मंत्री हाथ में गन लिए ड्रग अड्डे की तरफ दौड़ा! सोशल मीडिया पर छापे का वीडियो हो रहा वायरल
ढाका की एक झुग्गी बस्ती में शनिवार को नशीले पदार्थों के संदिग्ध अड्डे पर बांग्लादेश के एक मंत्री ने छापा मारा. इसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. इस छापे के दौरान मंत्री के पास एक पिस्तौल थी और उनके साथ कुछ साथी भी थे, इसमें से कम से कम एक के पास हैंडगन देखी गई. मुक्ति युद्ध मामलों के राज्य मंत्री इशराक हुसैन ने इस छापे का एक वीडियो साझा किया. इसमें वे एक गाड़ी से बाहर निकलते दिख रहे हैं. एक हाथ में मेगाफोन और दूसरे में पिस्तौल लिए हुए. इसके बाद फिर गंडारिया रेलवे स्टेशन के पास लोगों के एक समूह का पीछा करते नजर आते हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फुटेज में 39 वर्षीय हुसैन को एक समूह से यह कहते हुए सुना गया, "तुम पूरे शहर को बर्बाद कर रहे हो, पूरे इलाके को नष्ट कर रहे हो." उसके साथियों को पकड़ लिया गया है. कुछ लोगों ने दावा किया कि वे बेकसूर हैं. इस पर हुसैन को यह कहते हुए सुना गया, "पुलिस को आने दो, फिर बात होगी."
State Minister Ishraque Hossain, MP, conducts raid on a drug den in Dhaka-6; 6 individuals detained.
— Ishraque Hossain (@ishraqueBD) October 17, 2026
Location: Near the Gandaria railway tracks.
Date: Saturday, October 17, 2026#AdminPost#Ishraque_Hossain #Ishraque #Dhaka_6 pic.twitter.com/p0Qb4W7tYj
छह लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने जानकारी दी कि मंत्री ने उन्हें छापेमारी के बारे में पहले से किसी तरह की जानकारी नहीं दी थी. अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने और उनके साथियों ने छह लोगों को हिरासत में लिया. उन्हें स्थानीय पुलिस थाने को सौंप दिया गया. ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त मसूद राणा ने मीडिया को बताया, "मंत्री ने हमें छापेमारी के बारे में पहले से नहीं बताया था; हमें इसके बारे में बाद में पता चला."
अभियान को जारी रखने का संकल्प
प्रधानमंत्री तारिक रहमान की 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी'(BNP) के सदस्य हुसैन, 12 फरवरी के चुनावों में इस इलाके से संसद के लिए चुने गए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ कैप्शन लिखा था, "इशराक का एक्शन: नशीले पदार्थों के अड्डों को को तोड़ा गया और तस्करों को पुलिस के हवाले किया गया. के हवाले कर दिया गया." पोस्ट में यह भी बताया गया कि उन्होंने पहले भी ढाका के अपने चुनावी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की थी, और इलाके को नशा-मुक्त बनाने के लिए इस अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया.
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
गंडारिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मुनिरुज्जमान मुनिर ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा, "छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. ऐस दावा किया जा रहा है कि वे नशा करते हैं, इसलिए हम वहां गए और उन्हें अपने साथ ले आए." उन्होंने आगे बताया, "उनके पास से कुछ पाउडर मिला है. इसके जांच की जाएगी. इस तरह से यह पता चल सकेगा कि वह कोई नशीला पदार्थ है या नहीं."
ये भी पढ़ें: रामलीलाओं में फिल्मी तड़का, स्कॉर्पियो से शूर्पणखा की एंट्री और लक्ष्मण को 'I Love You', देखें वीडियो
सितंबर में रूस से कच्चे तेल का आयात 13 प्रतिशत घटा, बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया संकट का असर: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बढ़ती तेल कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण सितंबर में भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात 13 प्रतिशत घट गया। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की रिपोर्ट के अनुसार, यह लगातार दूसरा महीना है जब रूसी कच्चे तेल का आयात कम हुआ है और अप्रैल के बाद यह सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते लाल सागर (रेड सी) के व्यापार मार्ग और होर्मुज जलडमरूमध्य दोनों प्रभावित हुए, जिससे वैश्विक तेल बाजार पर दबाव बढ़ा और कीमतों में उछाल आया।
भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित जामनगर रिफाइनरी में रूसी कच्चे तेल का आयात 27 प्रतिशत घटा। वहीं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की पारादीप रिफाइनरी में आयात 21 प्रतिशत कम हुआ, जबकि नायरा एनर्जी की वाडिनार रिफाइनरी में इसमें 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सितंबर में भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा जीवाश्म ईंधन खरीदार बना रहा। इस दौरान भारत ने 4.1 अरब यूरो मूल्य के रूसी हाइड्रोकार्बन का आयात किया, जिसमें 88 प्रतिशत हिस्सा कच्चे तेल का था। रूस से इससे अधिक खरीद केवल चीन ने की।
सीआरईए की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2022 से अब तक रूस के कुल कच्चे तेल निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 37 प्रतिशत रही है, जबकि चीन की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत रही।
इस बीच भारत और चीन के लिए बड़ी राहत देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश जारी कर रूसी तेल निर्यात से जुड़े कई प्रतिबंधों और शुल्कों में छूट दे दी। ये प्रतिबंध अगले दिन लागू होने वाले थे। ट्रंप ने कहा कि यह निर्णय अमेरिका के “राष्ट्रीय हित” में लिया गया है। इससे भारत और चीन को मौजूदा स्तर पर रूसी तेल आयात जारी रखने में मदद मिलेगी।
रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2026 में रूस के यूराल ग्रेड कच्चे तेल की औसत कीमत महीने-दर-महीने 32 प्रतिशत बढ़कर 90.7 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। यह अप्रैल 2026 के बाद सबसे ऊंचा मासिक औसत स्तर है और यूरोपीय संघ तथा ब्रिटेन द्वारा निर्धारित 44.1 डॉलर प्रति बैरल की मूल्य सीमा से दोगुने से भी अधिक है। यह मूल्य सीमा 1 फरवरी 2026 से प्रभावी हुई थी और यूरोपीय संघ के 21वें प्रतिबंध पैकेज के तहत इसे बरकरार रखा गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर में होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले तेल परिवहन में महीने-दर-महीने 60 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई, इसके बावजूद वैश्विक जीवाश्म ईंधन की कीमतें ऊंची बनी रहीं। हालांकि, यह स्तर अभी भी अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से पहले के स्तर से नीचे है।
सीआरईए के अनुसार, होर्मुज ऊर्जा संकट ने रूस की जीवाश्म ईंधन निर्यात आय को भी बड़ा बढ़ावा दिया है। संस्था के विश्लेषण के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद के छह महीनों में तेल और गैस की ऊंची कीमतों के कारण रूस की समुद्री मार्ग से होने वाली निर्यात आय में लगभग 35.9 अरब डॉलर (करीब 31 अरब यूरो) की अतिरिक्त वृद्धि हुई है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रूस का जीवाश्म ईंधन निर्यात अभी भी कुछ प्रमुख खरीदारों पर अत्यधिक निर्भर है। चीन कच्चे तेल और कोयले का सबसे बड़ा खरीदार बना हुआ है, तुर्किये तेल उत्पादों की सबसे बड़ी खरीद कर रहा है, जबकि यूरोपीय संघ तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और पाइपलाइन गैस का सबसे बड़ा आयातक बना हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि मॉस्को का ऊर्जा निर्यात कुछ चुनिंदा बाजारों पर काफी हद तक निर्भर है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










