फरवरी से करें आम के बाग की तैयारी, जानें आम किसानों के लिए अहम सलाह
आम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध जिले में फरवरी से ही बागों की देखभाल शुरू करना जरूरी है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी-मार्च में आम के पेड़ों में बौर आने की तैयारी होती है. इस समय सही देखभाल नहीं होने पर फूल झड़ सकते हैं और उत्पादन प्रभावित हो सकता है.किसान आलोक कुमार बताते हैं कि फरवरी में पेड़ों की जड़ों के आसपास की मिट्टी को हल्का खोदकर भुरभुरा कर देना चाहिए. इससे हवा का संचार बढ़ता है. हर पेड़ में 8 से 10 किलो सड़ी हुई गोबर खाद डालना फायदेमंद रहता है. मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित उर्वरक देने से पेड़ों को जरूरी पोषण मिलता है और बौर मजबूत बनते हैं. फूल आने से पहले पेड़ों में और क्या करना चाहिए जानिए इस वीडियो में..
कचरे से कमाल! यहां रोज बन रही 400 यूनिट बिजली और तैयार हो रही ऑर्गेनिक खाद, बदल रही खेती की तस्वीर!
Waste To Electricity: एक अनोखी पहल के तहत यहां कचरे से रोजाना करीब 400 यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के इस मॉडल में जैविक कचरे को प्रोसेस कर बायोगैस और बिजली तैयार की जाती है. साथ ही बचा हुआ अपशिष्ट ऑर्गेनिक खाद में बदल दिया जाता है, जिसका उपयोग प्राकृतिक खेती में किया जा रहा है. इस पहल से जहां स्वच्छता को बढ़ावा मिला है, वहीं किसानों को रासायनिक खाद का विकल्प भी उपलब्ध हुआ है. यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और टिकाऊ कृषि का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरी है. स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ यह मॉडल आत्मनिर्भर और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















