Responsive Scrollable Menu

वोट चोरी का हिसाब होगा, कीमत चुकानी पड़ेगी... गोवा में गरजे Rahul Gandhi, बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को गोवा के मडगांव में पार्टी की 'गोय राखोन यात्रा' में हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ करीब दो किलोमीटर पैदल यात्रा की। इसके बाद उन्होंने मडगांव क्रिकेट क्लब मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

'वोट चोरी' को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार वोटों की चोरी को लागू करते हैं, अमित शाह इसे आगे बढ़ाते हैं और नरेंद्र मोदी पर्दे के पीछे से पूरी योजना चलाते हैं। उन्होंने कहा, "मैं 45 से ज्यादा मानहानि के मामलों का सामना कर रहा हूं। ये मामले अमित शाह, नरेंद्र मोदी और दूसरे लोगों की ओर से किए गए हैं। इन 45 मामलों के बावजूद मैं हर मौके पर कहता हूं कि नरेंद्र मोदी वोट चोरी करते हैं। फिर भी सिर्फ इस दावे को लेकर मेरे खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।"

राहुल गांधी ने कहा कि अगर वोट चोरी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, तो पूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इसमें वे लोग भी फंस जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Punjab में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, AAP सरकार से उठा जनता का भरोसा: Sachin Pilot

मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को जवाब देना होगा

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में ज्ञानेश कुमार नाम का एक व्यक्ति है, जिसे रात में नींद नहीं आती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी चैन से नहीं हैं। उन्होंने कहा, "वे जानते हैं कि देर-सबेर कांग्रेस पार्टी उन्हें जवाबदेह ठहराएगी और न्याय दिलाएगी।"

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हम संविधान के रखवाले हैं, उसकी रक्षा करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। वोट चोरी करके उन्होंने संविधान पर हमला किया है। उन्होंने हमारे पवित्र कर्तव्य पर हमला किया है और हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को अपने कामों का जवाब देना होगा और उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।"

राहुल गांधी बोले- गोवा में बहुत भ्रष्टाचार

राहुल गांधी ने गोवा में भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "यहां बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है। वास्तव में, गोवा पूरे देश का सबसे भ्रष्ट राज्य हो सकता है। इन लोगों ने गोवा को भ्रष्टाचार का एक 'मॉडल' बना दिया है।"

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप

27 दिन चली 'गोय राखोन यात्रा'

राहुल गांधी के साथ यात्रा में एआईसीसी गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे, सह-प्रभारी अंजलि निंबालकर, विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ और गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर भी मौजूद रहे।

27 दिन की 'गोय राखोन यात्रा' का नेतृत्व यूरी अलेमाओ और गिरीश चोडनकर ने किया। यात्रा की शुरुआत 22 सितंबर को हुई थी और रविवार को इसका समापन हुआ। कांग्रेस के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों को कवर किया गया। पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर अपना संगठन मजबूत करना है।

Continue reading on the app

  Sports

दूसरे रणजी मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं मोहम्मद शमी? टीम इंडिया में नहीं हुआ चयन या कुछ और है वजह?

हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान किया गया. इस टीम में वापसी की आस लगाए बैठे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला. मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से लगातार घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. इस समय वह बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे थे, लेकिन दूसरे मैच में वह नदारद दिखे. Mon, 19 Oct 2026 08:17:30 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Badi Khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | Kolkata Durga Puja Stampede | Firing on Tiger Shroff #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T02:42:35+00:00

ट्रंप की नई चाल से ईरान बेहाल? | Donald Trump Iran News Today | US Iran Tension | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T02:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers