Responsive Scrollable Menu

ChatGPT से बनाएं डांडिया लुक वाली शानदार तस्वीरें, ये रहे बेस्ट AI Prompts

इस साल आप डांडिया-गरबा नाइट में किसी कारणवश नहीं जा पाए, तो अब आप ChatGPT के जरिए सुंदर और शानदार फोटो बना सकते हैं। गौरतलब है कि हर कोई डांडिया नाइट के समय सुंदर ड्रेस और बेहतरीन लुक के साथ तस्वीरों में कैप्चर करना चाहता है।

अब आप चैटजीपीटी के जरिए खूबसूरत फोटो बना सकते हैं। अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से आप ऐसा आसानी से कर सकते हैं। आप अपने स्मार्टफोन से ही शानदार तस्वीरें बना सकते हैं। आप एकदम ट्रेडिशनल गुजराती आउटफिट, रंग-बिरंगी लाइट्स और डांडिया नाइट का शानदार माहौल बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे बनाएं ये प्रॉम्प्ट।

डांडिया लुक वाली फोटो कैसे बनाएं?

- इसके लिए आप एक क्लियर फोटो  ChatGPT जैसे AI टूल पर अपलोड करें।

- अब AI की मदद से अपनी तस्वीर को मनचाहे डांडियां लुक में बदल सकते हैं।

- वहीं, आप अपनी पसंद के कपड़े, जूलरी, पोज और बैकग्राउंड भी चुन सकते हैं।

- अब आप नीचे दिए गए एक प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- फिर आपकी एकदम परफेक्ट डांडिया लुक वाली फोटो बन जाएगी।

Prompt 1

Create a photorealistic portrait of the person in the reference photo wearing an elegant emerald-green and gold Gujarati Chaniya Choli with mirror work, oxidized silver jewelry, jhumkas, maang tikka, and bangles. The person holds decorated Dandiya sticks at a beautifully lit festive venue with warm fairy lights and golden bokeh. Professional fashion photography, realistic fabric details, cinematic lighting, 85mm portrait lens. Face preservation: Keep the exact original face, facial features, skin tone, eyes, nose, lips, and face shape unchanged. No face replacement or artificial beautification.

Prompt 2

Create a realistic festive photograph of the reference person dancing in a vibrant blue, maroon, and orange Chaniya Choli with mirror work, sequins, silver jewelry, and colorful bangles. The person holds two decorated Dandiya sticks at a lively outdoor Navratri event filled with dancers and colorful lights. Natural movement, sharp focus, realistic textures, professional event photography. Face preservation: Maintain the person's exact identity and natural facial details from the reference photo. Change only the outfit, pose, and background.

Prompt 3

Create a dynamic nighttime photograph of the reference person playing Dandiya in a flowing pink, orange, and royal-blue Gujarati Chaniya Choli with intricate embroidery and traditional silver jewelry. Capture a natural dancing pose with crossed Dandiya sticks, colorful lights, and a crowded festive background. Cinematic lighting, realistic motion, detailed fabric, high-resolution photography. Face preservation: Do not change the original face, complexion, facial proportions, or distinctive features. Keep the face natural and recognizable, avoiding artificial smoothing or face swapping.

Continue reading on the app

CM योगी को एक और चुनौती, अखिलेश के बाद अब चंद्रशेखर, बिजनौर से दिया चुनाव लड़ने का चैलेंज

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज होती जा रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को चुनावी मैदान में चुनौती दी है.

Continue reading on the app

  Sports

उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

भारतीय क्रिकेट में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर चर्चा तेज है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है, जिसके बाद अब दूसरे सीनियर खिलाड़ियों को भी दोबारा मौका मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और पूरी तरह फिट है, तो उसकी उम्र को टीम में चयन के रास्ते में नहीं आने देना चाहिए।

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर करीब 1,425 दिन बाद भारतीय टीम में वापसी की है। उनके चयन से यह संकेत मिला है कि चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों को फिर से मौका देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की संभावित वापसी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सुनील गावस्कर ने इस चर्चा के बीच क्रुणाल पांड्या का नाम आगे रखा है, जो पिछले कुछ समय से अपने खेल से प्रभावित कर रहे हैं।

क्रुणाल ने 2026 के आईपीएल सत्र में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने 16 मैचों में 14 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 30.35 और रन देने की दर 8.45 रही। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 226 रन बनाए। इसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई मैच जिताने वाली अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। बता दें कि क्रुणाल अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पिछली 2 खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं।

जियोस्टार से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने क्रुणाल की गेंदबाजी को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि क्रुणाल गेंद को बहुत ज्यादा घुमाने वाले गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन वह अपनी लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव करते हैं। वह बल्लेबाज के इरादे को समझकर गेंदबाजी करते हैं और कभी पैड की तरफ गेंद डालते हैं, तो कभी बाउंसर का इस्तेमाल करते हैं। उनका मकसद केवल विकेट लेना ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने से रोकना भी होता है।

गावस्कर के मुताबिक, क्रुणाल खेल को समझने वाले खिलाड़ी हैं और मैदान पर हमेशा कोई न कोई योजना बनाकर उतरते हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी क्रुणाल के योगदान की सराहना की। गावस्कर का मानना है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल करना जरूरी है, जो अपने प्रदर्शन से जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने साफ कहा कि टीम चुनते समय खिलाड़ियों की उम्र के बजाय उनके प्रदर्शन और फिटनेस को महत्व दिया जाना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल रहा है और शारीरिक रूप से फिट है, तो उसे भारतीय टीम में मौका देने पर विचार होना चाहिए। उनके अनुसार, बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए चयन का आधार खिलाड़ी की उपयोगिता होनी चाहिए, न कि उसकी उम्र।

गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। अब गावस्कर के समर्थन के बाद उनके दोबारा भारतीय टीम में चुने जाने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर चयनकर्ताओं की ओर से कोई फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन आगे की राह तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Sun, 18 Oct 2026 23:24:00 +0530

  Videos
See all

Zeeshan Siddiqui On Tiger Shroff: अपनी सिक्योरिटी पर क्या बोले जीशान सिद्दीकी ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T18:15:05+00:00

Tiger Shroff News Updates | टाइगर पर हमला, आरोपी कौन? मुंबई में फायरिंग से हड़कंप! Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T18:16:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers