President Emanuel Macron on India Visit:भारत आए इमैनुएल मैक्रों,होने जा रही ये बड़ी डील #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:49+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | पीएम मोदी के AI वाले महाकुंभ देख दुनिया हैरान ! | Ai Summit Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T05:02:40+00:00

Rashtragarv | PM Modi के किस काम पर दुनिया की आंखें फटी रह गईं? | Sushant Sinha | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:52:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers