शेख हसीना की सरकार को भ्रष्टाचार के नाम पर चले आंदोलन के चलते अपदस्थ होना पड़ा था। फिर ईमानदार सरकार के नाम पर मोहम्मद यूनुस कमान संभाल रहे थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि उनकी ईमानदार सरकार के सलाहकार देश छोड़कर क्यों निकल रहे हैं। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को असम में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल और आईआईएम गुवाहाटी और पूर्वोत्तर क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने वाला एक डेटा केंद्र भी शामिल है।
T20 WC Super 8 Scenarios: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है। भारत से 61 रन की हार के बाद सलमान अली आगा की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर भी हो सकती। हालात ऐसे हैं कि बुधवार को नामीबिया के खिलाफ हार मिली तो पाकिस्तान का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।
ग्रुप ए में भारत 6 अंकों और +3.050 के नेट रन रेट के साथ पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका। अमेरिका 4 अंकों (+0.788) के साथ दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के भी 4 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट -0.403 है और एक मैच कम खेला है। नीदरलैंड्स 2 अंकों (-1.352) के साथ चौथे स्थान पर है जबकि नामीबिया तीन मैच हारकर बिना अंक (-2.443) के आखिरी पायदान पर है।
ग्रुप A की मौजूदा स्थिति ऐसी है भारत - 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक, NRR +3.050 (सुपर 8 के लिए क्वालिफाई) संयुक्त राज्य अमेरिका-4 मैच, 2 जीत, 4 अंक, NRR +0.787 पाकिस्तान- 3 मैच, 2 जीत, 4 अंक, NRR -0.403 नीदरलैंड्स- 3 मैच, 1 जीत, 2 अंक नामीबिया- 3 मैच, 0 जीत, 0 अंक, NRR -2.443 (बाहर)
बुधवार को भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा जबकि पाकिस्तान की टक्कर नामीबिया से है। अगर नामीबिया उलटफेर कर देता है, तो बेहतर रन रेट के आधार पर अमेरिका सुपर-8 में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान बाहर हो जाएगा।
भारत से पाकिस्तान हारा कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान 114 रन पर सिमट गया। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार युनूस का मानना है कि मैच पहली पारी में ही हाथ से निकल गया था। जियोस्टार पर बातचीत में वकार ने कहा, 'जब भारत 175 तक पहुंच गया, तभी मैच पाकिस्तान की पकड़ से बाहर हो गया। गेंद स्पिन हो रही थी और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में समझदारी दिखाई। उन्होंने नई गेंद हार्दिक पंड्या को दी और बुमराह हमेशा की तरह शानदार रहे।'
वकार ने यह भी कहा कि कप्तान सलमान अली आगा ने मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को देर से लगाया। जब तक तारिक गेंदबाजी पर आए, तब तक ईशान किशन काफी नुकसान कर चुके थे। तारिक ने बाद में 24 रन देकर एक विकेट लिया, लेकिन तब तक मैच का रुख बदल चुका था।
उनके मुताबिक पाकिस्तान की बल्लेबाजी इतनी मजबूत नहीं है कि 175 जैसे लक्ष्य का पीछा आसानी से कर सके। अगर भारत 140-150 पर रुकता, तो शायद मुकाबला अलग होता। अब सारी नजरें बुधवार पर हैं। पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मैच है। जीत मिली तो उम्मीद जिंदा रहेगी, हार मिली तो टूर्नामेंट खत्म। क्रिकेट में समीकरण बदलते देर नहीं लगती, लेकिन इस बार पाकिस्तान के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।