Responsive Scrollable Menu

विश्व समुदाय के एजेंडे में भारत का स्थायी योगदान हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है: गुतारेस

विश्व समुदाय के एजेंडे में भारत का स्थायी योगदान हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है: गुतारेस

Continue reading on the app

K Chandrashekhar Rao Birthday: Youth Congress से Telangana के 'किंग' बनने तक, जानिए पूरा Political Career

आज यानी की 17 फरवरी को भारत राष्ट्र समिति के नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह केसीआर के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। वहीं उन्होंने अपनी पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर के चंद्रशेखर राव के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

तेलंगाना के चंतामदका में 17 फरवरी 1954 को कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम राघवार राव और मां का नाम वेंकटम्मा है। उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई की है। वहीं सिद्धिपेट डिग्री कॉलेज से ऑप्शनल सब्जेक्ट्स तेलुगू साहित्य, इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक किया है।

राजनीति में एंट्री

केसीआर ने अपनी सियासी पारी की शुरूआत छात्र राजनीति से की थी। उन्होंने सिद्धिपेट डिग्री कॉलेज से पढ़ाई के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। लेकिन इस दौरान उनको हार मिली थी। डिग्री कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह दिल्ली की सियासत करना चाहते थे। जिसके लिए वह साल 1975 में दिल्ली भी गए। लेकिन इस दौरान आपातकाल लग गया। जिसके बाद केसीआर संजय विचार मंच में शामिल हो गए। लेकिन संजय गांधी की मौत के बाद वह सिद्धिपेट वापस आ गए।

एक बार मुख्यमंत्री मैरी चेन्ना रेड्डी किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सिद्धिपेट गए थे। उस समय केसीआर मंच से भाषण दे रहे थे, लेकिन जब उनका भाषण खत्म होने लगा, तो सीएम रेड्डी ने कहा कि यह युवक अच्छा भाषण दे रहा है, उसको बोलने दो। इसके बाद चेन्ना रेड्डी के घर जाने लगे।

राजनीतिक सफर

साल 1980 में संजय गांधी के मार्गदर्शन में केसीआर ने आंध्र प्रदेश युवा कांग्रेस में शामिल हुए। साल 1982 में वह राघवपुर प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, सिद्धिपेट के अध्यक्ष चुने गए। फिर वह युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी बनें। साल 1985 में केसीआर ने तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हुए। इस साल वह सिद्धिपेट से विधायक बने। फिर साल 1987 में उनको राज्यमंत्री बने और साल 1989 में फिर से सिद्धिपेट से विधायक बने।

साल 1989 से लेकर 1993 तक वह टीडीपी के जिला अध्यक्ष भी रहे। फिर साल 1993 में केसीआर को टीडीपी का राज्य सचिव बनाया गया। वह लगातार राजनीति में ऊंचा मुकाम हासिल करते रहे। साल 1997 में आंध्र प्रदेश सरकार में वह परिवहन मंत्री बने और साल 1999 में विधानसभा का उपसभापति बनाया गया। साल 2001 में उन्होंने विधायक और उपसभापति के पद से इस्तीफा दे दिया।

टीआरएस की स्थापना

वहीं तेलंगाना राज्य को लेकर मांग तेज होने लगी और साल 2009 में केसीआर ने आमरण अनशन शुरूकर दिया। फिर 9 दिसंबर को केंद्र सरकार ने तेलंगाना राज्य के गठन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। सीमांध्र और रायलसीमा के सांसदों और विधायकों ने इस्तीफा ले दिया। जिसके बाद 18 फरवरी 2014 को लोकसभा से तेलंगाना विधायक पास हो गया। वहीं कई प्रक्रियाओं के बाद 02 जून 2014 को तेलंगाना राज्य बना। फिर 2014 में तेलंगाना राज्य अस्तित्व में आया और 02 जून को केसीआर तेलंगाना के पहले सीएम बने। फिर साल 2018 में वह दूसरी बार तेलंगाना के सीएम बनें।

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs Pak: भारत की जीत पर पाकिस्तानी यूट्यूबर ने खोया आपा, अपनी बहन के मुंह पर केक दे मारा, वीडियो वायरल

Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा भावनाओं से भरा होता है। लेकिन इस बार मैदान से ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही। टी20 विश्व कप में कोलंबो में खेले गए मैच के बाद एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो वायरल हो रहा।

मैच में पाकिस्तान की टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट गंवा बैठी थी। मीम्स की बाढ़ आ चुकी थी कि तभी यह वीडियो सामने आया। वीडियो में यूट्यूबर हाथ जोड़कर कहते दिखता है, 'हमें दे दो ऐसा अभिषेक शर्मा।' तभी उसकी बहन बताती है कि उन्होंने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए पहले से केक मंगाया था।'

अपनी टीम की हार से नाराज यूट्यूबर अचानक गुस्से में केक उठाकर अपनी ही बहन के चेहरे पर दे मारता है। माहौल बिगड़ता देख उनकी मां बीच-बचाव करती नजर आती हैं। यह वीडियो एक्स पर @ccdx_2 नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद बहस छिड़ गई।

कुछ यूजर्स ने इस हरकत को गलत बताया। एक ने लिखा, 'बहन के लिए बुरा लगा। गुस्से में उसका व्यवहार अपमानजनक और गलत था।ट दूसरे ने कहा, 'आज बहन के साथ ऐसा किया, सोचिए दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करता होगा।' हालांकि कुछ लोग इसे भाई-बहन के बीच मजाक भी बता रहे हैं।

मैदान पर बात करें तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई। सिर्फ उस्मान खान ने 44 रन की जुझारू पारी खेली, बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए।

भारत की गेंदबाजी ने मैच पर पूरा नियंत्रण रखा। बुमराह (2/17), अक्षर पटेल (2/29), वरुण चक्रवर्ती (2/17) और हार्दिक पंड्या (2/16) ने शानदार गेंदबाजी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल कर लगातार दबाव बनाए रखा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे और 61 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली, जहां पहले से वेस्टइंडीज टीम क्वालीफाई कर चुकी थी।

हार ने पाकिस्तान के फैंस को झटका जरूर दिया लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने बहस को और हवा दे दी है। क्रिकेट की हार-जीत अपनी जगह है, लेकिन खेल की भावना और निजी व्यवहार भी उतने ही अहम हैं।

Tue, 17 Feb 2026 11:10:50 +0530

  Videos
See all

Yogi-Akhilesh Clash on Bengal Babri Masjid LIVE: बाबरी पर भिड़े योगी-अखिलेश! | Humayun | Bulldozer #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:54+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | पीएम मोदी के AI वाले महाकुंभ देख दुनिया हैरान ! | Ai Summit Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T05:02:40+00:00

Rashtragarv | PM Modi के किस काम पर दुनिया की आंखें फटी रह गईं? | Sushant Sinha | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:52:28+00:00

France President Emanuel Macron on India Visit:भारत आए इमैनुएल मैक्रों,होने जा रही ये बड़ी डील #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers